वर्ल्ड कप में
भारत-पाक मुकाबला
15 अक्टूबर को

Trending

भारत में अक्टूबर-नवंबर के बीच 46 दिन तक
वनडे वर्ल्ड कप के 48 मुकाबले खेले जाएंगे। ICC
ने वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया है।

टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर
को न्यूजीलैंड-इंग्लैंड मुकाबले से होगी।
यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी
स्टेडियम में खेला जाएगा।

इसी मैदान पर 19 नवंबर को फाइनल होगा।
टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले मुंबई
और कोलकाता में होंगे।

टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मैच, यानी
भारत-पाकिस्तान मुकाबला 15 अक्टूबर को
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होगा।

भारत के वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले के साथ होगी।
यह मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में होगा।

वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले
10 शहरों में खेले जाएंगे। इस बार
वर्ल्ड कप में 10 टीमें भाग लेंगी।

भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान,
न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और
इंग्लैंड ने सीधे तौर पर क्वालिफाई किया है। 

10 टीमों आयरलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज,
नेपाल, नीदरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, UAE,
USA, जिम्बाब्वे के बीच मुकाबलों से
शेष दो टीमें चुन कर आएंगी। 

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here