Nov 21st, 2009, 8:25 am [IST]
तो सील हो जाएगा बैंक!
जबलपुर. नगर निगम ने वसूली अभियान को तेज करने मुहिम शुरू कर दी है। आचार संहिता का लाभ लेते हुए बड़े बकायादारों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। इसी कड़ी में नगर निगम मुख्यालय स्थित इलाहाबाद बैंक से दस लाख रुपए वसूलने हेतु दस दिनों की मोहलत दी गई है। इसके बाद भी राशि नहीं चुकाई गई तो बैंक को सील कर दिया जाएगा।
इसके साथ ही उन दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई है, जिन्होंने लम्बे समय से निगम का...
अस्पतालों को बजट पूरा दवा अधूरी
जबलपुर. जब से दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना शुरू हुई, तभी से सरकारी अस्पतालों में योजना से अलग गरीब मरीजों की दवाओं की ओर न तो सरकार और न ही प्रबंधन ध्यान दे रहा है। अस्पतालों में अब ऐसी स्थिति है कि गरीब मरीजों की दवा के लिए बजट तो पूरा मिल रहा है, पर दवाएं पीड़ितों को अधूरी ही मिल पाती हैं।
कभी ऐसा नहीं होता है कि विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा लिखी दवाएं पूरी मिल पाएं। कोई न कोई दवा की कमी...
इस मामले में तो हार गई कांग्रेस!
जबलपुर. इस देश में कम्प्यूटर क्रांति कौन लाया अगर किसी भाजपा नेता से भी यह पूछा जाए तो वह कहेगा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी। यह बिल्कुल सच भी है। उन्होंने ही इस देश को संचार क्रांति की आंधी से जोड़े रखा, जिसका नतीजा यह निकला कि आज हिन्दुस्तान दुनिया के साथ कदम से कदम मिला चल रहा है।
केन्द्रीय स्तर पर कांग्रेस का संगठन इतना हाईटेक हो चुका है कि उसमें आईटी सेल का गठन भी हो...
चाहे एसपी को बुला लो.रुपए तो लगेंगे!
जबलपुर. डीएसपी नहीं.तुम एसपी को भी बुला लो, तुम्हें तो एक हजार रुपए लगेंगे ही.। नागपुर निवासी विपेन्द्र सिंह बघेल की मानंे तो इस तरह की धमकी उन्हें दमोहनाका चौराहे पर एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने दी।
जब मामला गर्माता दिखा तो इंस्पेक्टर ने झट से 700 रुपए के चालान की एक पर्ची विपेन्द्र के हाथों में थमा दी। विपेन्द्र ने बताया कि वे व्यवसायिक कार्यो से अपनी वेन पर जबलपुर आए हुए हैं। वेन...
साथी की पर्ची से निकाल ली रकम!
जबलपुर. साथी के भोलेपन का फायदा उठाकर एक युवक उसके खाते से लगातार रुपए निकालता रहा। जब हकीकत सामने आई तो पुलिस के पास भी अपराध सिद्ध करने के लिए कोई साक्ष्य नहीं था, लेकिन पुलिस टीम ने अहम रोल अदा कर किसान के पैसे उसे वापस दिला ही दिए।
पुलिस के अनुसार कटनी जिले के ग्राम बड़खेरा निवासी शीतला प्रसाद लोधी की जमीन नहर में चली गई। उसके एवज में शासन ने उसे 1 लाख 76 हजार रुपए मुआवजा दिया।...
रिटायरमेंट के बाद प्रमोशन!
जबलपुर. मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल और उसकी कम्पनियां हमेशा गलत कारणों से सुर्खियों में रही हैं। इस बार ताजा मामला पावर जनरेटिंग कम्पनी से मुख्य अभियंता पद से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी को कार्यपालक निदेशक के पद पर पदोन्नत कर नियुक्त करने और ट्रांसफर करने का है।
ट्रांसमिशन कम्पनी में भी एक सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता को कैडर पर नियुक्त कर दिया गया है। विद्युत मंडल में भी एक...
16 साल में शादी करने वाले को पीएससी की मुख्य परीक्षा में शामिल करो
जबलपुर. 016 साल की उम्र में शादी करने वाले एक छात्र को हाईकोर्ट ने पीएससी की मुख्य परीक्षा में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस दीपक मिश्रा और जस्टिस आरके गुप्ता की युगलपीठ ने छात्र की याचिका पर पीएससी के अध्यक्ष और उप नियंत्रक (परीक्षा) को नोटिस जारी करते हुए उसकी परीक्षा के परिणाम को इस मामले पर होने वाले फैसले के अधीन रखा है।
सिंगरौली के बैढ़न थानान्तर्गत ग्राम गुढ़ीताल में...
एमपी की ही रहे संपर्क क्रांति
जबलपुर. संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को झांसी मंडल के रनिंग स्टाफ के हवाले करने का वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ द्वारा गेट मीटिंग में खुलकर विरोध किया गया। डीआरएम कार्यालय परिसर में हुई द्वार सभा में मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि संपर्क क्रांति को वो किसी हाल में झांसी के हाथ में जाने नहीं दिया जाएगा, वह एमपी की ही रहेगी, इसके लिए उन्हें चाहे किसी भी स्थिति तक जाना क्यों न पड़े,...
नामुमकिन को बनाया मुमकिन
जबलपुर. दिमाग में पानी भरने की समस्या से ग्रसित एक वर्षीय बच्च्ची जिसकी भोपाल के एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में छह बार सर्जरी की गई, जो कि असफल रही और इन्दौर तथा भोपाल के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में जो सर्जरी नहीं हो सकी।
उक्त बालिका की सफल जटिल दूरबीन सर्जरी जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की न्यूरो सर्जरी यूनिट में की गई। सर्जरी के बाद बालिका की हालत ठीक है। जानकारी के अनुसार...
बुरहानपुर दंगे में मारे गए लोगों के परिजन को एक नहीं दो लाख रु.दें
जबलपुर. हाईकोर्ट ने बुधवार को एक जनहित याचिका पर राज्य सरकार को कहा है कि वह बुरहानपुर के दंगे में मारे गए लोगों के परिजन को मुआवजे के तौर पर एक लाख नहीं, बल्कि दो लाख रुपए दे।
जस्टिस आरएस गर्ग और जस्टिस केएस चौहान की युगलपीठ ने इस राशि का भुगतान दो माह के भीतर करने के निर्देश देकर मामले का निराकरण कर दिया है। यह मामला बुरहानपुर की पृथ्वी एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष मनोज कुमार...
महिलाओं को ठगने का खेल
जबलपुर. गढ़ा के मुजावर मोहल्ला में रहने वाली एक महिला ने आस-पड़ोस की महिलाओं का भरोसा जीतकर उनके नाम पर ही लोन ले लिया। लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाली महिला फरार बताई जाती है।
उक्त घटना को लेकर बुधवार की दोपहर गढ़ा थाने में काफी गहमा-गहमी का माहौल रहा। बड़ी संख्या में थाने पहुंचीं महिलाओं का आरोप था कि जुबैदा उर्फ गुड्डी नामक महिला ने लगभग दस महिलाओं के नाम पर लोन लिया था, जबकि...
बस बात की और 50 हजार गायब!
जबलपुर. थोड़ी-सी असावधानी कितनी महंगी पड़ सकती है, इसका एक और उदाहरण दोपहर में पंजाब नेशनल बैंक की सुपर मार्केट स्थित शाखा में सामने आया। यहां दो चालबाज युवकों ने पलक झपकते चांदामेटा, परासिया निवासी विनोद सूर्यवंशी के बैग से 50 हजार रुपए पार कर दिए।
पुलिस के अनुसार छिंदवाड़ा के चांदामेटा निवासी 24 वर्षीय विनोद सूर्यवंशी परासिया में ही शराब ठेकेदार तेजबहादुर के यहां सेल्समैन हैं।...
रिंग से साधा लटका हुआ मोतियाबिंद
जबलपुर. दुर्घटना में क्षतिग्रस्त प्राकृतिक लैंस जो कि पीछे की ओर लटक गया था, उसे जटिल माइक्रोस्कोपिक नेत्र सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद बालिका की हालत ठीक है। जानकारी के अनुसार कटनी जिले के अन्तर्गत रहने वाली 20 वर्षीय रोशनी जिसे सन् 2002 में खेलते समय आंख में तार लग गया था और उसका प्राकृतिक लैंस क्षतिग्रस्त हो गया था।
महानगरों में लम्बे इलाज के बाद भी उसकी नेत्र पीड़ा ठीक नहीं हुई।...
टिकिट के लिए घमासान
जबलपुर. नगरीय निकाय के चुनाव का टिकिट पाने के लिए घमासान मच गया है। शहर या वार्ड आरक्षित हो या अनारक्षित, टिकिट महापौर का हो या पार्षद का, ऐसा नजारा पहले हुए नगर निगम चुनावों में नहीं देखने मिला। भारतीय जनता पार्टी हो या फिर कांग्रेस अथवा तीसरा मोर्चा, हर पार्टी में टिकिट की ऐसी मांग है, जिसे कोई पूरा नहीं कर सकता। सिफारिशें भी ऐसी-ऐसी लग रही हैं कि चयनकत्र्ता यह समझ नहीं पा रहे हैं कि...
भाजपा की गाइड लाइन से आधे दावेदार बाहर
जबलपुर. भारतीय जनता पार्टी की प्रबंध समिति की बैठक में भाजपा पार्षद प्रत्याशी के लिए जो गाइड लाइन बनी है, उससे शहर के विभिन्न वार्डो में भगदड़ की स्थिति बन गई है। जहां दस दावेदार थे वहां पर सिर्फ दो दावेदार बचे हैं। अब वे इस सोच में हैं कि आखिर क्या किया जाए।
भाजपा ने तय किया है कि जो जिस वार्ड का मतदाता है वहीं से वह भाजपा का प्रत्याशी बन सकता है और अनारक्षित वार्ड से सिर्फ...
मकान खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी
जबलपुर. रांझी थानान्तर्गत ग्राम मड़ई निवासी कमला देवी सोनी नामक वृद्धा ने उनके साथ मकान खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी को सौंपी गई हस्ताक्षरित शिकायत में कहा गया है कि जीसीएफ फैक्टरी में साधारण कर्मचारी के रूप में पदस्थ रही कमला के पति श्याम सुंदर सोनी ने सेवानिवृत्ति के बाद अपनी उम्र भर की जमा पूंजी से मड़ई स्थित भरत...
विवि लायब्रेरी में हंगामा
जबलपुर. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में सेन्टर लायब्रेरी की दुर्दशा को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने जम कर हंगामा किया और ग्रंथालय में रखी पुरानी पुस्तकों को फेंक दिया इसी दौरान कुर्सियां भी फेंकी। कार्यकर्ता इसलिए आक्रोशित थे, क्योंकि लायब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकें नहीं थीं।
नई किताबों की खरीदी नहीं हो रही। उनका यह आरोप था कि व्यवस्थाओं की कई बार मांग की गई,...
साल में 30 दिन की ग्रेच्युटी मिले
जबलपुर. आईएनडीडब्ल्यूएफ के महामंत्री एस. श्रीनिवासन ने कहा कि सुरक्षा संस्थानों से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को 15 दिन की बजाए साल में 30 दिन की ग्रेच्युटी का लाभ मिलना चाहिए।
श्री श्रीनिवासन आज जीसीएफ के पश्चिम द्वार पर आयोजित द्वारसभा को संबोधित कर रहे थे। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री श्रीनिवासन ने कहा कि सुरक्षा संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों...
सिमी के गुर्गो को नहीं मिली जमानत
जबलपुर. आतंकी होने के आरोप में पकड़े गए सिमी के चार गुर्गो की जमानत अर्जी जिला न्यायालय ने सोमवार को खारिज कर दी। सीजेएम शरद सक्सेना ने सिमी के प्रदेश सचिव इनामुर्रहान सहित चारों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा के तहत 27 नवम्बर तक जेल भेजने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि एटीएस और जबलपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए चारखम्भे से चार लोगों को आतंकी होने के आरोप में पकड़ा था।...
बहुत ही इंटरेस्टिग चोर हैं ये..
जबलपुर. इस युवक की तस्वीर को गौर से देखिए.. हो सकता है कि कभी किसी होटल में हुई आपके सामान की चोरी का माल भी इसी के पास हो। पुलिस कह रही है कि जितेन्द्र नाम का यह युवक शातिर चोर (आरोपी) है। वह पूरे देश में घूम-घूम कर अनूठे अंदाज में चोरियां करता है।
उसे यह भी याद नहीं कि वह अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दे चुका है। जितेन्द्र पहली बार पुलिस के हाथ आया है। यह बात भी सच है कि इस तरह के शातिर...
संबंधित वार्ड का निवासी ही बनेगा कांग्रेस प्रत्याशी
सिहोरा. नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक विनय सक्सेना एवं मुकेश राठौर ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बार निश्चित तौर पर नगर पालिका सिहोरा में कांग्रेस का परमच लहराएगा। न केवल अध्यक्ष बल्कि 12 से 15 कांग्रेस के पार्षद भी विजयी होंगे।
श्री सक्सेना ने आगे कहा कि पार्टी की गाइड लाइन के अनुसार प्रत्याशी चयन में सबसे पहले यह देखा जाएगा...
तीन माह में थ्री जी सेवा
जबलपुर. मोबाइल धारकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए बीएसएनएल अपनी सेवाओं में विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में आगामी तीन माह में शहर में दूरसंचार की थ्री जी सेवा शुरू की जा सकती है। उक्त जानकारी एक पत्रवार्ता में दूरसंचार के जीएम अवधेश चन्द्र मिश्रा द्वारा दी गई।
उन्होंने बताया कि थ्री जी सॉफ्टवेयर आ चुका है। दो माह में इसे चालू कर लिया जाएगा, इसके...
शौक सैर-सपाटा, पेशा केवल चोरी !
जबलपुर. मदन महल पुलिस ने एक ऐसे शख्स को दबोचा है, जिसका पेशा केवल चोरी करना है। जितेन्द्र नाम का यह शख्स महाराष्ट्र, रायगढ़ जिले के ग्राम रोहा का रहने वाला है और वह पूरे देश में घूम-घूमकर वारदातें करता है। उसका वारदात करने का तरीका कुछ ऐसा है कि उसे सुनकर पुलिस कर्मियों ने भी दांतों तले अंगुली दबा ली।
शक्ल और पहनावे से टिपटॉप दिखने वाला जितेन्द्र यहां बस स्टैंड स्थित पवार होटल में...
चार बिजली यूनिट बंद, 1160 मेगावाट की कमी
जबलपुर. प्रदेश में आज चार बिजली यूनिट बंद होने से 1160 मेगावाट बिजली की कमी बनी रही। चारों बिजली यूनिट तकनीकी खराबी की वजह बंद हुई हैं। पॉवर जनरेटिंग कंपनी के इंजीनियर यूनिटों को सुधारने में जुटे हुए हैं।
संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंहपुर की 500 मेगावाट की एक और 210 मेगावाट की एक यूनिट तकनीकी खराबी की वजह से बंद हो गई। इसी तरह सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारणी की 210-210 मेगावाट की दो...
22 को घोषित होंगी भाजपा की टिकटें
जबलपुर. भारतीय जनता पार्टी में पार्षद पद के उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। सूत्रों के अनुसार 22 नवम्बर की शाम को बैठक के बाद टिकट पाने वालों की घोषणा की जाएगी। 18 और 19 नवम्बर को जिला चयन समिति की बैठक है, इस बैठक में नामों पर विचार किया जाएगा और संभागीय चयन समिति की बैठकें जो 21 और 22 नवम्बर को आयोजित की गई हंै, इसमें टिकटों की घोषणा हो सकती है।
इस बीच कार्यकर्ताओं के...
पति ने ब्लेड से गोद दिया शरीर
जबलपुर. मेडिकल अस्पताल में भर्ती इंद्रा बस्ती निवासी 35 वर्षीय सोनिया ठाकुर के हाथ, पैरों, पेट, पीठ व चेहरे समेत शरीर में लगभग हर जगह ब्लेड के आधा-आधा इंच गहरे घाव हैं। उसकी हालत देखकर एकबारगी चिकित्सकों के भी रोंगटे खड़े हो गए।
पुलिस के अनुसार सोनिया का यह हश्र उसके ही वहशी पति ने किया है। सोनिया अब भी अचेत है। इंद्रा बस्ती, पहाड़ी निवासी सोनिया को सुबह उसकी ननद गोमती ठाकुर व...
पैर पड़ने थाने पहुंचा शराबी.!
जबलपुर. साहब आप लोगों के पैर पड़ने थे, इसलिए थाने चला आया। शराब के नशे में धुत्त वृद्ध के इन शब्दो को सुनकर सिविल लाइन थाने में उपस्थित पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए। बार-बार भगाने के बाद भी थाने में लौट-लौट कर आ रहे शराबी से जब पुलिस कर्मी परेशान हो गए तो उसके साथ पुलिस ने सख्ती बरतते हुए वहां से भगाया।
शनिवार की रात लगभग 8 बजे सिविल लाइन थाने के सामने हो रहे इस हंगामे को देखने लोगों की...
सर्वश्रेष्ठ है हमारा न्यायिक तंत्र
जबलपुर. हम इस बात को कोई नहीं झुठला सकता कि संगठित बार ही न्यायपालिका को मजबूती दे सकता है। शनिवार की सुबह 11.10 बजे वकीलों के लिए हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन द्वारा बनाई गई अत्याधुनिक लायब्रेरी का उद्घाटन करने के बाद जब सीजेआई ने उसका अवलोकन किया तो उन्होंने उसकी मुक्तकंठ से तारीफ भी की।
इस दौरान सीजेआई के साथ सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश श्री दलवीर भंडारी, जस्टिस श्री वीएस...
सुंदर महानद्दा जविप्रा का स्वप्न
जबलपुर. भले ही तालाबों को पूरने पर रोक लगी हो, लेकिन भू-माफिया हमेशा की तरह एक कदम आगे हैं। नागपुर रोड पर एकदम शहर के भीतर स्थित महानद्दा तालाब की भी यही व्यथा है। भू-माफिया और अतिक्रमणकारियोंने इस तालाब को अस्तित्व विहीन करने के लिए हरसंभव प्रयास किए हैं। किसी ने रोड साइड से कब्जा किया है तो किसी ने दूसरी साइड से। कुछ तो इसे सामने से पूर रहे हैं और यह स्पष्ट दिखता भी है।
अब नहीं...
ज्वाइन करके नौकरी छोड़ रहे डॉक्टर
जबलपुर. चिकित्सा शिक्षा हो या फिर लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण दोनों विभागों में डॉक्टर नौकरी ज्वाइन करने के बाद छोड़ रहे हैं। लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग में संविदा चिकित्सक नौकरी को चाहे जब बाय-बाय कह देते हैं तो चिकित्सा शिक्षा में रेग्यूलर नौकरी को भी डॉक्टर ठुकरा देते हैं। सरकार के सामने रिक्त पदों को भरने की चुनौती तो है ही, साथ ही इसकी भी मुश्किल है कि जो डॉक्टर आ रहे...
बस के टाइम पर लगते हैं स्कूल
जबलपुर. सुबह की पाली लगने का समय सुबह 10.30 से सायं 4.30 बजे तक है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के जो स्कूल मुख्य मार्ग पर हैं अगर बस के पहुंचने का समय 11 या फिर 12 बजे दोपहर है तो शिक्षक भी उसी समय स्कूल पहुंचेंगे। अगर बस का समय उस गांव में पहुंचने का दोपहर 2.00 या 2.30 बजे है तो शिक्षक और प्राचार्य की रवानगी भी इतने बजे ही हो जाती है।
जो स्कूल मुख्य मार्ग से अन्दर हैं, उन स्कूलों की हालत और खराब है, वहां...
कैसे हुआ हादसा याद नहीं
जबलपुर. शास्त्री ब्रिज के समीप छोटी लाइन फाटक पर बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे को अंजाम देने वाले आरोपी वाहन चालक कैलाशपुरी निवासी लक्ष्मण सिंह उर्फ बबलू का कहना है कि उसे यह याद नहीं कि हादसा कैसे हुआ। आरोपी चालक ने गोरखपुर थाने में दर्ज कराए बयानों में बताया कि वह बल्देवबाग से शराब पीने के बाद खाली ट्रक लेकर घर लौट रहा था।
शास्त्री ब्रिज से नीचे उतरते समय तेज रफ्तार ट्रक स्पीड...
shopping








