नेहा को C-सेक्शन की
जरूरत क्यों पड़ी?

Entertainment

टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने कुछ दिन पहले
ही बेटी को जन्म दिया है। नेहा शादी के
करीब 11 साल बाद मां बनी हैं।

एक्ट्रेस को प्रेग्नेंसी रिलेटेड कुछ
कॉम्प्लिकेशंस थीं, जिनके चलते उन्हें समय से
पहले हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। 

ऐसे में नेहा को सी-सेक्शन डिलीवरी का
ऑप्शन चुनना पड़ा। अपने यूट्यूब चैनल पर एक्ट्रेस
ने डिलीवरी से जुड़े सवालों के जवाब दिए।

नेहा ने वीडियो में बताया कि उनकी
सुपर अर्जेंट सी-सेक्शन डिलीवरी हुई,
जिसकी कोई प्लानिंग नहीं थी।

एक्ट्रेस ने कहा, ‘पहले मेरी नॉर्मल डिलीवरी
होनी थी, लेकिन मेरा बीपी बहुत ज्यादा लो और
हाई हो रहा था। इमरजेंसी सिचुएशन में
हमें यह फैसला लेना पड़ा।’

नौबत ये आ गई कि डॉक्टरों ने मेरे परिवार
से पूछा कि बच्चे को बचाएं या मां को।

नेहा ने लोगों से यह भी अनुरोध किया
कि वे सी-सेक्शन डिलीवरी का विकल्प चुनने
वाली महिलाओं का मजाक न उड़ाएं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here