मेन लाइन से
लूप लाइन में
कैसे गई ट्रेन
Trending
ओडिशा ट्रिपल ट्रेन हादसा इलेक्ट्रॉनिक
इंटरलॉकिंग और सिग्नल सिस्टम में गड़बड़ी
के कारण हुई है। रेलवे के अनुसार, इसके
पीछे साजिश भी हो सकती है।
रेलवे के जानकारों के मुताबिक इस
तरह की गड़बड़ी का मामला 10 लाख में
से एक बार होता है। सिग्नलिंग फेलियर बिना
मानवीय दखल के मुमकिन नहीं है।
कोरोमंडल रेल हादसा की जड़ में
पॉइंट में गड़बड़ी सामने आई है। पॉइंट को
रेलवे का स्विच भी कहा जाता है।
यह तय करता है कि कोई ट्रेन ट्रैक पर कब
सीधे चलेगी और कब इसका ट्रैक बदला जाएगा।
ये पटरियों के डायवर्जन पॉइंट पर होते हैं।
जब एक बार तय होता जाता है
कि ट्रेन को इस दिशा में जाना है तो यह
पॉइंट लॉक हो जाता है। जब तक ट्रेन चली
नहीं जाती, यह लॉक नहीं खुलता है।
कोरोमंडल हादसे में बहानगा की
दोनों लूप लाइन पर मालगाड़ी खड़ी थी।
कोरोमंडल ट्रेन का सिग्नल ग्रीन था,
उसे मेन लाइन से गुजरना था।
लेकिन अंतिम समय में पॉइंट मशीन में
सेटिंग बदलने से वह लूप लाइन पर चली गई।
वहां खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई
और डिब्बे छितरा गए।
कोरोमंडल एक्सप्रेस के अचानक मेन
लाइन से लूप लाइन में जाने की वजह से
ही इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिग्नलिंग
सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here