महीने भर चीनी खाना
छोड़ दें तो क्या होगा
Health
अगर आप चीनी खाना छोड़ दें और दूसरे
ग्लाइसेमिक फूड्स खाना भी पूरी तरह छोड़
दें तो शुरुआत के 3-4 दिन आपको
बहुत परेशानी होगी।
आपका दिमाग बार-बार मीठी चीजों
की तरफ जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मीठा
खाने की आदत बन जाने पर मीठी चीज खाने
के बाद ही दिमाग उत्तेजित होता है।
अचानक मीठा छोड़ने पर आपके शरीर में
कई तरह के अंदरूनी बदलाव आने लगते हैं।
महीने भर बाद इसका असर दिखता है।
चीनी या मीठी चीजें खाना छोड़ने
पर शरीर से अतिरिक्त इंसुलिन घटने लगता है।
शुगर के रोगियों को इसलिए चीनी छोड़ने
की सलाह दी जाती है।
शुरुआत में ऐसा करने पर आप बहुत
ज्यादा थका हुआ और सुस्त महसूस करेंगे।
मगर कुछ दिनों में ये ठीक हो जाता है।
एक खास हार्मोन एड्रेनलिन शरीर में
पहले से जमा फैट को तोड़कर ग्लूकोज बनाने
लगता है। इसलिए चीनी छोड़ देने पर
लोगों का वजन घटने लगता है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here