Nov 21st, 2009, 7:21 am [IST]  
danik bhaskar

नहीं हो पाया पोस्टमार्टम

भीलवाड़ा. पुलिस से प्रताड़ित होकर आत्महत्या करने वाले वकील अमित यादव का शव करीब 40 घंटे बाद शुक्रवार रात तक भी उसी कमरें में जस का तस पड़ा रहा। न पोस्टमार्टम हो पाया और न अंतिम संस्कार। शव को बर्फ की सिल्लियों पर रखा हुआ है। पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े वकीलों के साथ प्रशासन की दो दौर की वार्ता सफल नहीं हो पाई। कोटा रोड पर यादव के घर के निकट उनका धरना जारी है। प्रशासन...
 
 
danik bhaskar

भीलवाड़ा में स्वाइन फ्लू का दूसरा पॉजीटिव केस

भीलवाड़ा. शहर में स्वाइन फ्लू का दूसरा पॉजीटिव केस सामने आया है। जयपुर के जेआईटी कॉलेज में पढ़ने वाले इंजीनियरिंग कॉलेज के 20 वर्षीय स्टूडेंट स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया गया है। आरसी व्यास कॉलोनी के ‘के’ सेक्टर में रहने वाले स्टूडेंट की हालत फिलहाल स्वस्थ बताई जा रही है। चिकित्सा विभाग की टीम ने गुरुवार देर रात व शुक्रवार जल्दी सुबह उसके पहुंचकर उसकी स्थिति का जायजा लिया।...
 
 
danik bhaskar

आज आएगी सीपी की टीम

भीलवाड़ा. विशिष्ट आजीविका मिशन के तहत देश के पहले पायलट प्रोजेक्ट के शुभांरभ के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की टीम शनिवार को आएगी। मंत्री डॉ.सी.पी.जोशी रविवार को रायला से शुभारंभ करेंगे। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिले के 100 गांवों के इस प्रोजेक्ट पर तीन साल में कृषि, पशुपालन, वाटरशेड, डेयरी, ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं में 3 अरब 38 करोड़ 69...
 
 
danik bhaskar

पहले श्रमिक, फिर लेनदार

भीलवाड़ा. मेवाड़ टेक्सटाइल मिल्स (एमटीएम) की प्रस्तावित नीलामी के बाद श्रमिकों के बकाया वेतन मामले को प्राथमिकता मिलेगी। बकाया वसूली प्राधिकरण (डीआरटी) द्वारा जारी प्रपत्रों के अनुसार मजदूरों का बकाया वेतन चुकाने के बाद ही बैंक व अन्य लेनदारियां चुकाई जाएगी। बताया गया कि मिल के करीब एक हजार 200 श्रमिकों का लगभग 8.54 करोड़ व दी बैंक ऑफ राजस्थान का लगभग 6.5 करोड़ रुपए बकाया है। शहर के...
 
 
danik bhaskar

फौजी ने गोली मार की आत्महत्या

शाहपुरा. दिलकुशाल बाग निवासी फौजी अब्दुल हाफीज मोहम्मद पुत्र हबीब खां ने शुक्रवार सुबह घर में लाइसेंसशुदा दोनाली बंदूक से गोली चला आत्महत्या कर ली। अधिकारिक तौर पर अभी घटना के कारण स्पष्ट नहीं हुए है पर यह माना जा रहा है कि फौजी अपनी बीमारी तथा पारिवारिक कलह को लेकर परेशान था। जानकारी के अनुसार बंदूक चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी हाफीज के घर पहुंचे और सैटेलाइट चिकित्सालय पहुंचाया...
 
 
danik bhaskar

पुलिस से प्रताड़ित वकील ने की आत्महत्या

भीलवाड़ा. दो दिन पूर्व पुलिस पर थाने बुलाकर बाल कटवाने के आरोप लगाने वाले वकील अमित यादव ने घर में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। उस वक्त पत्नी बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी। आक्रोशित वकीलों ने सात घंटे तक फंदे से लाश तक नहीं उतारने दी। टायर जला पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया। आईजी आरपी सिंह ने जांच अजमेर के एडिशनल एसपी एसके सिंह को सौंपी है। कोटा रोड पर सांगानेर...
 
 
danik bhaskar

ढाई लाख की फिरौती लेकर छोड़ा सैफ को

प्रतापगढ़. मंगलवार को मंदसौर की पाटिल कॉलोनी से अपहृत हुए 12 वर्षीय स्कूली बालक सैफ को अपहर्ताओं ने ढाई लाख रुपए की फिरौती मिलने के बाद बुधवार शाम प्रतापगढ़ के धरियावद-देवगढ़ मार्ग पर छोड़ दिया। सभी अपहर्ता प्रतापगढ़ क्षेत्र के हैं। पुलिस ने उन्हें नामजद करते हुए दो दर्जन ठिकानों पर दबिश देकर एक दर्जन आरोपियों को हिरासत में लिया है। मंदसौर एसपी डी.पी. गुप्ता ने फोन पर बताया कि...
 
 
danik bhaskar

जगी आस, खुले मिल के ताले

भीलवाड़ा. सात दशक पुरानी और लगभग 10 साल से बंद पड़ी मेवाड़ टेक्सटाइल मिल्स (एमटीएम) की चार दिसंबर को होने वाली नीलामी से पूर्व ऑफिशियल लिक्विडेटर (ओएल)की टीम ने गुरुवार को मिल के ताले खोल दिए, ताकि बोली लगाने की इच्छुक पार्टियां उसे देख सके। दी बैंक ऑफ राजस्थान सेंट्रल कार्यालय के सीनियर मैनेजर (लॉ) मुकेश विजय ने वहां आई पार्टियों को मिल का अवलोकन करवाया। उन्हें नीलामी प्रक्रिया,...
 
 
danik bhaskar

सीआई सहित पांच निलंबित

भीलवाड़ा. एसपी पी. रामजी ने वकील अमित यादव को खुदकुशी के लिए प्रेरित करने के आरोप में मामला दर्ज होने के बाद सुभाषनगर थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। आदेश के मुताबिक, सीआई ओमप्रकाश वर्मा, थानेदार किशन सिंह नरूका, सिपाही मोतीलाल, राजेश चौधरी व भूपेन्द्र सिंह को निलंबित कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि वकील की मौत के बाद वकीलों ने इन पुलिसकर्मियों को...
 
 
danik bhaskar

13 साल से चल रहा मंदिर निर्माण

बरुंदनी. धाकड़ खेड़ी गांव में भगवान चारभुजानाथ मंदिर का निर्माण 13 साल से चल रहा है। सफेद संगमरमर व काले पत्थर पर बारीक नक्काशी व कारीगरी से विशाल मंदिर बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि संवत 1910 में ठाकुर मदनसिंह सिंगोली से आकर यहां बसे। उन्होंने पालका से आए धाकड़ समाज के महता, ठरना व सूतलिया तथा एक सुथार परिवार यहां बसाया। इसी के साथ उन्होंने यहां भगवान चारभुजानाथ मंदिर का...
 
 
danik bhaskar

बच्चों के सामूहिक कार्यक्रम पर निजी स्कूल को नोटिस

भीलवाड़ा. जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने बुधवार सुबह नगर परिषद सभागार में निजी स्कूल की ओर से आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम पर स्कूल संचालक को नोटिस जारी कर इसका स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में कार्यक्रम आयोजित करने को राज्य सरकार के निर्देशों की अवहेलना मानते हुए शीघ्र जवाब मांगा है। उधर, प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। राज्य में फैल रहे...
 
 
danik bhaskar

चुपके से चीर दीं पहाड़ियां

भीलवाड़ा. ख्यातनाम जिंदल सॉ लि. को तिरंगा सहित सात गांवों की पहाड़ियों में खनन की स्वीकृति मिलने से पहले ही इस क्षेत्र को माफियाओं की नजर लग गई है। वे इन्हें एक से डेढ़ हजार फीट लंबे, चार-पांच फीट चौड़ाई व गहराई में काट कर तांबा, लेड, लोह अयस्क सहित अन्य बेशकीमती खनिज चुरा ले गए हैं। यह अवैध खनन अभी भी जारी है। इससे खनिज विभाग को राजस्व का नुकसान तो हुआ ही है, माफियाओं को भी बढ़ावा मिल...
 
 
danik bhaskar

सेटेलाइट से होगी हर पौधे की निगरानी

भीलवाड़ा. वन विभाग ने योजना के अनुसार पौधे लगाए या नहीं। इनको समय-समय पर पानी पिलाया या नहीं। वह जिंदा है या नहीं। केंद्र सरकार अब इसी तरह हर पौधे की निगरानी सेटेलाइट के माध्यम से करेगी। उप वन संरक्षक ललितसिंह राणावत ने बताया कि केंद्र सरकार ने 500 हैक्टेयर में 2.5 लाख पौधे लगाने का प्रस्ताव जिले से मांगा है। इसमें प्रति हैक्टेयर 500 पौधे लगाने की योजना है। इनमें हर पौधे की वास्तविक...
 
 
danik bhaskar

भास्कर की आवाज, जनता की पहल

भीलवाड़ा. बाल दिवस पर दैनिक भास्कर के माध्यम से नन्हें अतिथि संपादकों द्वारा की गई अपील पर कई स्वयंसेवी व राजनैतिक संगठन असहाय बच्चों की मदद के लिए आगे आए हैं। कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए स्कूलों में निर्धन बच्चों को स्वेटर वितरित करने का काम शुरू कर दिया गया है। बुधवार को राजकीय बालिका विद्यालय गांधीनगर में यूथ कांग्रेस की ओर से निर्धन व असहाय बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए।...
 
 
danik bhaskar

काढ़ा हर्बल एंटी-बायोटिक और एंटी वायरल

भीलवाड़ा. महात्मा गांधी अस्पताल के आयुष चिकित्सालय के बाहर वितरित काढा तैयार करने वाले डा. ओमप्रकाश शर्मा का कहना है कि काढा हर्बल एंटी बायोटिक और एंटी वायरल है। काढ़े से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी के कारण संक्रमण शरीर में प्रवेश कर स्थान बना लेते हैं। स्वाइन फ्लू की रोकथाम में काढ़ा काफी मदद करता है। श्री गणोश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति की...
 
 
danik bhaskar

किलर गेंग गिरफ्त में

भीलवाड़ा. राजस्थान, मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश के 14 टैक्सी चालकों के खून से हाथ रंग चुकी किलर गेंग को मंगलवार शाम कोतवाली पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट से जिला कारागार से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल राहुल जोशी ने बताया कि दो जून, 07 को नगर परिषद से माउंटआबू के लिए किराए से ली गई टैक्सी के चालक मंगलपुरा निवासी सुरेश पुत्र भवानीशंकर शर्मा की मंदसौर जिले के सीतामहु क्षेत्र में हत्या कर दी गई...
 
 
danik bhaskar

17 दिन, 14 करोड़ जाम 4 हजार बेरोजगार

बिजौलिया/भीलवाड़ा. ऊपरमाल क्षेत्र के सेंडस्टोन व्यापारियों व वाणिज्यिक कर विभाग के ठेकेदार के मध्य चल रहा विवाद 17 वें दिन भी नहीं सुलझ पाया है। सेंड स्टोन व्यापारियों द्वारा अपनी मांगों के लिए तहसील कार्यालय के बाहर धरना जारी है। जानकारी के अनुसार एक्सपोर्ट बंद करने के बाद अब बुधवार को शक्करगढ़ चौराहे पर चक्का जाम करेंगे। सेंड स्टोन का एक्सपोर्ट नहीं करने से करीब अब तक 12 से 14...
 
 
danik bhaskar

दुबले हो रहे अफीम काश्तकार

भीलवाड़ा. नारकोटिक्स विभाग ने इस साल अफीम खेती के पट्टे तो जारी कर दिए, लेकिन काश्तकारों के सामने बुवाई के साथ ही उपज की समस्या पैदा हो गई है। इस बार खेती के लिए 50, 35 व 25 आरी के पट्टे दिए गए, लेकिन सिंचाई के लिए पानी नहीं होने से इनकी उपज बैठना मुश्किल है। वहीं विभाग के समक्ष भी नपाई व हंकाई की समस्या खड़ी हो सकती है। भीलवाड़ा खंड द्वारा भीलवाड़ा व चित्तौड़गढ़ जिले के करीब 5600 काश्तकारों...
 
 
danik bhaskar

परिवार पालूं या बिल जमा कराऊं?

रोंपा. पति का साया उठे पांच वर्ष से भी अधिक समय हो गया है। मजदूरी करके पेट भरती है। साथ में तीन बाल बच्चों के भरण-पोषण की भी जिम्मेदारी है। घर पर मात्र एक बल्ब व ट्यूब लाइट जलती है। लेकिन, बिजली बिल राशि 1000-1200 रुपए आ जाती है। यह दास्तान है पारोली के लक्ष्मीपुरा गांव में पाउर हाउस के पास रहने वाली जमीला बेवर सदीक मोहम्मद बिसायती की। जो हर दो माह में आने वाली बिजली की भारी भरकम राशि से...
 
 
danik bhaskar

एक साल बाद आबंटन, फिर भी 10 प्रतिशत

भीलवाड़ा. बजट के अभाव में गत सरकार के समय से अटकी पड़ी 121 जल सरंचनाओं के लिए किए गए सर्वे का नतीजा भी ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुआ है। भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में एक साल से अटके 10 करोड़ 95 लाख के बदले सरकार ने एक करोड़ 10 हजार रुपए जारी किए हैं। वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए भीलवाड़ा और चितौड़गढ़ में जलसंसाधन महकमे में बजट नहीं मिल पाने से पहले के 78 प्रोजेक्ट एक साल से...
 
 
danik bhaskar

जहर देकर विवाहिता की हत्या

भीलवाड़ा. ब्राह्मणों की सरेरी की एक विवाहिता को ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर मंगलवार को जहर देकर मार डाला। मृतका की मां की रिपोर्ट पर आसींद पुलिस ने पति,सास, ससुर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आसींद थाना प्रभारी रविन्द्रसिंह चारण ने बताया कि ब्राह्मणों की सरेरी निवासी ममता (23) पत्नी पवन माणक्यास की मंगलवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई।...
 
 
danik bhaskar

अमावस्या पर श्रद्धा का मेला

भीलवाड़ा. कहते हैं कि पन की जड़ पाताल में है, इसी मान्यता के चलते सोमवार को सोमवती अमावस्या पर मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना व दान-पुण्य करने वालों का तांता लगा रहा। सोमवती अमावस्या पर दान पुण्य को फलदायी मानते हुए सुबह से गायों को चारा डालने व गरीबों को भोजन कराने के साथ ही अनाज दान करने का क्रम चलता रहा। शिवालयों में सुबह से भोले बाबा का अभिषेक करने वालों का आना-जाना लगा रहा। कोई...
 
 
danik bhaskar

339 में से सिर्फ 35 शिकायतें सही

भीलवाड़ा. ‘हर हाथ को काम और काम का पूरा दाम’ नारे को मूर्तरूप देने वाली महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की गति पकड़ती गाड़ी के सामने अनियमिताओं के अलावा झूठी शिकायतों के स्पीडब्रेकर भी आ रहे हैं। यह दौर कुछ इस तरह चल पड़ा कि जिले में हर सातवां काम शिकायत की चपेट में है। बेनामी और झूठी शिकायतों का ढेर अब प्रशासन के लिए सिर दर्द साबित हो रहा है। लंबी कागजी...
 
 
danik bhaskar

एक और पायलट प्रोजेक्ट भीलवाड़ा को

भीलवाड़ा. विशिष्ट आजीविका मिशन, राष्ट्रीय भू-अभिलेख कंप्यूटराइजेशन प्रोग्राम के बाद अब बीपीएल युवाओं को मुफ्त आवासीय प्रशिक्षण देकर सिक्यूरिटी प्रोफेशनल्स बनाने का राज्य का पायलट प्रोजेक्ट भी भीलवाड़ा को मिला है। इसकी शुरुआत 10 दिसंबर को बीगोद कस्बे से होगी। युवाओं का चयन 22 नवंबर को यहां किया जाएगा। सांसद डॉ.सी.पी.जोशी के केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री बनने के...
 
 
danik bhaskar

मेगा चिकित्सा शिविर आज से

भीलवाड़ा. पिछले दिनों स्वास्थ्य चेतना यात्रा 2009 के तहत ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित शिविरों से रैफर किए गए रोगियों के लिए जिला मुख्यालय पर महात्मा गांधी चिकित्सालय में 17 से 19 नवंबर तक मेगा चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। शिविर का उद्घाटन वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री रामलाल जाट 17 नवंबर सुबह 10 बजे महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर में करेंगे। पीएमओ डॉ. रमेश सामरिया ने बताया कि...
 
 
danik bhaskar

सांगानेरी गेट पर दो घंटे लगाया जाम

भीलवाड़ा. सांगानेरी गेट स्थित सुलभ काम्पलेक्स की गंदगी और बदबू से दो साल से परेशान लोगों का सब्र सोमवार को जवाब दे गया। पार्षद के साथ क्षेत्रवासी सांगानेरी गेट चौराहे पर जाम लगा कर धरने पर बैठ गए। आक्रोशित लोगों ने दो घंटे बाद नगर परिषद प्रशासन के आश्वासन पर जाम खोला। वार्ड नंबर 37 में सांगानेरी गेट स्थित चौराहे पर सोमवार सुबह 10.30 बजे पार्षद राकेश पाठक के नेतृत्व में क्षेत्र की...
 
 
danik bhaskar

भीलवाड़ा में जयपुर से भी महंगा खाना

भीलवाड़ा. अमूमन यह माना जाता है कि जितना बड़ा शहर, उतनी बड़ी महंगाई। पर भीलवाड़ा में इसका उलटा है। फूड, फ्यूल एवं लाइट के मामले में वस्त्रनगरी भीलवाड़ा ने जयपुर व अजमेर को भी पीछे छोड़ दिया है। मकान अभी भी यहां सस्ते हैं। इस लिहाज से अजमेर जयपुर से भी महंगा है। जनरल इंडेक्स के मान से भी जयपुर के बाद भीलवाड़ा दूसरे नंबर पर है। यह बताते हैं श्रम ब्यूरो शिमला द्वारा जयपुर, अजमेर व...
 
 
danik bhaskar

वाहन भिड़े, दंपती सहित तीन की मौत

भीलवाड़ा. मांडल तालाब की रपट पर रविवार शाम बेकाबू हुए ट्रेलर ने बाइक व कार को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती सहित तीन की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। चालक ट्रेलर को मौके पर ही छोड़ भाग छूटा। मांडल थाना प्रभारी अमरसिंह ने बताया कि ट्रेलर मांडल से आसींद की ओर, जबकि बाइक व कार मांडल आ रहे थे। मांडल तालाब की रपट पर ट्रेलर बेकाबू हो गया। उसने पहले बाइक व बाद में कार को टक्कर मार दी। हादसे...
 
 
danik bhaskar

एक्टीविटी बेस्ड होगी मार्किग

भीलवाड़ा. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सैकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने नौवीं कक्षा के मार्किग पैटर्न में बदलाव करते हुए एक्टीविटी बेस्ड मार्किग लागू कर दी है। अब बच्चों को रटने और कॉपियों में लिखने से ही नंबर नहीं मिलेंगे। बच्चों को स्कूल में सिखाए गए चैप्टर व नैतिक शिक्षा को रोज के जीवन में भी अपनाना होगा। सीबीएसई द्वारा स्कूलों में भेजे गए निर्देशों में कहा गया है कि 60 प्रतिशत पेपर-पेन मोड...
 
 
danik bhaskar

बना रहे सांप्रदायिक सौहार्द: एसपी

भीलवाड़ा. एसपी पी. रामजी ने कहा कि छोटी-छोटी बातों को लेकर बोलचाल और विवाद होना स्वाभाविक है, लेकिन ये घटनाएं सांप्रदायिकता का रूप लेती हुई तनाव पैदा कर देती है, जो ठीक नहीं है। शहर में सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे इसके लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। वे रविवार शाम कोतवाली में आयोजित सीएलजी की बैठक में विभिन्न समाजों के प्रतिष्ठित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा...
 
 
danik bhaskar

प्रोसेस हाउसों के एक्शन प्लान पर फैसला आज

भीलवाड़ा. राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल मुख्यालय सोमवार को प्रोसेस हाउसों द्वारा द्वारा भेजे एक्शन प्लान पर निर्णय कर आगे की कार्रवाई तय करेगा। एक्शन प्लान सबमिट नहीं करने की स्थिति में मंडल के अधिकारी कड़ी कार्रवाई के मूड में है। क्षेत्रीय अधिकारी टीएस राणावत ने बताया कि कुछ प्रोसेस हाउसों ने मुख्यालय भेजे प्लान की कॉपी यहां भी भेजी है। हालांकि शुक्रवार तक सभी...
 
 
danik bhaskar

पूर्व सैनिक छात्रों की पत्नियों ने लगाई दौड़

चित्तौड़गढ़. सैनिक स्कूल में बुधवार से चल रही 49वीं वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल जेएस घालीवाल, एवीएसएम, वीएसएम, डायरेक्टर जनरल इन्फेंटरी थे। मुख्य अतिथि जनरल घालीवाल का प्राचार्य एचएस संधु ने स्वागत किया। समारोह में मुख्य अतिथि घालीवाल ने कहा कि शिक्षा, अनुशासन व खेलों के साथ ही अन्य क्षेत्रों में सैनिक स्कूल का...