नाटू-नाटू गाने पर
थिरके यूक्रेनी जवान

Entertainment

यूक्रेन आर्मी के कुछ जवानों ने फिल्म
RRR के ऑस्कर विनिंग गाने ‘नाटू नाटू’ पर डांस
किया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

इसे यूक्रेन के माइकोलाइव शहर में शूट
किया गया है। लिबरल डेमोक्रेटिक लीग ऑफ
यूक्रेन (LDLU) की वाइस प्रेसिडेंट जेन फीडोटोवा
ने इस वीडियो को शेयर किया। 

बाद में फिल्म RRR के ऑफिशियल अकाउंट
से भी इसे शेयर किया गया। यूक्रेन आर्मी के
जवानों ने इस गाने के जरिए रूस के खिलाफ
अपना विरोध जताया है।

इस पैरोडी वीडियो में यूक्रेन आर्मी
की क्रिएटिव अडैप्टेशन दिखाई दे रही है।
इसका इस्तेमाल उन्होंने एक एंटरटेनिंग
ट्रिब्यूट देने के लिए किया है। 

RRR मूवी का गाना ‘नाटू नाटू’ यूक्रेन के
राष्ट्रपति भवन में शूट किया गया था। रूस-यूक्रेन
जंग शुरू होने से कुछ महीने राजामौली ने यूक्रेनी
सरकार से इसके लिए विशेष अनुमति ली थी।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here