Nov 21st, 2009, 7:53 am [IST]
127 गांवों में पीने का पानी जहरीला
उज्जैन. डेंगू, मलेरिया, वायरल से जूझ रहे जिले में फ्लोराइडयुक्त जहरीले पानी की बीमारियों का जाल भी फैल गया है। जिले के 127 गांवों के लोग जहरीला पानी पी रहे हैं। इससे उनमें घातक बीमारियां फैल रही हैं। अब स्वास्थ्य विभाग इसकी रोकथाम के लिए लामबंद हुआ है। जिले की घट्टिया, तराना, बड़नगर और महिदपुर तहसील के जलस्रोतों में फ्लोराइडयुक्त पानी निकल रहा है। फ्लोराइड की मात्रा अधिक होने से...
अब प्रवीण राय का नारको टेस्ट!
उज्जैन. अर्चना राय हत्याकांड मंे आरोप-प्रत्यारोप की सच्चई पता करने के लिए डीआईजी के निर्देश पर एसपी ने एक टीम बनाई है। टीम परिजनों की शंका व पूर्व में लिए बयानों की तस्दीक करेगी। जांच की प्राथमिकता में प्रवीण उर्फ पप्पू राय का नारको टेस्ट कराना भी शामिल है। डीआईजी वरुण कपूर को अर्चना राय हत्याकांड में कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
अर्चना के पिता रमेशचंद्र मालवीय ने मामले की...
एजेंटों ने ‘सस्ता गेहूं’ बाजार में बेचा
उज्जैन. राज्य शासन की सस्ता गेहूं योजना को एजेंट पलीता लगा रहे हैं। एजेंटों ने सस्ता गेहूं बाजार में बेचकर मुनाफा कमा लिया। अनियमितता करने वाले पांच एजेंटों का अनुबंध शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। इनकी अनुबंध राशि राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है। राज्य शासन ने गरीबों को 13 रु. प्रतिकिलो मूल्य पर गेहूं उपलब्ध कराने के लिए एजेंट नियुक्त किए हैं।
उज्जैन में 67 एजेंट हैं।...
जमीन सरकारी रिकॉर्ड में निजी
उज्जैन. देश की आजादी के बाद सरकारी जमीन के निजी होने का एक मामला सामने आया है। इसे लेकर राजस्व अधिकारियों ने जांच-पड़ताल की तो ये तथ्य उभरकर सामने आए हैं। जांच रिपोर्ट तैयार हो गई है। प्राचीन सप्तऋषि मंदिर गयाकोठा (गयातीर्थ), चौरासी महादेव में से एक श्री जटेश्वर महादेव मंदिर यूं तो सरकारी जमीन पर हैं लेकिन आजादी के बाद यह भूमि निजी हो गई।
सूत्रों के मुताबिक ये मंदिर (गयातीर्थ और...
फोरलेन में आ रही बाधाएं हटेंगी
उज्जैन. फोरलेन निर्माण में आ रही बाधाओं को हटाने के लिए संभागायुक्त टी. धर्माराव ने राजस्व, नगर निगम और पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। पंथपिपलई से महाकाल ओवरब्रिज तक के मार्ग में मंदिर, पंचायत और स्कूल भवन, शराब दुकान आ रही है। एक जगह भूमि का अधिग्रहण भी नहीं हुआ है। इन बाधाओं के चलते निर्माण में देरी होने की आशंका है।
संभागायुक्त ने शुक्रवार सुबह पंथपिपलई तक निर्माण...
बापू एकांतवास में
उज्जैन. बापू रविवार रात मुंबई से इंदौर होते हुए उज्जैन पहुंचे थे तभी से वे एकांतवास में हैं। सुबह-शाम बापू कुछ देर कुटिया से बाहर आकर व्यासगादी पर बैठकर साधकों के साथ सत्संग करते हैं। योग वेदांत समिति के जवाहरलाल जांगीड़ ने बताया बापू कब तक उज्जैन में रहेंगे, उनके अगले कार्यक्रम के बारे में अभी कुछ भी तय नहीं है।
धार्मिक नगरी होने के कारण उज्जैन में बापू को अच्छा लगता है इसलिए जब...
छात्र को लूटने वाले छात्र को सात साल की सजा
उज्जैन. नवम अपर सत्र न्यायाधीश पी.के. सिन्हा ने लूट के आरोपी नवनीत को सात वर्ष के कठोर कारावास के साथ पंद्रह हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। फरियादी राहुल लोकमान्य तिलक स्कूल का कक्षा ११वीं का छात्र है।
कक्षा १२वीं के छात्र नवनीत निवासी कंचन विहार ने फरियादी से दोस्ती की तथा फरियादी को कहा कि मां को लेने चलना है। फरियादी बाइक लेकर नवनीत के साथ चल दिया। आरोपी फरियादी को...
छोटे चोरों ने दिखाई बड़ी करामात
उज्जैन. माधवनगर टीआई के.के. उपाध्याय ने बताया महाकाल वाणिज्यिक केंद्र झुग्गी बस्ती की रूपाबाई भील (४२), पुत्र रमेश (१८), भाई (मनोज, रूपेश व महेश आरोपियांे के परिवर्तित नाम हैं क्योकि तीनो नाबालिग हैं।) मनोज उर्फ काना (१४), नानाखेड़ा के रूपेश (१३) व कोयला फाटक के महेश (१५) को पकड़ा है।
गिरोह का मास्टर माइंड मनोज उर्फ काना है और मां रूपाबाई का जिम्मा चोरी के माल की निगरानी करना व ठिकाने...
निर्णयों को पी गई संस्थाएं
उज्जैन. गृह निर्माण संस्थाओं के लिए विभागीय आदेश और न्यायालय के फैसले कोई मायने नहीं रखते। अवंतिका कर्मचारी गृह निर्माण संस्था से भूखंड लेने वाली अरुणा रमेशचंद्र मेहता के मामले से यह साबित होता है।
स्व. रमेशचंद्र मेहता ने संस्था से 1975 में भूखंड खरीदा था। मकान का निर्माण संस्था को करना था। मेहता ने सहकारी आवास संघ से 22000 रु. का ऋण लेकर भूखंड बंधक रखा। समिति ने 1983 में मकान का कुछ...
तैयार किया कचरा प्रबंधन प्रोजेक्ट
उज्जैन. डाइट की छात्रा कृति उपाध्याय ने कचरा प्रबंधन प्रोजेक्ट का मॉडल विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत कर दैनिक भास्कर के आओ सारे, नगर संवारें अभियान को सार्थकता दी है। उनका मानना है कि सफाई और स्वच्छता जनस्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। इसमें नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।
पीजीबीटी कॉलेज परिसर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में सफाई और स्वच्छता के लिए कचरा प्रबंधन का प्रोजेक्ट...
सड़क के लिए विद्यार्थी ‘सड़क’ पर
उज्जैन. आगर-मक्सी बायपास की दुर्दशा को लेकर बुधवार को रहवासी एवं चार स्कूलों के विद्यार्थी सड़क पर उतर आए। उन्होंने कीचड़ में खड़े रहकर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद वह तभी हटे, जब वरिष्ठ अधिकारियों ने सड़क जल्दी ठीक करने का आश्वासन दिया।
इस बीच विद्यार्थियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से सवाल भी पूछे। बच्चों ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि बार-बार गड्ढे भरने से...
चुनाव के कारण सेमेस्टर परीक्षाएं एक माह लेट
उज्जैन. उज्जैन संभाग में भी इसका असर दिखाई देगा। नगरीय निकाय चुनावों की तिथियां घोषित होने के बाद संभाग में पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं अटक गई हैं जिससे उच्चशिक्षा विभाग का कैलेंडर गड़बड़ा गया है। ये परीक्षाएं करीब एक माह लेट होने के आसार हैं।
उच्चशिक्षा विभाग द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक विक्रम विवि को इस बार पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 3 से 30 नवंबर के बीच...
अफसर पर दोहरे बोझ से नाराज
उज्जैन. बंद कमरे में करीब दो घंटे संभागायुक्त टी. धर्माराव ने नगर निगम के अफसरों की क्लास ली। इस दौरान रिकॉर्ड देखे और हिदायतें दीं। एक अफसर पर दोहरा बोझ होने पर नाराजगी जाहिर की।
श्री राव बुधवार को निगम के रोस्टर निरीक्षण के लिए दोपहर ३ बजे पहुंचे थे। निगमायुक्त कार्यालय में करीब २ घंटे तक कार्यो का अवलोकन किया और रिकॉर्ड भी मंगाए। सूत्रों की मानें तो उन्होंने स्थापना के कामों...
बड़े अफसरों पर उठी अंगुली
उज्जैन. जमीन के जरिए तिजोरियां भरने में बड़े अफसर भी पीछे नहीं रहे हैं। अब एक ऐसी चौंकाने वाली शिकायत भी अफसरों के पास पहुंची है जिसमें कहा गया है कि एक कॉलोनी के प्रकरण को शासन ने निगरानी में लिया था लेकिन पूर्व प्रमुख सचिव ने संस्था को अवैधानिक छूट दे दी।
मामला आदर्श विक्रम गृह निर्माण समिति मर्यादित का है जिसने देवासरोड स्थित करोड़ों रुपए की २६ बीघा भूमि पर कॉलोनी बसा दी।...
अपराध का कारण शार्टकट
उज्जैन. पाश्चात्य संस्कृति व आधुनिकता की अंधी दौड़ ने युवाआंे को अपराध की दुनिया में धकेला है। युवा टीवी-चैनलों पर प्रसारित कार्यक्रम व फिल्मों से अच्छाई की बजाय बुराई को ग्रहण कर रहे हैं।
व्यस्तता के कारण अभिभावकों का बच्चंे पर नियत्रंण नहीं है। महंगे मोबाइल, कपड़े व बाइक का शौक पूरा करने के लिए युवा किसी भी हद को पार करने को तैयार हैं। सादा जीवन-उच्च विचार जैसे आदर्शो को ताक...
मेले में लौटी रौनक, व्यापारी के चेहरे खिले
उज्जैन. मेला परिसर में बारिश का कीचड़ फैलने से अव्यवस्था हो गई थी। इससे व्यापारी नाराज भी हुए लेकिन पांच दिन से जारी बारिश का दौर जब मंगलवार को थम गया तो उन्होंने राहत की सांस ली।
दरअसल कीचड़ फैलने से लोग मेले में नहीं आ रहे थे। व्यापारियों को यह चिंता सता रही थी कि नुकसान की भरपाई कैसे होगी। बुधवार को धूप निकली और मेले में जमा कीचड़ सूखने लगा। नगर निगम ने भी दिनभर जेसीबी से मलवा...
सोयाबीन के भाव में आने लगा उछाल
उज्जैन. दिनोंदिन सोयाबीन के भाव में उछाल आ रहा है। बुधवार को कृषि उपज मंडी में सोयाबीन रिकॉर्डतोड़ भाव २७क्क् रुपए और जनरल सोयाबीन २३क्क् रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिका। वर्षो बाद सोयाबीन के भाव में भारी तेजी का माहौल बना है।
किसान इतने अधिक भाव पर भी इसे कम मात्रा में बेच रहे हैं। मंडी नीलामी में प्लांटों की कमजोर खरीदी के साथ मोटर बिल्टी व्यापार भी कम हो गया। बुधवार को मंडी में...
पिता को बंद कर बेटे ने लुटवा दिया घर
उज्जैन. अति महत्वाकांक्षा व कर्ज मुक्ति के लिए डॉ. मिश्रा के पुत्र ने मामा के पुत्र व उसके दोस्त के साथ मिलकर घर में ही चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने २४ घंटे से भी कम समय में वारदात का खुलासा कर दिया और १.५६ लाख रुपए बरामद कर लिए।
एसपी सतीश सक्सेना ने बताया सोमवार दोपहर करीब ३.४क् बजे सेठीनगर के डॉ.विजय कुमार मिश्रा के घर मंे चोरी हो गई थी। उन्हें व परिजनांे को कमरों मंे...
तीन बच्चों को मिली नई धड़कन
उज्जैन. गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवारों के तीन बच्चों के दिल के ऑपरेशन सीएचएल अपोलो अस्पताल इंदौर में किए गए। ऑपरेशन सफल रहे। बच्चे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उनके परिवार खुश हैं कि बच्चों को नई जिंदगी मिल गई।
जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग के सहयोग से जिले में सर्वे कराया था। इसमें गरीबी रेखा के नीचे और सामान्य गरीब परिवारों के ऐसे...
22 गृह संस्थाओं की जांच
उज्जैन. गृह निर्माण संस्थाओं द्वारा लोगों को भूखंड न देने, न्यायालय के आदेश की अवमानना करने, फर्जी पंजीयन कराने जैसी शिकायतों को लेकर २२ गृह निर्माण संस्थाओं की जांच की जा रही है। कुछ प्रकरण मुख्यालय को भेजे गए हैं तो कुछ न्यायालय में चल रहे हैं। कुछ संस्थाओं पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
गृह निर्माण संस्थाओं के खिलाफ एक के बाद एक कई शिकायतें सामने आने पर प्रशासन सजग हो गया है।...
नंबर कम देने पर मांगा हर्जाना
उज्जैन. कक्षा 12 वीं की परीक्षा में गणित विषय में कम अंक देने के मामले में छात्र ने माध्यमिक शिक्षा मंडल और संबंधित शिक्षक से हर्जाने की मांग करते हुए नोटिस भेजा है। 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए छात्र ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी है।
सेठीनगर स्थित केम्ब्रिज विद्यालय के १२वीं के छात्र राहुलसिंह पुरोहित सत्र २क्क्९ की परीक्षा में शामिल हुए थे। गणित विषय में उन्हें कम अंक...
महाकाल मंदिर के लिए फोरलेन
उज्जैन. इंदौर, देवास व आगर रोड से आने वाले यात्रियों को हरीफाटक ओव्हर ब्रिज, बेगमबाग टर्निग से होकर महाकाल मैदान पहुंचना पड़ता है। बेगमबाग टर्निग की सड़क काफी संकरी व घुमावदार है। इससे बड़े वाहनों के आवागमन में परेशानी आती है।
दुर्घटनाओं का भय बना रहता है। वाहनों का आवागमन सुगम करने के लिए जिला प्रशासन ने नगर निगम के माध्यम से फोरलेन का प्रस्ताव तैयार किया है। यह मार्ग बेगमबाग...
बरसते पानी में निकले महाकाल
उज्जैन. सोमवती अमावस्या पर्व होने से सवारी में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ थी। सवारी मार्ग पर भक्तों ने राजा महाकाल का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रजत पालकी में विराजित भगवान महाकाल (मनमहेश) के दर्शन को हर कोई लालायित दिखाई दिया। मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात सवारी शाम ४ बजे महाकाल मंदिर से निकली और गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी, रामानुजकोट मार्ग से होकर शाम ५ बजे रामघाट...
प्लॉट देने के नाम पर करोड़ों डकारे
उज्जैन. लोगों ने एक सोसायटी से प्लॉट खरीदकर अपने घर का सपना देखा था लेकिन दाम चुकाने के बाद भी उन्हें भूखंड की रजिस्ट्री के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर खाना पड़ रहे हैं। जानकारों की मानें तो सोसायटी वालों ने करोड़ों रुपए डकार लिए हैं।
व्यास नगर निवासी महेश कुमार व अनिलकुमार पिता शिवप्रसाद त्रिवेदी ने भारत हाउसिंग सोसायटी मर्यादित से बसंत विहार (सेक्टर-ए) में दो प्लॉट (क्रं. ६/१ व...
भूमि विकास बैंक के चेअरमैन के खिलाफ याचिका स्वीकार
उज्जैन. भूमि विकास बैंक के चेअरमैन किशनसिंह भटोल के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर याचिका स्वीकार कर ली गई है। कोर्ट ने 6 महीने के भीतर प्रकरण के निराकरण के आदेश दिए हैं। मामला ताजपुर के अनोखीलाल पाटीदार ने दायर किया था। उनके मुताबिक श्री भटोल ने हरसिद्धि फल एवं सब्जी उत्पादक विपणन एवं भंडारण सहकारी समिति के मानसेवी सचिव रहते हुए अनियमितता की है।
श्री पाटीदार इस समिति में सदस्य थे और...
17 को नोटिस, एक का वेतन काटा
उज्जैन. हाईस्कूल और हायरसेकंडरी का परीक्षा परिणाम सुधारने की कवायद शुरू हो गई है। इस सिलसिले में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण उज्जैन संभाग ने सोमवार को उज्जैन जिले के प्राचार्यो की बैठक ली और परिणाम सुधारने के लिए तय फार्मेट के तहत की गई कार्रवाई की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान 17 प्राचार्यो को नोटिस थमाए तो 25 को चेतावनी दी गई है। एक प्राचार्य का वेतन काटने का निर्देश दिया है।...
शिक्षक के घर दिनदहाड़े चोरी
उज्जैन. सेठीनगर में सोमवार को दिनदहाड़े चोरी हुई। एक शिक्षक के घर से बदमाश करीब 2.70 लाख रुपए से भरा बैग लेकर भाग निकले। वारदात के दौरान परिजन घर में मौजूद थे।
सेठीनगर (बैंक ऑफ इंडिया के सामने) निवासी डॉ.विजय कुमार मिश्रा नूतन माध्यमिक स्कूल शास्त्रीनगर में शिक्षक हैं। सोमवार शाम करीब ३.४५ बजे वह घर मंे पुत्र आदित्य (१८) के लिए चाय बना रहे थे।
तभी किसी ने पहली मंजिल के कमरे का दरवाजा...
सोमवती स्नान के लिए आए श्रद्धालु
उज्जैन. सोमवार को शिप्रा में सोमवती अमावस्या का स्नान होगा। नहान के लिए रविवार रात से ही श्रद्धालुओं के शहर में आने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिनभर लोग दान-पुण्य कर मंदिरों में देव दर्शन करेंगे।
अमावस्या का मुख्य स्नान रामघाट पर होगा। हजारों श्रद्धालु मोक्षदायिनी शिप्रा में डुबकी लगाएंगे। महाकाल, हरसिद्धि, बड़ा गणपति व गोपाल मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दर्शनार्थियों का...
अब थम्ब मशीन लेगी हाजिरी
उज्जैन. नगर निगम कर्मचारियों एवं सफाईकर्मियों की हाजिरी अब मशीन से लगेगी। हाजिरी दर्ज कराने के लिए पढ़-लिखे कर्मचारियों को भी अंगूठा लगाना होगा। निगमकर्मियों व सफाईकर्मियों को समय का पाबंद बनाने के लिए यह उपाय किया जा रहा है। निगम बायोमेट्रिक मशीन खरीदने जा रहा है।
दफ्तर आने वाले कर्मचारी मशीन पर अंगूठा रखेंगे। इससे मशीन उनकी पहचान कर उपस्थिति दर्ज करेगी। उनके आने का समय भी...
यूरिया का रैक आते ही गायब
उज्जैन. मावठे की बारिश के बाद यूरिया की मांग बढ़ी है लेकिन यूरिया नहीं मिल रहा है। सोसायटियों से लेकर मंडी के शासकीय केंद्रों पर यूरिया खत्म हो गया है। खाद के लिए भटक रहे कास्तकारों को कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं।
किसानों की मानें तो जिन सोसायटियों में यूरिया पहुंच रहा है वहां या तो रसूखदारों को दिया जा रहा है या फिर कालाबाजारी हो रही है। इसी से गुस्साए किसानों ने रविवार को नलवा...
इस्कॉन को नोटिस
उज्जैन. जिला पंचायत विभाग ने इस्कॉन फूड रिलीफ फाउंडेशन प्रबंधन को नोटिस जारी कर कहा है कि सरकारी स्कूलों में मध्याह्न् भोजन की सप्लाई के लिए बनाई गई भोजनशाला और डिलेवरी वाहनों पर शासन से प्राप्त संसाधनों द्वारा संचालित योजना लिखवाओ।
राज्य सरकार की योजना के तहत शहर के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में तैयार मध्याह्न् भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी इस्कॉन के फूड रिलीफ...
केडी गेट कलाली पर हत्या
उज्जैन. जीवाजीगंज टीआई अंगदसिंह राठौर ने बताया रविवार दोपहर करीब १२ बजे अरनिया (देपालपुर) का राजेश पारदी (३२) भाई दशरथ (३५) के साथ केडी गेट कलाली पर गया था। कलाली पर उनकी बुआ का पुत्र मुकेश पारदी (२४) नयापुरा इंदौर आया था। शराब पीने के दौरान विवाद होने पर राजेश ने मुकेश को क्वार्टर फोड़कर मार दिया।
बदले में मुकेश ने राजेश व प्रकाश को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। राजेश की अस्पताल ले...
shopping








