Entertainment

शिल्पा ने पति राज पर
क्यों फेंकी चप्पल?

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा दोनों
इंडस्ट्री के चर्चित कपल हैं। एक्ट्रेस अपनी
फिटेनस के लिए तो राज अपने नए-नए
मास्क के लिए सुर्खियों में रहते हैं। 

राज कुंद्रा ने अपनी बायोपिक फिल्म
यूटी69 (UT69) से एक्टिंग की दुनिया में कदम
रखा है, जिसका ट्रेलर लॉन्च हो चुका है।

ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया से बात करते
हुए राज ने बताया कि जब उन्होंने शिल्पा से
अपनी एक्टिंग की बात की तो वो घबरा गईं। 

राज ने इंटरव्यू में कहा कि जब वो
शिल्पा को फिल्म बनाने और स्क्रिप्ट के बारे
में बता रहे थे, तब वो उनसे दूर खड़ी थीं।

राज ने बताया, “मैं दूर खड़े होकर शिल्पा के
जवाब का इंतजार कर रहा था, जैसे ही मैं घूमा
तो एक उड़ती हुई चप्पल मेरे चेहरे पर आई।
मुझे लगा फिल्म नहीं बन पाएगी।”

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here