चमकती स्किन में
छुपा सेहत का राज
Health
शरीर हाइड्रेट रहने पर स्किन ग्लो करती है।
हर दिन की एक्टिविटी के अनुसार 3-4 लीटर
पानी पिएं। नारियल पानी और अनार के
जूस से त्वचा दमकती है।
नींबू पानी के साथ खीरा, अदरक और
पुदीना का सेवन करने से स्किन बेहतर होती है,
साथ ही डाइजेशन भी इंप्रूव होता है।
अच्छी स्किन के लिए किवी, सेब, पपीता,
केला, चेरी, पाइन एप्पल, तरबूज, स्ट्रॉबेरी, अनार
जैसे फलों को डाइट में शामिल करें।
प्रोबायोटिक्स जैसे दही, छाछ, चीज
रेगुलर खाएं। डार्क चॉकलेट खाने से
भी स्किन जवां होती है।
साफ-सफाई का हमारी स्किन पर
बहुत असर पड़ता है। घर में साफ तकिए
और बेडशीट का इस्तेमाल करें।
दो से तीन हफ्ते में एक बार स्टीम बाथ लें।
इससे स्किन के पोर्स क्लियर होते हैं।
नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया हटते हैं।
स्किन का pH बैलेंस बेहतर होता है।
हफ्ते में एक या दो दिन उपवास रखना चाहिए।
लेकिन इस दौरान शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए
नारियल पानी पिएं। ध्यान रखें कि
इलेक्ट्रोलाइट्स और सॉल्ट की कमी न हो।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here