Entertainment

सॉफ्ट ड्रिंक पीते ही
नशा छाया: रतन राजपूत 

टीवी की दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस
रतन राजपूत ने 2008 में हुए एक ऑडिशन के
 बारे में चौंकाने वाली बात कही।

रतन ने बताया कि ओशिवारा में एक कास्टिंग
एजेंट के पास उन्होंने ऑडिशन दिया। एजेंट ने
कहा कि डायरेक्टर आपसे मिलना चाहते हैं।

रतन एक दोस्त के साथ डायरेक्टर
से मिलने एक कैफे में गईं। वहां उन्हें सॉफ्ट
ड्रिंक पीने को दी गई।

रतन ने पीने से इंकार किया। बार-बार फोर्स करने
पर दो-तीन सिप लिए। कुछ मिनट बाद उन्हें फिर
से ऑडिशन के लिए बुलाया गया। 

करीब घंटे भर बाद रतन को बेहोशी
छाने लगी। स्थिति ऐसी होने लगी कि अपने
शरीर पर काबू नहीं रहा। किसी तरह वह
दोस्त के साथ बाहर आ पाईं। 

रतन ने डर के कारण इस घटना के
बारे में कभी बात नहीं की। एक्ट्रेस ने कहा कि
अब उन्हें डर नहीं लगता। नए एक्टर्स इन चीजों
के बारे में जानें और अलर्ट रहें।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here