कपड़े धोने के
कैप्सूल में
क्या है खास 

Trending

कपड़े साफ करने के लिए डिटर्जेंट पाउडर,
टिकिया, साबुन के अलावा अब डिटर्जेंट कैप्सूल
भी मिलने लगा है जिसे लॉन्ड्री पॉड्स भी कहते हैं।

डिटर्जेंट कैप्सूल डिसॉल्वेबल पाउच
में बेचा जाता है। यह वाटर सॉल्यूबल
प्लास्टिक कंपाउंड या डिसॉल्वेबल फिल्म
की मदद से तैयार किया जाता है।

जब ये पैकेट पानी के संपर्क में आता है
तो आसानी से घुल जाता है जिससे इसमें मौजूद
इंग्रेडिएंट्स से कपड़े की सफाई हो जाती है। 

वॉशिंग मशीन में अधिक कपड़े हों तो 3 पॉड्स,
एवरेज हों तो 2 और कम कपड़े होने पर
1 पॉड का इस्तेमाल काफी होता है।

जब डिटर्जेंट कैप्सूल का इस्तेमाल किया
जाता है तो वॉशिंग के दौरान अधिक डिटर्जेंट
यूज करने का झंझट नहीं रहता। 

डिटर्जेंट कैप्सूल को कहीं पर भी बेहद
आसानी से स्टोर किया जा सकता है।
साथ ही कहीं भी ले जाना आसान होता है।
इसके बिखरने का डर नहीं होता। 

आमतौर पर, एक कैप्सूल कम
से कम 20 से 25 रूपए का होता है।
एक बार 2 कैप्सूल यूज करते हैं तो
आपके 50 रूपए खर्च हो जाएंगे।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here