चीनी को नमी से
कैसे बचाएं 

Health

बरसात के दिनों में चीनी में नमी अधिक
लगती है। अगर जार में पानी लगे चम्मच से
चीनी निकालते हैं तो कुछ ही समय में यह
क्रिस्टल बन जाता है।

अधिकतर लोग प्लास्टिक के कंटेनर में
चीनी रखते हैं। लेकिन इससे चीनी में नमी
आने लगती है। जबकि शीशे के जार में
रखने से चीनी सूखी रहती है।

चावल से भरी कपड़े की थैली को जार में
रखें और फिर इसके ऊपर चीनी को डालें।
चावल नमी को सोख लेता है और
चीनी ड्राई बनी रहती है।

चीनी के जार में 4-5 लौंग रखें। लौंग में नमी
को सोखने की क्षमता होती है। साथ ही उसकी
महक से चीटियां भी नहीं लगतीं। 

ब्लोटिंग पेपर मॉइश्चर सोख लेता है।
इसलिए चीनी रखने से पहले जार के
अंदर ब्लोटिंग पेपर जरूर रखें।

चीनी के जार में दालचीनी के 2-3 स्टिक
रख सकते हैं। इससे जार में चीनी फ्रेश बनी
रहेगी और चीटियां भी दूर रहेंगी।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here