Nov 21st, 2009, 6:53 am [IST]  
danik bhaskar

राहुल यात्रा को लेकर होगा हवाई सर्वे

कोटा. कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी की 24 नवंबर को कोटा यात्रा को देखते हुए सभी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल आईएल सभागार को अपने कब्जे में ले लिया, वहीं रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा बिंदुओं को चेकआउट किया। सुरक्षा के ऐसे इंतजाम रहेंगे कि चप्पे-—चप्पे पर पुलिस नजर आएगी। सुरक्षा को लेकर हवाई सर्वे भी किया जाएगा। कोचिंग छात्रों की ‘क्लास’ लेने के लिए...
 
 
danik bhaskar

कोटा में 6 बच्चें सहित 15 और पॉजिटिव

कोटा. सर्दी बढ़ने के साथ ही स्वाइन फ्लू के रोगियों में भी प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 15 नए रोगी पॉजिटिव मिले हैं, इनमें 6 स्कूली बच्चे हैं। जिले में स्वाइन फ्लू रोगियों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है और अब तक इससे 3 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एमबीएस अस्पताल के स्वाइन फ्लू आउटडोर में 11 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। अब लोग निजी लैब में भी स्वाइन फ्लू की जांच...
 
 
danik bhaskar

हाड़ौती में शीतलहर जारी

कोटा. मौसम में उतार—चढ़ाव बना हुआ है, जिसके कारण हाड़ौती में शीतलहर तेज होती जा रही है। दिन व रात के तापमान में हो रही कमी के कारण सर्द हवाओं का जोर बढ़ गया है। झालावाड़ के लिए शुक्रवार सबसे सर्द रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 11.3 और अधिकतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कोटा में शुक्रवार को सर्द हवाओं के साथ दिन की शुरुआत हुई। इसके बाद दिन में तापमान में तेजी आई। शाम होते—होते इसमें फिर से कमी...
 
 
danik bhaskar

बड़ी चतुराई से तैयार किए गए थे रजिस्टर

कोटा. फर्जी लाइसेंस तैयार करने वाली फर्म ‘कोटा गन हाउस’ के मालिकों ने रजिस्टरों में इतनी चतुराई से फर्जीवाड़ा कर रखा था कि एक बार की जांच में तो पता ही नहीं किया जा सकता कि वहां कोई घोटाला भी है। यह बात उस समय सामने आई जब शुक्रवार को गन हाउस के दस्तावेजों की बारीकी से जांच शुरू की गई। आईजी राजीव दासोत के अनुसार फर्जी लाइसेंस तैयार कर हथियार बेचने का मामला सामने आने के बाद तत्काल...
 
 
danik bhaskar

रेंजभर में छापे, 6 और आरोपी गिरफ्तार

कोटा. कोटा रेंज में फर्जी लाइसेंस बनाकर हथियार बेचने वाले गिरोह की निशानदेही पर पुलिस की छापामार कार्रवाई गुरुवार को भी जारी रही। जिसमें कोटा शहर पुलिस द्वारा चार 12 बोर की बंदूक व एक पिस्टल सहित 4 आरोपी तथा बारां पुलिस ने एक को 12 बोर की बंदूक सहित व एक को दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन में दो दिन में 17 हथियार बरामद कर 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आईजी राजीव...
 
 
danik bhaskar

नीमच-दिल्ली लिंक एक्सप्रेस ट्रैक्टर से टकराई

कोटा. कोटा-चित्तौड़गढ़ खंड के मांडलगढ व बरूधनी स्टेशनों के बीच गुरुवार शाम मानवरहित क्रॉसिंग गेट पर नीमच—दिल्ली लिंक एक्सप्रेस ट्रैक्टर से टकरा गई। इसके कारण लिंक एक्सप्रेस काफी समय तक वहीं खड़ी रही। कोटा से देहरादून एक्सप्रेस भी देरी से रवाना हुई। रेलवे सूत्रों ने बताया कि नीमच—दिल्ली लिंक एक्सप्रेस गुरुवार शाम लगभग 5.40 बजे मांडलगढ व बरूधनी रेलवे स्टेशन के बीच थी। जब ट्रेन...
 
 
danik bhaskar

स्वाइन फ्लू कोटा में 8 और पॉजिटिव मिले

कोटा. शहर में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है। स्वाइन फ्लू की गुरुवार को आई रिपोर्ट में सात और नए रोगी पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि एक निजी लैब में कराई गई जांच में एक महिला में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिला है। उसे राजकीय एमबीएस अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती किया गया है। पॉजिटिव रोगियों की संख्या अब बढ़कर 22 हो गई है। वहीं, एमबीएस अस्पताल में 17 संदिग्ध रोगियों के सैंपल लिए गए हैं,...
 
 
danik bhaskar

वोटर को भरोसे की खुराक

कोटा. नगर निगम चुनावों में कांग्रेस और भाजपा के नेता अपनी अपनी सरकारों के काम को उपलब्धि बता रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी कह रहे हैं कि कांग्रेस ने 11 माह के शासन में कुछ नहीं किया, भाजपा सरकार का कामकाज जनता जानती है। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी गहलोत सरकार को भ्रष्टाचार से मुक्त सरकार बता रहे हैं और कह रहे हैं, निगम में भाजपा का शासन नाकारा शासन था। मैं ही जिताऊ कुछ वार्डो में रोचक स्थिति...
 
 
danik bhaskar

‘मैं तो स्कूटर से ही घूम लूंगी’

कोटा. प्रथम नागरिक के लिए फैसले की यह अंतिम घड़ी नजदीक है। इस बार मेयर के रूप में महिला का चुनाव करना है और वह भी सीधे मतदान से। भास्कर ने की एक नई पहल, क्यों न महिलाएं करें अपनी भावी मेयर से सीधे सवाल और जानें कि क्या है उनके मन में शहर के विकास का ताना-बाना। इस कड़ी में भास्कर कार्यालय में महिलाओं ने किए भाजपा प्रत्याशी अरुणा अग्रवाल से कई तीखे सवाल। भाजपा से महापौर की प्रत्याशी...
 
 
danik bhaskar

फर्जी लाइसेंस से बेचे 23 हथियार

कोटा. कोटा पुलिस ने दूसरे राज्यों के फर्जी लाइसेंस बनाकर हथियार बेचने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। इसमें मुख्य अभियुक्त सहित 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 11 हथियार बरामद किए गए हैं। अभी तक 23 फर्जी लाइसेंस बनाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। संभाग मंे फर्जी लाइसेंस बनाकर हथियार बेचने का यह पहला मामला सामने आया है। आईजी राजीव दासोत ने...
 
 
danik bhaskar

बैंक को 3.50 लाख की चपत

कोटा. आईसीआईसीआई बैंक का तलवंडी स्थित एटीएम बुधवार को चालू हो गया है। खराबी के दौरान एटीएम से करीब 3.50 लाख रुपए की निकासी होने का अनुमान है। किसने इसका फायदा उठाया, अब उनका रिकॉर्ड चैक किया जाएगा। इसके बाद वसूली की कार्रवाई होगी। बैंकिंग सूत्रों का कहना है कि एटीएम खराब होने के दौरान बैंक को करीब 3.50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। बैंक प्रबंधन फिलहाल इस बारे में मुंबई से रिपोर्ट आने की...
 
 
danik bhaskar

सड़कों पर शोर, दफ्तरों में सन्नाटा

कोटा. चुनाव करीब होने के साथ ही इसका असर सरकारी कार्यालयों पर दिखाई देने लगा है। सरकारी कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों की नगर निगम चुनाव में डच्यूटी लगने के कारण ज्यादातर कार्यालयों में दिनभर सन्नाटा छाया रहता है। कर्मचारी मौजूद नहीं होने से नागरिकों के काम नहीं हो पा रहे हैं, उन्हें चुनाव बाद आने की बात कहकर टाला जा रहा है। नगर निगम, जिला कलेक्ट्री, यूआईटी तथा जलदाय विभाग...
 
 
danik bhaskar

स्वाइन फ्लू : नो टेंशन, एसएमएस है ना

कोटा. स्वाइन फ्लू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अब एसएमएस के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। इसके लिए मोबाइल कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है कि वे नि:शुल्क एसएमएस की सुविधा उपलब्ध कराएं। यह बात सीएमएचओ गजेंद्र सिंह सिसोदिया ने पत्रकारवार्ता मंे कही।



पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार मीडिया से रू—ब—रू सीएमएचओ ने स्वाइन फ्लू के बारे में बताया कि जिले मंे अब तक स्वाइन...

 
 
danik bhaskar

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष का इस्तीफा

कोटा. नगर निगम चुनाव में टिकटों के वितरण से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं का पार्टी से इस्तीफे देने का सिलसिला जारी है। भाजपा महिला मोर्चा की देहात जिलाध्यक्ष तनूजा खन्ना ने भी मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने साथ सौ कार्यकर्ताओं के होने का दावा किया है। उनका इस्तीफा पार्टी ने मंजूर कर लिया है। इसकी प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने पुष्टि की है।



इस्तीफे की वजह पार्टी...

 
 
danik bhaskar

पुलिस दल पर ग्रामीणों का हमला

सारथल (बारां). जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने गए पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसमें चौकी पर तैनात एएसआई के चोटें आई हैं, जिसे हरनावदाशाहजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल एएसआई कन्हैयालाल नागर ने बताया कि वे सोमवार शाम करीब 6:30 बजे 4—5 पुलिसकर्मियों के दल के साथ टाकूड़ा गांव में आरोपी को पकड़ने गए थे। वहां 9-—10 ग्रामीणों ने घेराबंदी...
 
 
danik bhaskar

हमारे सपनों में कोटा की तस्वीर

कोटा. मॉडल सिटी बनाने के लिए कोटा को जरूरत है एक विजन प्लान की। ‘भास्कर’ ने तैयार किया है नई सिटी गवर्नमेंट के लिए 2014 तक का विजन प्लान। 25 सालों में शहर की शक्ल-सूरत तो बदली किंतु आम जनता के दुख-दर्द दूर नहीं हो पाए। करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी नॉलेज सिटी अभी अंतिम पायदान पर खड़ी नजर आती है। अब हमें लिखनी होगी विकास की नई इबारत। विजन प्लान 2014 तैयार दैनिक भास्कर की पहल पर प्रोसीड...
 
 
danik bhaskar

प्रत्याशियों की भरमार, मतदाता परेशान

कोटा. भुआ सा म्हाकों ध्यान राख ज्यों, अम्मा जी यां के तांई महापौर बणाणों छ:,आंटी में तो आपकी बेटी हूं..। ढोल ढमाकों के साथ सुबह से लेकर शाम तक घर आने वाले इन ‘मेहमानों’ व इनके जुमले सुन-सुन कर मतदाता परेशान होने लगे हैं। हर वार्ड में प्रत्याशी इतने अधिक है कि एक जाता है तो कुछ देर बाद दूसरा आ जाता है। मतदाता भी भली प्रकार जानता है कि ये लोग पांच साल में एक बार ही आते हैं लेकिन, इनसे होगा...
 
 
danik bhaskar

कॉलेज में छात्रों का हंगामा

कोटा. गवर्नमेंट कॉलेज में मंगलवार को परीक्षा फार्म जमा कराने के दौरान छात्रों ने कई बार हंगामा किया। इस दौरान पांच—छह छात्रों ने अनुशासन समिति के सदस्य एक व्याख्याता के साथ अभद्र व्यवहार किया। बार—बार हंगामा होता देख कॉलेज प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। कॉलेज में परीक्षा फार्म वितरण के लिए चार तथा फार्म व शुल्क जमा कराने के लिए 11 खिड़कियों पर व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद हर...
 
 
danik bhaskar

तालेड़ा एसएचओ निलंबित

कोटा. कोटा के एक स्कूल संचालक के पास से विदेशी रिवॉल्वर का फर्जी लाइसेंस मिलने के बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं करने पर आईजी राजीव दासोत ने बूंदी जिले के तालेड़ा थानाधिकारी गोविंद सिंह को निलंबित कर दिया। अब मामले की जांच कोटा के सीआई भगवत सिंह हिंगड़ को सौंपी गई है। आईजी राजीव दासोत के अनुसार तालेड़ा पुलिस ने जुलाई माह में दुर्घटना के एक मामले में पुलिस ने दादाबाड़ी स्थित निजी...
 
 
danik bhaskar

कार्यकर्ताओं ने सौंपे इस्तीफे

कोटा. पूर्व शहर अध्यक्ष व महामंत्री को निलंबित करने से भाजपा में विद्रोह शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ रहे विद्रोही प्रत्याशियों के समर्थन में खुलकर प्रचार करने की घोषणा कर दी है। एक निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यालय का शुभारंभ करने के कारण पूर्व अध्यक्ष महेश विजयवर्गीय व महामंत्री रवीन्द्रसिंह...
 
 
danik bhaskar

12 संदिग्धों के नमूने लिए

कोटा. स्वाइन फ्लू के संदिग्ध रोगियों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को राजकीय एमबीएस अस्पताल के स्वाइन फ्लू आउटडोर में 12 मरीज संदिग्ध लगने पर उनके स्वाब के नमूने जांच के लिए गए। एमबीएस अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरके आसेरी ने बताया कि सोमवार को बुखार व खांसी जुकाम से पीड़ित कई मरीज दिखाने पहुंचे। इनमें से कोर कमेटी को 12 मरीजों में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षण मिलने पर...
 
 
danik bhaskar

कहीं घी घणा, कहीं थोथा चणा

कोटा. ‘कहीं घी घणा, कहीं थोथा चणा’ हाड़ौती की यह कहावत पार्षद के चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों पर सटीक बैठती है। इस चुनाव में दो प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी संपत्ति का आंकड़ा 1 करोड़ के पार है, वहीं दो ऐसे भी हैं जिनके पास संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं है। करोड़पति प्रत्याशी में एक पुरुष व दूसरी महिला है। जबकि, बिना संपत्ति वाली दोनों प्रत्याशी महिला है। कांग्रेस व भाजपा के पास समान रूप से...
 
 
danik bhaskar

अस्पताल ने किशोरी को बनाया फुटबाल

कोटा. एमबीएस अस्पताल में टीबी से ग्रसित एक किशोरी का उपचार करने के बजाय मेडिसिन, टीबी और सर्जरी विभाग इधर—उधर भेजते रहे। आखिरकार तीन दिन बाद मेडिसिन विभाग ने उसका इलाज शुरू किया। किशोरी के पिता मनोज शर्मा ने बताया कि शनिवार को उसकी पुत्री 13 वर्षीय गुंजन की तबीयत बिगड़ने पर उसे एमबीएस अस्पताल मंे भर्ती कराया, लेकिन उसे किसी ने नहीं संभाला। उसके घाव पर भी मरहम पट्टी परिजनों ने ही...
 
 
danik bhaskar

सेना ने माना हाई एक्सप्लोसिव

कोटा. स्टेशन क्षेत्र की महात्मा गांधी कॉलोनी में हुए रविवार को हुए विस्फोट के मामले सेना का मानना है कि जिससे भी विस्फोट हुआ वह काफी हाई एक्सप्लोसिव (विस्फोटक)था। विस्फोटक किसी सुरक्षा एजेंसी का था या आपराधिक संगठन का, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मामले की जांच कर रही टीम कबाड़ी के ट्रैक को ट्रेस करने में जुटी हुई है। एसपी भूपेन्द्र साहू के अनुसार इस मामले में विस्फोटक कौन सा...
 
 
danik bhaskar

शॉर्प शूटर नंदू भी गिरफ्तार

कोटा. पांच हत्याओं का आरोपी व गैंगस्टर भानुप्रतान गिरोह का मुख्य शूटर नरेन्द्रसिंह उर्फ नंदू आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने नंदू को पांच बदमाशों सहित महावीर नगर क्षेत्र से डकैती की योजना बनाते समय रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पिस्टल व अन्य धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं। नंदू की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 4 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था। एसपी भूपेन्द्र साहू...
 
 
danik bhaskar

कबाड़ में विस्फोट, तीन मरे

कोटा. महात्मा गांधी कॉलोनी मुख्य रोड पर रविवार सुबह लोहे की वस्तु को पीटते समय जबर्दस्त विस्फोट हो गया। इसके चलते लुहार, उसके बेटे और कबाड़ी के चिथड़े उड़ गए। लोहे की वस्तु कबाड़ी लेकर आया था और लुहार उसे गर्म करके पीट रहा था। लोहे की वस्तु से निकले र्छे और टुकड़े आसपास खड़े और वहां से गुजर रहे लोगों के शरीर में घुस गए। इसके चलते 8 लोग घायल हो गए, इनमें 6 बच्चे शामिल हैं। पुलिस व...
 
 
danik bhaskar

टिफिन से हड़कंप ट्रेन एक्सप्रेस 2 घंटे लेट

केशवरापाटन/कोटा. भोपाल से जोधपुर जा रही फास्ट पैसेंजर ट्रेन (491 डाउन) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक यात्री ने एस—2 कोच के टॉयलेट में एक थैले में टिफिन देखा और बम समझ लिया। बम की सूचना के चलते केपाटन पर ट्रेन को रुकवाया गया। 2 घंटे की मशक्कत के बाद पता चला कि चोर कोच के ही एक यात्री का सामान चुराकर ले गए और टिफिन टॉयलेट में छोड़कर भाग निकले। उसके बाद पुलिस व आरपीएफ के अधिकारियों और...
 
 
danik bhaskar

कोरे वादे नहीं, काम होने चाहिए

कोटा. नगर निगम चुनाव में महापौर की भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के जनसंपर्क के दौरान मतदाता उनसे जनसमस्याओं के समाधान और विकास की गारंटी मांग रहे हैं। वे कह रहे हैं कि सिर्फ वादों से काम नहीं चलने वाला। इस बात मतदाताओं ने कमर कस ली है। वे मेयर पद की प्रत्याशियों से समस्याओं के सिर्फ निराकरण के वादे से संतुष्ट नहीं है, बल्कि इसके लिए ठोस समाधान चाहते हैं। कांग्रेस व भाजपा की...
 
 
danik bhaskar

चट्टान भी फाड़ सकता था

कोटा. पुलिस व एफएसएल के सूत्रों के अनुसार जो भी विस्फोटक पदार्थ फटा है, उसमें इतनी क्षमता थी कि वह 1 क्विंटल वजनी पत्थर को भी काफी ऊंचाई तक उछाल कर उसके टुकड़े—टुकड़े कर सकता था। पुलिस ने वहां से जो नमूने एकत्रित किए हैं उनमें एल्यूमिनियम, तांबे व जिंक धातु तथा नाइट्रेट व नाइड्राइड केमिकल होने का अनुमान है। इस तरह के सामान बम व बम कंडक्टर में काम लिए जाते हैं। संभावना है कि ये...
 
 
danik bhaskar

कोटा नहीं पहुंचे आईआईटी जेईई के फार्म

कोटा. आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई 2010) के आवेदन फार्म सोमवार रात तक बैंक में नहीं पहुंचने से सोमवार से फार्म मिलने की संभावना नहीं है। बारां रोड स्थित कैनरा बैंक के प्रबंधक एसके सिबल ने बताया कि आईआईटी मुंबई से फार्म मिलते ही बैंक काउंटर से बिक्री शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जेईई छात्रों की संख्या को देखते हुए पिछले साल से इस बार 25 फीसदी फार्म ज्यादा मंगाए गए हैं,...
 
 
danik bhaskar

पांच बच्चे संदिग्ध

कोटा. कोटा जिले में अब बच्चों में भी स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने लगे हैं। एमबीएस व जेके लोन अस्पताल के आउटडोर में शनिवार को 5 बच्चों सहित आठ लोगों को संदिग्ध मानते हुए उनके नमूने लिए गए। स्वाइन फ्लू की कोर कमेटी के प्रभारी डॉ. एसआर मीणा ने बताया कि एमबीएस व जेके लोन अस्पताल में खांसी, जुकाम व बुखार के 140 रोगी उपचार करवाने पहुंचे। इनमें 8 स्वाइन फ्लू के संदिग्ध रोगी शामिल थे। दो रोगियों...
 
 
danik bhaskar

3 में सीधा,12 में त्रिकोणीय

कोटा. नगर निगम चुनावों में शनिवार को नाम वापसी के बाद अब स्थिति साफ हो गई है। तीन वार्डों में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि 12 वार्डों में निर्दलीयों ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। नाम वापसी के बाद अब वार्ड 3 में भाजपा की मंजू सुवालका व कांग्रेस की अयोध्या तथा वार्ड 19 में कांग्रेस की सोनू का भाजपा की रिया चोरसिया से तथा वार्ड 55 में भाजपा की कौशल्या...