पुरी मंदिर में
फटी जींस
पहनने पर रोक
Trending
पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन ने
श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू करने
का फैसला किया है।
1 जनवरी से मंदिर में छोटे कपड़े,
फटी जींस, स्कर्ट और स्लीवलेस जैसे
कपड़ों को बैन कर दिया जाएगा।
जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन की नीति सब कमेटी
की बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया है।
प्रबंधन का कहना है कि मंदिर में
भगवान रहते है, ये आस्था की जगह है
न ही किसी मनोरंजन की जगह।
कई बार लोग ऐसे कपड़े पहनकर
आते हैं जैसे वो किसी पार्क या किसी
समुद्र किनारे घूमने-फिरने जा रहे हों।
यह ठीक नहीं है। इससे दूसरे लोगों की
धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। मंदिर की
पवित्रता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।
इससे पहले मध्यप्रदेश के उज्जैन में
महाकाल मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के
लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है।
महाकाल मंदिर में प्रवेश करने के लिए
पुरुष को धोती और महिलाओं को साड़ी
में होना अनिवार्य किया गया है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here