करण की शादी में
नहीं गईं ईशा-अहाना 

Entertainment

सनी देओल के बेटे करण देओल ने
अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य से
शादी कर ली है। मौके पर देओल परिवार के
सभी लोग जश्न में इकट्ठा हुए।

लेकिन धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी
और उनकी बेटी ईशा-अहाना शादी से नदारद रहीं।
हालांकि, बुआ ईशा देओल ने करण-दृशा
को शादी की बधाइयां दींं।

इंस्टाग्राम पर ईशा ने एक स्टोरी शेयर की,
जिसमें लिखा- ‘करण और दृशा को शादी की
बधाइयां, आप दोनों को जिंदगी भर का साथ
और खुशियां मिलें। ढेर सारा प्यार।’ 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा
और अहाना दोनों को ही करण की शादी में
इनवाइट किया गया था, लेकिन दोनों ने ही
शादी की रस्मों से दूरी बनाई।

जून 2012 में जब ईशा की शादी हुई,
तब सनी और बॉबी इसमें शरीक नहीं हुए थे।
तब सनी के चचेरे भाई अभय देओल ने बतौर
भाई शादी की सभी रस्में निभाई थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी और
बॉबी ईशा की शादी में इसलिए नहीं पहुंचे,
क्योंकि वो आपनी मां प्रकाश कौर को
तकलीफ नहीं देना चाहते थे।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here