Nov 21st, 2009, 7:05 am [IST]  
danik bhaskar

घर-घर पहुंचे प्रत्याशी

पाली. चुनाव को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुकी है। मतदान की तारीख नजदीक आने साथ प्रत्याशियों की धडकनें भी तेज हो गई हैं। परिणाम अपने-=अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी हर घर पर दस्तक देने की कोशिश कर रहे हैं। शुक्रवार को भी दिन भर प्रत्याशियों के भोंपू से शहर गूंजता रहा। बीजेपी ने दी घर-घर दस्तक : भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र बोहरा के समर्थन में विधायक ज्ञानचंद पारख के नेतृत्व में पूर्व...
 
 
danik bhaskar

83 स्कूलों पर लगेगा ताला

पाली. निकाय चुनाव के बाद जिले के 83 सरकारी विद्यालयांे पर पूर्णरूप से ताला लगाने की घोषणा की जा सकती है। शून्य छात्र संख्या वाले 29 कागजी स्कूलों को बंद किया जाएगा। शेष 54 स्कूलांे को बंद कर निकटवर्ती प्राथमिक या उच्च प्राथमिक विद्यालय मंे समायोजित किया जाएगा। पिछले सालों में अनावश्यक रूप से स्कूल खोल दिए गए और कइयांे को क्रमोन्नत कर दिया गया था। स्थिति यह है कि कहीं एक भी छात्र नहीं...
 
 
danik bhaskar

सीएम गहलोत की चुनावी सभा आज पाली में

पाली. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को यहां नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान कई अन्य नेता भी पाली पहुंच रहे हैं। वे सभापति केवलचंद गुलेच्छा व वार्ड पार्षदों के उम्मीदवारों के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेंगे। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अजीज दर्दने बताया कि निकाय चुनाव में सभापति पद के उम्मीदवार केवलचंद गुलेच्छा के समर्थन में...
 
 
danik bhaskar

चुनावी रंग में रंगा पूरा शहर

पाली. नगर परिषद चुनाव की रंगत में अब हर कोई रंगा नजर आने लगा है। मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए उम्मीदवार कई तरह के नए तरीके इजाइ कर रहे हैं। कोई टीवी पर अपनी उपलब्धियां गिनाने में लगा है तो कोई अपना चुनाव चिह्न् ही मतदाताओं में बांटता नजर आ रहा है। हाई टेक्नोलोजी के साधन भी प्रत्याशियों के लिए कम से कम समय में अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने का सहारा बन चुके हैं। साड़ी...
 
 
danik bhaskar

कहीं दुआ-सलाम, कहीं लगाई धोक

पाली. निकाय चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों की दिनचर्या भी व्यस्त होती जा रही है। सुबह का नाश्ता, दोपहर का लंच और रात का डिनर मुश्किल से ही प्रत्याशी अपने घर में कर पा रहे हैं। यदि चले भी गए तो मोबाइल की एक घंटी फिर उन्हे घर से वार्ड में जनसंपर्क के लिए खींच ले आती है। फिर शुरु होता है मान=मनुवार और वादों का सिलसिला। कहीं हरउम्र को गले लगाया जाता है तो कहीं...
 
 
danik bhaskar

वो चुनाव में, ये सेंक रहे रोटी

पाली. नगर परिषद चुनाव में बड़े पैमाने पर महिला प्रत्याशियों के चुनावी मैदान में उतरने के कारण घर=परिवार संभालने की जिम्मेदारी उनके पति समेत अन्य सदस्यों पर आ गई है। कई परिवारों में तो खाने=पीने का व्यवस्था पड़ौसियों के भरोसे चल रही है। कई जगह पर महिला प्रत्याशी अपने प्रचार में वार्ड की गलियों में घूमकर वोटों का जुगाड़ कर रही है और उनके पति बच्चों को स्कूल भेजने से लेकर उनका टिफिन...
 
 
danik bhaskar

दो युवतियों को दी टेमी फ्लू

पाली. बांगड़ अस्पताल में स्वाइन फ्लू के लक्षणों वाले रोगियों की स्क्रीनिंग जारी है। गुरूवार को दो युवतियों को स्वाइन फ्लू की बी श्रेणी में मानते हुए टेमी फ्लू की दवा दी गई। बांगड़ अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ. जे.पी. उदावत ने बताया कि गुरूवार को स्वाइन फ्लू आउटडोर में 64 रोगियों की स्क्रीनिंग की गई। दो युवतियों को एहतियात के तौर पर टेमी फ्लू की दवा दी गई। भलावतों का वास...
 
 
danik bhaskar

कलेक्ट्रेट में 14 अफसर गैरहाजिर

पाली. अधिकारी—कर्मचारियों की खैर—खबर लेने के लिए गुरुवार को जयपुर से प्रशासनिक सुधार विभाग के अतिरिक्त निदेशक के साथ आई टीम ने कलेक्ट्रेट समेत करीब आधा दर्जन से अधिक दफ्तरों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों में कार्यरत 14 राजपत्रित अधिकारी व 83 अराजपत्रित कर्मचारी डयूटी के समय अनुपस्थित मिले। दल ने अनुपस्थित मिले अधिकारी—कर्मचारियों को समय पर...
 
 
danik bhaskar

अपहरण के आरोपी की जालोर में तलाश

पाली. जंगीवाड़ा इलाके के बारह और दस वर्षीय भाई—बहन का अपहरण करने के मामले में आरोपी टैक्सी चालक का दूसरे दिन गुरुवार को भी सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने जालोर के पाचेटा गांव में उसके मकान पर भी दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ पाया। महिला थाना प्रभारी तगाराम ने बताया कि जंगीवाड़ा इलाके में मस्जिद के पास रहने वाली बारह वर्षीया एक बालिका दस साल के अपने चचेरे भाई के साथ मंगलवार की देर...
 
 
danik bhaskar

खुला मंच का आयोजन आज

पाली. स्थानीय न्यू पब्लिक मॉर्डन शिक्षण समिति द्वारा ‘जागो मतदाता अभियान’ के तहत रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को रोटरी क्लब में साढ़े नौ बजे खुला मंच का आयोजन किया जाएगा। न्यू पब्लिक मॉर्डन शिक्षण समिति के सचिव भंवरलाल सैनी ने बताया कि इस आयोजन में पाली नगर परिषद परिषद चुनाव के सभापति पद के समस्त पार्टी व निर्दलीय प्रत्याशी भाग लेंगे एवं शहर की ज्वलंत...
 
 
danik bhaskar

चुनाव प्रचार का जोश स्वाइन फ्लू का खौफ

पाली. मारवाड़ सूबे में तेजी से फैल रही स्वाइनफ्लू की बीमारी का खौफ नगर परिषद चुनाव में भी साफ नजर आ रहा है। चुनाव मैदान में डटे उम्मीदवार, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता व उनके समर्थक गली मोहल्लों में चुनाव प्रचार के लिए जाते वक्त मुंह पर मास्क लगाकर मतदाताओं के द्वार-द्वार धोक लगा रहे हैं। सात समंदर पार से पुणे (महाराष्ट्र) से होते हुए मारवाड़ सूबे तक पहुंची इस खौफनाक बीमारी के पाली...
 
 
danik bhaskar

गौर से इन चेहरों को देखो...

पाली. जरा गौर से इन चेहरों को देखिए। ऐसे संदिग्ध लोग आपके आसपास हो सकते हैं या आपमें से किसी ने ऐसे चेहरे वाले युवकों को देखा हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दे। पुलिस का कहना है कि अकेली महिलाओं को देख ऐसे लोग कभी भी कहीं भी वारदात कर सकते है। बाइक लेकर घुमने वाले ऐसे दो बदमाश पंद्रह दिन के अंतराल में शहर में चैन छिनने की तीन वारदात कर चुके है, लेकिन वे अभी तक भी पुलिस की पकड़ से दूर है।...
 
 
danik bhaskar

खौड़ में 30 छात्राएं बीमार

पाली. निकटवर्ती खौड़-जैतपुरा रोड पर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में तीस छात्राएं बीमार चल रही हैं। स्कूल में अव्यवस्था के कारण छात्राएं बीमार हैं। इनमें ज्यादतर छात्राएं सर्दी, जुकाम, खांसी व बुखार से पीड़ित हैं। उपचार के बाद भी स्वस्थ नहीं होने से उनके परिजनों में भय व्याप्त है। सूचना मिलने के बाद सर्वशिक्षा अभियान का कोई भी अधिकारी मौके पर आने की जहमत तक नहीं उठा रहा है।...
 
 
danik bhaskar

किशोरी को टेमी फ्लू दी

पाली. बांगड़ अस्पताल में बुधवार को स्वाइन फ्लू के लक्षण लगने पर एक किशोरी को टेमी फ्लू दी गई। उसे पांच दिन तक दवा लेने की सलाह दी गई है। बांगड़ अस्पताल में अलग से स्वाइन फ्लू आउटडोर स्थापित किया गया है, जहां रोग के प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा रोगियों की स्वाइन फ्लू की कसौटी पर स्क्रीनिंग की जा रही है। डॉ. एम.एस. पुरोहित ने बताया कि विशेष आउटडोर में बुधवार को 65 रोगियों की स्क्रीनिंग...
 
 
danik bhaskar

हत्या के आरोपी का रिमांड बढ़ा

पाली. बेवफाई के संदेह में अपनी प्रेमिका की हत्या कर पहचान छिपाने के लिए रोहट के समीप एक खेत में उसका शव जलाने के आरोपी इदरीश उर्फ बाबू खान कुरैशी पुत्र रमझु खान निवासी रोहट को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 21 नवंबर तक के रिमांड पर फिर से पुलिस को सौंपा गया है। उससे पूछताछ कर घटना में इस्तेमाल बाइक, लाठी व मोबाइल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। रिमांड के दौरान...
 
 
danik bhaskar

चुनाव के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण

सिरोही. जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर पी रमेश ने कहा कि नगरपालिका आम चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयरहित संपन्न हो सके, इसके लिए सौंपी गई महत्वपूर्ण चुनाव जिम्मेदारी का पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता व निष्ठा के साथ निर्वाहन करें। जिला कलेक्टर मंगलवार को सामुदायिक भवन पुलिस लाइन में आयोजित नगरपालिका चुनाव में नियुक्त पीठासीन अधिकारी मतदान अधिकारी द्वितीय, जोनल...
 
 
danik bhaskar

जनता को चाहिए रिकॉल का अधिकार!

माउंट आबू. नगरपालिका अध्यक्ष पद पर जीत का मतलब है पांच वर्षो तक निश्चिंत हो जाना। इसके बाद जैसे आम आदमी का कुछ रोल ही नहीं रह जाता। कुछ करना हो तो उसे पांच साल की प्रतीक्षा करनी पड़ती है, जबकि कई बार निर्वाचित जनप्रतिनिधि उल्टे-सीधे कदम भी उठा लेते हैं। ऐसे में कई देशों में जनता को रिकॉल के अधिकार दिए गए हैं कि निर्वाचित प्रतिनिधि को सक्षम न पाने या गलत कदम उठाने पर उसे पांच वर्ष से...
 
 
danik bhaskar

अतिक्रमण हटाने गए अधिकारियों पर हमला

रोहिड़ा. अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंचे ग्राम पंचायत के उपसरपंच, भूनिरीक्षक, पटवारी व अन्य पर प्राणघातक हमला कर अतिक्रमियों ने खुद ही बाड़ में आग लगा दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने चार जनों को गिरफ्तार कर लिया। इस वारदात को लेकर बुधवार को रोहिड़ा बंद का आह्वान किया है। उपसरपंच तृम्बकलाल दवे के अनुसार गाडलिया लोहार के अतिक्रमण को हटाने के लिए पंचायत की तरफ से भूनिरीक्षक...
 
 
danik bhaskar

घूमती रही टोलियां गली-गली

सिरोही. चुनाव प्रचार को लेकर प्रत्याशियों व समर्थकों में उत्साह बना हुआ है। विभिन्न जगहों पर बैनर, पोस्टर, झंडियां आदि लगे हुए हैं। प्रत्याशियों के साथ ही समर्थक मतदाताओं से संपर्क करने में जुटे हुए हैं। मंगलवार को पालिका क्षेत्रों में दिनभर समर्थकों की टोलियां घूमती रही। नुक्कड़ सभाएं की पालिकाध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी हेमलता पुरोहित ने मंगलवार को शहर के विभिन्न...
 
 
danik bhaskar

आदिवासी युवक की हत्या

आबूरोड. सदर थाना क्षेत्र के नागपुरा गांव में प्राणघातक हमले में आदिवासी युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार नागपुरा निवासी अम्बा पुत्र सवाराम गरासिया रविवार शाम को साथियों के साथ लौट रहा था। क्यारिया के समीप कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में अम्बा को गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए मेहसाणा ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। युवक की मृत्यु का समाचार मिलते ही...
 
 
danik bhaskar

दिनदहाड़े शिक्षिका की चेन छीनी

पाली. बालिया गल्र्स स्कूल से चंद कदम की दूरी पर सोमवार को दिन दहाड़े बाइक पर आए दो युवक शिक्षिका के गले से चैन छिन कर भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का पता नहीं लग पाया। दोनों आरोपी युवक पल्सर बाइक पर आए थे, जिसकी नंबर प्लेट आरोपियों ने पैरों से ढक रखी थी। बालिया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका सरला भटनागर सोमवार को दोपहर करीब...
 
 
danik bhaskar

आज से स्कूलों में स्वास्थ्य परीक्षण

पाली. स्वाइन फ्लू को लेकर सरकार और प्रशासन अलर्ट है। खासकर बच्चों के स्वास्थ्य के एि लिए चिंतित सरकार ने मंगलवार से शाला स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया, जिसके तहत स्कूलों में बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण होगा और बीमार बच्चों का उपचार किया जाएगा। जिले में मंगलवार से शुरू होने वाले शाला स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं स्वाइन फ्लू को लेकर सोमवार को जिला प्रशिक्षण केंद्र...
 
 
danik bhaskar

छात्रा ने पलटे बयान, कहा नहीं हुआ दुष्कर्म

पाली. जिले के सेंदड़ा थाना क्षेत्र के कोट किराणा गांव की दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ कथित ज्यादती के मामले में सोमवार को नाटकीय मोड़ आ गया। पुलिस को दी रिपोर्ट में तो पीड़िता ने अजमेर, पुष्कर, नसीराबाद व उदयपुर में उससे अलग अलग लोगों द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाया था, लेकिन सोमवार को कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयानों में वह मुकर गई। मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान में छात्रा...
 
 
danik bhaskar

प्रेमी ही निकला हत्यारा

पाली. रोहट के समीप एक खेत में हत्या के बाद महिला के शव को जलाने के दो दिन पुराने सनसनीखेज मामले का राज खोलते हुए सोमवार को पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी इदरीश उर्फ बाबू खान कुरैशी पुत्र रमझु खान निवासी रोहट को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के लंबे समय से मृतका से अवैध रिश्ते थे। आरोपी को संदेह था कि महिला के और लोगों से भी ताल्लुकात थे। इस बात को लेकर दोनों में कई बार कहासुनी भी...
 
 
danik bhaskar

सभापति के सामने होगा चुनौतियों का पहाड़

पाली. नगर परिषद चुनाव में लुभावने वायदों और मुद्दों के सहारे मतदाताओं के पास जा रहे सभापति पद के उम्मीदवार को निर्वाचन के बाद बजट का जुगाड़ किसी पहाड़ जैसी चुनौती से कम नहीं होगा। अपने वायदे पूरे करने के लिए ‘शहरी सरकार’ के ‘प्रधान’ को सरकारी सहायता के भरोसे ही रहना पड़ सकता है। नगर परिषद के खजाने में महज 80 लाख की राशि शेष है, जबकि उनको केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से चलाई जा रही कई...
 
 
danik bhaskar

डाक्टर बताए, तभी ले टेमी फ्लू

पाली. स्वाइन फ्लू के रोगियों को टेमी फ्लू की सहज उपलब्धता के लिए राज्य सरकार ने हर जिले में अधिकृत सेंटर घोषित कर दिए हैं, किंतु इसके साथ ही ड्रग इंस्पेक्टर ने जांच रिपोर्ट के बिना टेमी फ्लू की दवा नहीं लेने की हिदायत दी है। राज्य सरकार ने पाली बांगड़ अस्पताल में स्थित कॉपरेटिव दुकान को टेमी फ्लू की दवा व सिरप विक्रय के लिए अधिकृत कर दिया है। चिकित्सक की पर्ची लाने पर मरीज उक्त...
 
 
danik bhaskar

शव की शिनाख्त सुराग लगा हाथ

पाली. रोहट के निकट निंबली गांव के पास एक खेत में मिले महिला के जले हुए शव की शिनाख्त वचनी (37) पत्नी देवाराम मेघवाल निवासी जेतपुर के रूप में हो गई। रविवार को सुबह मृतका के पति और भाई ने मोर्चरी में पहुंच उसकी पहचान की। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया। मृतका के परिजनों से हुई पूछताछ के बाद पुलिस के हाथ हत्याकांड से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग लगे...
 
 
danik bhaskar

अजमेर में खुले सैनिक भर्ती कार्यालय

पाली. कोई नौकरी, कोई विद्यालय तो कोई पानी मांग रहा है। मगरा क्षेत्र के रावत राजपूत महान हैं जो देश के लिए बंदूक हाथ में लेने की मांग कर रहे हैं। सैनिक भर्ती कार्यालय जयपुर से वापस अजमेर लाने के लिए भरपूर प्रयास किया जाएगा। सेंदड़ा में अखिल भारतीय रावत राजपूत महासभा की ओरसे आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजसमंद सांसद गोपालसिंह शेखावत ने उक्त विचार व्यक्त...
 
 
danik bhaskar

छात्रा से दुष्कर्म : टीमें अजमेर भेजी

पाली. जिले के सेंदड़ा थाना क्षेत्र के कोट किराणा गांव की दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ ज्यादती के मामले में संदेह के दायरे में आए कुछ लोगों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीमें अजमेर जिले में भेजी गई हैं। एसपी के निर्देश पर यह टीमें अजमेर, नसीराबाद तथा पुष्कर में इस मामले में वस्तुस्थिति तथा घटना स्थल का पता लगा रही है। पीड़िता से भी पुलिस ने रविवार को बयान लेने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो...
 
 
danik bhaskar

शराब तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

पाली. शराब तस्करी के दो मामलों में फरार नामी तस्कर चेनाराम उर्फ चेनिया भाट को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस मामले में फरार उसके भाई गोराराम भाट निवासी केशव नगर की तलाश कर रही है। दोनों भाइयों के यहां से पुलिस ने दो बार दबिश देकर भारी मात्रा में स्प्रिट से तैयार नकली शराब के पाउच व स्प्रिट बरामद की थी। कोतवाली...
 
 
danik bhaskar

‘गुरु के बिना शिष्य का वजूद नहीं’

मुंडारा. आचार्य देव पदम सूरीश्वर ने कहा कि गुरु केन्द्र है और शिष्य परिधि। गुरु धरती की तरह है, जिसकी भूमि पर अनेक फल-फूल व वृक्ष लगते हैं। गुरु का हृदय धरती की तरह विशाल है। आचार्य श्री उपधान तप उद्यापन तप अष्टाह्न्कि महोत्सव के तहत मोहनीय कर्म निवारक पूजा में श्रावक-श्राविकाओं, तपस्वियों को प्रवचन दे रहे थे। आचार्य दयानंद सूरि ने कहा कि गुरु का देह मंदिर है, जिसमें परमात्मा...
 
 
danik bhaskar

कई हटे कई डटे

पाली. नगर परिषद चुनाव के लिए शनिवार को काफी मान-मनुहार व आपसी समझाइश के बाद सभापति पद के तीन दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र वापिस ले लिए हैं, वहीं 42 वार्ड पार्षद के दावेदार भी पर्चा वापस लेकर मैदान से हट गए हैं। अब सभापति पद के लिए कांग्रेस व भाजपा में ही मुख्य मुकाबला है। अन्य तीन दावेदार भी मुकाबले को बहुकोणिय बनाने के लिए जुट गए हैं। सभापति पद के उम्मीदवार मोहम्मद सुवाल व मोहब्बत...