अरिजीत सिंह
स्पोटिफाई पर
नंबर 3 सिंगर
Trending
प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह के
स्पोटिफाई पर 82.8 मिलियन फॉलोअर्स
हो गए हैं। वो ग्लोबल चार्ट में शामिल होने
वाले पहले भारतीय कलाकार हैं।
इस लिस्ट में पहले नंबर पर ब्रिटिश सिंगर
एड शीरन हैं जिनके फॉलोअर्स की संख्या 113
मिलियन है, दूसरे नंबर पर एरियाना ग्रांडे हैं।
कुछ साल पहले तक प्लेबैक सिंगर्स
सिर्फ इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में सुपरस्टार हुआ
करते थे। अरिजीत ने ग्लोबल लिस्ट में जगह
बनाकर इस मिथ को तोड़ा है।
अरिजीत सिंह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद
के रहनेवाले हैं। एक रियलिटी शो से शुरुआत
कर उन्होंने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई।
अरिजीत के नाम कई बेहतरीन गाने हैं।
वे टैलेंटेड और वर्सेटाइल हैं और उनकी आवाज
में हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक की छाप है।
शाहरुख खान की नई फिल्म ‘जवान’
इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म में भी
अरिजीत के गाए गाने सुनने को मिलेंगे।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here