गावस्कर क्रिकेटर
न होते तो
मछुआरे होते
Trending
हॉस्पिटल में जन्म के बाद नर्स ने
गलती से गावस्कर को किसी मछुआरे के बच्चे
से बदल दिया था। बायें कान में जन्मजात
निशान से गावस्कर को ढूंढा गया।
अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘सनी डेज’ में गावस्कर
ने बताया कि नारायण मसूरकर ने इस निशान
को नोटिस किया था। अगर मैं नहीं खोजा जाता
तो बड़े होकर मछुआरा बनता।
गावस्कर ने एक बार घर की गैलरी में
खेलते हुए ऐसा शॉट मारा जो सीधे मां की
नाक पर लगा और खून निकलने लगा।
बॉलिंग उनकी मां ही कर रही थीं।
सनी के लिए यह सबक बना। इसके बाद
उन्होंने डिफेंसिव खेलने का फैसला किया।
क्रिकेट गावस्कर के ब्लड में रहा है।
उनके पिता क्लब क्रिकेटर रहे, मां भी
क्रिकेट खेलती थीं। उनके चाचा माधव मंत्री
इंडिया के लिए खेल चुके थे।
1952 में इंडिया और इंग्लैंड के
बीच जब मैच हो रहा था, गावस्कर ने हर
खिलाड़ी का ऑटोग्राफ लिया। तब उनकी
उम्र महज 3 साल थी।
अपनी ऑटोबायोग्राफी में गावस्कर
ने बताया कि उनके हीरो और रोल मॉडल
‘एमएल जयसिम्हा’ थे। राइट हैंड बैटर
जयसिम्हा अपने स्टाइल के लिए मशहूर थे।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here