- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- MDS University Ajmer: Internal Assessment Marks Correction Policy Update
MDS यूनिवर्सिटी-अब बिना सबूत नहीं बदलेंगे इंटरनल असेसमेंट के नंबर:टीचर को देना होगा लिखित जवाब, प्रिंसिपल का प्रमाण पत्र भी जरूरी
- कॉपी लिंक

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (MDSU) ने इंटरनल असेसमेंट के अंकों में संशोधन को लेकर सख्त नियम लागू किए हैं। अब विश्वविद्यालय केवल मौखिक निवेदन, फोन पर बातचीत या बिना किसी प्रमाण के आधार पर इंटरनल मार्क्स में बदलाव नहीं करेगा। अंकों में संशोधन क
दरअसल, विश्वविद्यालय की विद्या परिषद की 83वीं बैठक 24 सितंबर 2026 और प्रबंध बोर्ड की बैठक 25 सितंबर 2026 को आयोजित हुई थी। इन बैठकों में चर्चा के बाद इंटरनल असेसमेंट के अंकों में संशोधन के लिए सख्त प्रक्रिया तय की गई।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि परिणाम घोषित होने के बाद अंकों में किसी भी तरह का बदलाव तभी किया जाएगा, जब पूरे मामले की जांच हो जाए और प्रस्तुत दस्तावेजों एवं प्रमाणों का सत्यापन सक्षम प्राधिकारी की ओर से कर दिया जाए।
अंकों में संशोधन के लिए अब जरूरी होंगे ये दस्तावेज:
- संबंधित टीचर का लिखित स्पष्टीकरण। - अंकों में संशोधन के समर्थन में आवश्यक सबूत। - कॉलेज प्रिंसिपल की ओर से जारी प्रमाण पत्र। - सक्षम अधिकारी की ओर से जांच और वैरिफिकेशन। विश्वविद्यालय के इस फैसले का उद्देश्य इंटरनल असेसमेंट के अंकों में पारदर्शिता बनाए रखना और बिना उचित आधार के परिणाम में होने वाले बदलावों पर रोक लगाना है।























