लौंग भारतीय मसालों का अहम हिस्सा है।
यह सिर्फ खाने में स्वाद और खुशबू ही नहीं
बढ़ाती, बल्कि इसे खाने के कई फायदे हैं।
अगर आप कब्ज, डायरिया, एसिडिटी
जैसी पेट की समस्याओं से जूझ रहे हैं
तो रात में लौंग खाएं।
स्किन प्रॉब्लम या पिंपल्स की
परेशानी है तो लौंग खाने से राहत मिलेगी।
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन
प्रॉब्लम दूर करने में मदद करते हैं।
कोविड के बाद से लोग इम्यूनिटी पर
बहुत ध्यान देते हैं। ऐसे में लौंग का सेवन कुछ
हद तक इम्यूनिटी बढ़ाने में भी कारगार है।
सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है।
इन दिनों सर्दी, खांसी, जुकाम, गले की
खराश आम बात होती है। लौंग खाने से
इन सबसे छुटकारा मिलता है।
दांत दर्द के लिए लौंग रामबाण है। जब कभी
दांत दर्द की समस्या हो तो दांत के नीचे लौंग
दबाकर रखें। कुछ देर में ही राहत मिलेगी।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें