लू से UP-बिहार में
हाहाकार, ऐसे बचें 

Trending

उत्तर प्रदेश और बिहार में जारी हीटवेव
से अब तक 170 लोगों की मौत हो चुकी है।
इनमें अकेले यूपी में ही 122 लोगों की
मौत लू लगने से हुई है।

बलिया और देवरिया जिले में सबसे
अधिक मौतें हुई हैं। लू लगने से बुखार, सांस लेने
में तकलीफ की शिकायत पर सैकड़ों लोगों
को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इनमें अधिकतर की उम्र 60 साल से
ज्यादा है। भीषण गर्मी की वजह से बच्चे
भी बीमार पड़ रहे हैं। 

हीट वेव से बचने के लिए एहतियात जरूरी है
जैसे सिर को गमछे से ढंक कर बाहर निकलें,
आम का पन्ना पिएं, नमक-चीनी का घोल लें।

प्यास न भी लगी हो तो भरपूर पानी पिएं।
हल्के, ढीले-ढाले कपड़े पहनें। घर से बाहर
निकलते समय धूप का चश्मा जरूर पहनें।
जरूरत पड़े तो छाता भी साथ रखें।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here