टेलीविजन ने बदली जीवनशैली
हिसार. याद कीजिए वो दिन, जब हमलोग, बुनियाद, नुक्कड़, ये जो है जिंदगी, चित्रहार जैसे कार्यक्रमों को देखने के लिए उन घरों के बाहर भीड़ लग जाती थी, जहां पर टेलीविजन होता था। अब शायद ही ऐसा कोई घर बचा होगा, जहां टेलीविजन नहीं। अब रंगीन टेलीविजन की जगह एलसीडी लेने लगे हैं। केबल की जगह डीटीएच सर्विस लेती जा रही है। आईपी टीवी भी अपने चलन के इंतजार में है।
70 के दशक में आए टेलीविजन
सत्तर के दशक...
दरोगा की बीवी से मिले नकली नोट
हिसार. चार दिन के भीतर शहर में नकली नोटों के कारोबार का एक और खुलासा हुआ है। राजस्थान की भादरा पुलिस ने नारनौंद के गांव डाटा निवासी सुनीता देवी व उसके बेटे दीपक को भादरा में हजारों रुपए के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। सुनीता का पति चंद्रभान फतेहाबाद पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) है और वायरलैस ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है।
मां-बेटे की गिरफ्तारी के बाद राजस्थान पुलिस ने...
सवा चार सौ खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
हिसार. हरियाणा ओलंपिक संघ के तत्वावधान में शनिवार से रोहतक में आयोजित होने वाले 23वें हरियाणा राज्य खेल प्रतियोगिता में जिले के सवा चार सौ से भी अधिक खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। ये खिलाड़ी शुक्रवार को महावीर स्टेडियम से रवाना हुए। उप खेल निदेशक डॉ. एसएस नांगल ने शुभकामनाओं के साथ खिलाड़ियों को रवाना किया।
उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिसार जिले के खिलाड़ियों...
सरोज मोर के भतीजे की हादसे में मौत
हिसार. हलका नारनौंद से इनेलो विधायक सरोज मोर के भतीजे कमलदीप उर्फ अमित (19) की शुक्रवार दोपहर को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में मृतक के दो दोस्त दीपक और आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। ये तीनों मोटरसाइकिल पर जा रहे थे कि गांव मय्यड़ के समीप एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गए।
पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विधायक सरोज मोर के देवर अजीत सिंह हरियाणा पुलिस में हवलदार...
कम हुआ न्यूनतम तापमान, बढ़ गई ठंड
हिसार. शहर में अब जैसे-जैसे नवंबर का महीना समाप्त हो रहा है ठंड का असर बढ़ रहा है। इन दिनों हिसार का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है। शहर में उत्तर-पश्चिमी हवा का जोर होने के कारण ठंड बढ़ रही है। हवा में नमी अधिक होने के कारण सुबह धुंध का भी प्रभाव बढ़ रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी कुछ दिन तक ठंड बढ़ेगी। शुक्रवार को हिसार का अधिकतम तापमान 24.6...
पटेल नगर में ढहाए कब्जे
हिसार. नगर परिषद ने गुरुवार को पटेल नगर में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को ढहा दिया। परिषद ने ये कार्रवाई जेसीबी मशीन की सहायता से की। पटेल नगर मनोहर कॉलोनी में छह लोगों ने अपने घरों के आगे 15 से 20 फुट तक कब्जा किया हुआ था।
पूरी कार्रवाई के लिए जिला उपायुक्त ओपी श्योरान ने लाईमाई शाखा के नायाब तहसीलदार बलराज ढांडा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था। परिषद की टीम एमई प्रवीण...
दीवारों पर सजेगीं स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें
हिसार. लघु सचिवालय की दीवारों पर जल्द ही जिले के स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें दिखाई देंगी। इसके लिए अभिलेखागार विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अगले सप्ताह में शहर के लोग कई नामचीन और गुमनाम आजादी के रहनुमाओं को बड़ी तस्वीरों में देख सकेंगे।
गौरतलब है कि इस साल की शुरूआत में वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव अभिलेखागार के साथ निदेशकों व सहायक निदेशकों की...
फिर टली नप की बैठक
हिसार. नगर परिषद में शुक्रवार को होने वाली आम सभा की बैठक स्थगित कर दी गई है। आम सभा की बैठक एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद होने जा रही थी। अब यह बैठक दोबारा कब होगी, तय नहीं हुआ है। बैठक परिषद के प्रधान बिहारी लाल राड़ा ने स्थगित की है।
राड़ा का कहना है कि जरूरी काम से शहर के बाहर होने के कारण उन्होंने बैठक स्थगित की है। उधर चर्चा है कि टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट की तरफ से राड़ा की...
नहीं लागू हो पाया वन वे सिस्टम
हिसार. पारिजात चौक से बालसमंद रोड को वनवे किए जाने की योजना अपने प्रथम चरण में ही सिरे चढ़ती नहीं दिख रही। जिला प्रशासन ने पारिजात चौक पर नाका लगाकर स्थिति को सुधारने के प्रयास किए हैं, लेकिन दुकानदारों के अतिक्रमण तथा अन्य मार्र्गो से भारी वाहनों के प्रवेश के कारण स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विदित है कि पुराने पुल के शहर की तरफ आने वाले मार्ग को दो साल पूर्व भारी वाहनों के...
स्वास्थ्य विभाग की टीम का छापा
हिसार. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार शाम जैन गली स्थित शिवम मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा और पांच तरह की अंग्रेजी दवाओं के सैंपल लिए। टीम ने वहां से टीकों के सात डिब्बे जब्त किए।
सीनियर ड्रग कंट्रोलर नरेंद्र आहूजा और ड्रग कंट्रोलर आदर्श गोयल की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर जैन गली स्थित शिवम मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा और पांच तरह की अंग्रेजी दवाओं के सैंपल लिए। टीम ने सात...
कोहरा शुरू, संभलकर चलें
हिसार. मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ही सुबह के समय धुंध गिरनी शुरू हो गई है। इसके चलते सड़क हादसों में भी बढ़ रहे हैं। इस दौरान वाहन चालक कुछ सावधानियां बरतें तो हादसों से बचा जा सकता है। हिमाचल प्रदेश व जम्मू में हिमपात के कारण प्रदेश के आसमान पर धुंध का आवरण चढ़ना शुरू हो गया है।
धुंध का यह आवरण सुबह के समय ज्यादा होता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रदेश में होने वाले सड़क हादसों के...
नकली नोटों के कारोबार का खुलासा
हिसार. शहर में एक बार फिर हजारों रुपए के नकली नोटों के कारोबार का खुलासा हुआ है। पुलिस ने जाली करंसी रखने के आरोप में सैनियान मोहल्ला निवासी मुकेश सैनी और न्यू मॉडल टाउन निवासी ऊषा को गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस ने बुधवार को सीजेएम आरपी गोयल की अदालत में पेश किया।
अदालत ने महिला को जेल भेजा जबकि मुकेश को दो दिन के रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया। ऊषा, तांत्रिक हबीब खान की...
सैनिक से लव मैरिज, पुलिस से मदद
हिसार. गुड़गांव की युवती शारदा ने भिवानी के गांव मंदोली के युवक परमजीत के साथ अंतर्जातीय विवाह कर एसपी से जान माल की सुरक्षा की मांग की है। युवक कैंट में सेना में तैनात है। शारदा ने बताया कि दोनों के पिता सेना में तैनात रहे हैं और उनकी कई जगह इकट्ठी पोस्टिंग रही है।
इस दौरान वह परमजीत के संपर्क में आई और जान-पहचान हो गई। फिलहाल उसका परिवार गुड़गांव में रह रहा है। उसने बीते 14...
एजुसेट्स की सुधरेगी हालत
हिसार. प्रदेश के सीनियर सेंकडरी स्कूलों में लगे एजुसेट्स के अब दिन फिरने वाले हैं। शिक्षा आयुक्त ने एजुसेट को दुरुस्त कराने के लिए खर्च होने वाली राशि का ब्यौरा मांगा है। आयुक्त ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को एक पत्र लिखा है और एजुसेट की रिपेयर पर होने वाले खर्च का ब्यौरा वर्तमान माह के अंत तक भेजने के निर्देश दिए हैं।
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के सभी...
फर्जी सर्टीफिकेट जमा कराने पर 3 साल कैद
हिसार. सिपाही भर्ती होने के लिए जाली शैक्षणिक प्रमाण पत्र देने के जुर्म में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह की अदालत ने सिरसा के गांव चक्का निवासी महेंद्र पाल को 3 साल की कैद और 3500 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने पर उसे दो माह की अतिरिक्त कैद भी भुगतनी होगी।
पुलिस ने इस बारे में 22 अगस्त 2003 को केस दर्ज किया था। अभियोग के अनुसार महेंद्र पाल ने पुलिस में सिपाही भर्ती होने...
वन-वे हुआ बालसमंद रोड
हिसार. भारी वाहनों के आवागमन से बदहाल बालसमंद रोड को वन-वे कर दिया गया है। बुधवार से इस मार्ग पर पारिजात चौक से मलिक चौक की तरफ किसी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को मंडी व्यापारियों तथा प्रशासन के अधिकारियों की हुई एक मीटिंग में लिया गया।
एसडीएम अमरदीप जैन तथा एएसपी पंकज नैन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ट्रेफिक इंचार्ज देवा सिंह, नगर सुधार मंडल के पूर्व...
राड़ा की जमानत याचिका खारिज
हिसार. हरियाणा व पंजाब हाई कोर्ट ने नगर परिषद हिसार के प्रधान बिहारी लाल राड़ा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। उनको पहले दी गई अंतरित जमानत भी रद्द कर दी गई है। इसके अलावा कोर्ट ने उनके ऊपर कोर्ट को गुमराह करने के आरोप में 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद विजिलेंस राड़ा को गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू करेगी। विजिलेंस के पुलिस...
90 हजार के नकली नोट मिले!
हिसार. पारिजात चौक स्थित एक ज्वेलरी की दुकान पर गहने बनवाने के नाम पर एक महिला ने दुकानदार को हजारों के नकली नोट थमा दिए। शक होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से करीब 90 हजार रुपए बरामद कर एक महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच के अनुसार गत 14 नवंबर को मॉडल टाउन की एक महिला पारिजात चौक स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर आई। उसने वहां...
हरियाणा में मार्च तक तबादलों पर प्रतिबंध
राजधानी हरियाणा. प्रदेश कर्मचारियों का बड़ा तबका तबादलों को लेकर परेशान है। वर्षो से अधिकार से वंचित कर्मियों के आवेदन सचिवालय में धूल फांक रहे हैं। इस साल लगातार दो चुनाव के कारण तबादले नहीं हुए। अब मार्च तक प्रतिबंध लगाने के बाद वे यह मसला सीएम दरबार में ले जाने की योजना बना रहे हैं।
राज्य के करीब 3.18 लाख कर्मियों में से विभिन्न विभागों के करीब 30—40 हजार कर्मी तबादला चाहते हैं।...
सड़क पर वाहन खड़ा किया तो आई शामत
हिसार. सावधान हो जाइए। शहर की प्रमुख सड़कों पर अगर आपने अपना वाहन बेतरतीब तरीके से खड़ा किया है और वह यातायात जाम का कारण बन रहा है, तो उसे क्रेन उठाकर ले जाएगी। इसके बाद जुर्माना भरने पर ही वाहन छोड़ा जाएगा।
जिला प्रशासन शहर में प्रमुख सड़कों पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जल्द ही क्रेन का प्रयोग शुरू करने जा रहा है। साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों पर रुक कर यातायात व्यवस्था...
नाश्ते में देरी, मैडम नाराज
हांसी. केंद्रीय गरीबी उन्मूलन मंत्री कुमारी सैलजा ने मंगलवार को यहां प्रशासनिक अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। नाश्ते में देरी से नाराज होकर वे बिना नाश्ता किए यहां से निकल गईं।
हुआ यूं कि सैलजा ने दिल्ली से चलते वक्तनायब तहसीलदार हनुमान सिंह को संदेश भिजवाया था कि वे और उनके स्टाफ के सदस्य हांसी के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में नाश्ता करेंगे। शैलजा प्रात: 9 बजे विश्राम...
राज्य के तेल डिपो हटेंगे आबादी से
राजधानी हरियाणा. प्रदेश के रिहायशी और वाणिज्यिक क्षेत्रों में स्थापित तेल डिपो को अन्यत्र स्थानांतरित करने की कवायद शुरू हो गई है। इस व्यापक योजना पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इस सिलसिले में मुख्य सचिव उर्वशी गुलाटी ने सोमवार को अधिकारियों की विशेष बैठक बुलाई।
बैठक में एक सूत्रीय एजेंडे के तहत प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रदेश के विभिन्न तेल कंपनियों के अधिकारियों से अपने...
नहीं रहेगा दमकल वाहनों का टोटा
हिसार. दमकल वाहनों का टोटा अब खत्म होने वाला है। दमकल विभाग को दिसंबर में दो नई गाड़ियां मिल जाएगी। इसके अलावा दो गाड़ियां अगले साल की शुरूआत में मिल जाएंगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने विभाग को हरी झंडी देते हुए सूचित कर दिया है।
पिछले साल तक जिला दमकल कार्यालय में एक छोटी गाड़ी सहित आग बुझाने के लिए कुल छह गाड़ियां थीं। इनमें से चार गाड़ियों को कंडम होने के बावजूद रिपेयर कराकर आग...
स्टेशन पर दोनों ओर से आ सकेंगी रेलगाड़ियां
हिसार. हिसार रेलवे स्टेशन पर अब जल्द ही एक लाइन पर कई गाड़ियां आ सकने की व्यवस्था की जा रही है। हिसार रेलवे स्टेशन यार्ड का सिंगल इंटरलाकिंग सिस्टम बदलकर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलाकिंग सिस्टम तैयार किया जा रहा है। यार्ड की रिमॉडलिंग के तहत चल रहे इस कार्य के पूरा होने में लगभग एक महीने का समय लगेगा।
इसके बाद एक लाइन पर दोनों तरफ से रेलगाड़ियां आ सकेंगी। लाइन पर एक गाड़ी खड़ी होने की...
शराब पी पुलिस से की हाथापाई
हिसार. कैंप चौक पर अर्धनग्न हालत में शराब पीने के आरोप में पुलिस ने अर्बन एस्टेट के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर झगड़ा करने का मामला दर्ज किया है। आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब पौने एक बजे अर्बन एस्टेट के दो युवक शराब के नशे में धुत थे। यह दोनों अलग-अलग गाड़ियों में सवार थे।...
राजीव राजा के साथी गिरफ्तार
हिसार. बरवाला पुलिस ने शराब ठेके के कारिंदे काकड़ौद के प्रवीण की हत्या के आरोप में हसनगढ़ के राजबीर और दनौदा कलां के भीम सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में निर्दलीय प्रत्याशी राजीव राजा और मतलोडा के कुलदीप को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस ने दोनों को सोमवार को ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट मोनिका गुप्ता की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के...
दहशत फैलाना था मकसद
हिसार. छह दिन पूर्व शहर में तीन स्थानों पर गोली चलाने वालों का मुख्य मकसद अपने-अपने क्षेत्रों में अपने नाम का खौफ पैदा करना था। ताकि लोग उनको गोली चलाता देखकर भविष्य में उनसे डरें। इसी कारण तीनों ने अलग-अलग जगह पर पिस्तौल से गोली चलाई।
यह खुलासा गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों ने रविवार को पुलिस रिमांड में किया है। पुलिस के अनुसार बुधवार को राजगुरु मार्केट व रेलवे कॉलोनी में कुलदीप...
प्रेमी की पिटाई से पातन में तनाव
हिसार. करीब दो साल पहले गांव पातन में परिजनों की मर्जी के खिलाफ शादी रचाने वाले प्रेमी की रविवार को लड़की के परिजनों ने पिटाई कर दी। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल देर रात गांव में पहुंच गया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर लड़की के परिजनों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार गांव की एक ही गली में रहने वाले अंजलि व राजबीर ने 31...
बंद होने लगे डबल सिम वाले मोबाइल
हिसार. राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर मोबाइल फोन ऑपरेटर कंपनियों ने बिना आईएमईआई नंबर वाले या अवैध आईएमईआई नंबर वाले मोबाइल फोन सेट को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के तहत सबसे पहले बीएसएनएल ने डबल सिम वाले मोबाइल फोन सेट पर एक कनेक्शन बंद करने शुरू किए हैं। इसके अलावा निजी कंपनियों ने अपने उपभोक्ताओं को आईएमईआई नंबर पंजीकृत कराने की सूचनाएं देनी शुरू कर दी...
गायों के लिए एंबुलेंस
उकलाना मंडी. उकलाना की गौशाला में 21 सौ गायों की सेवा होती है। उकलाना में पहले लाला गुलाब राय भिवानी वालों की देखरेख में रेलवे स्टेशन के पास एक गौशाला का निर्माण किया गया था। लगभग 80 साल पहले 30-35 गायों की देखभाल के लिए एक गौशाला बनाई गई।
अब इसमें करीबन 2100 गायों की देखभाल होती है। यह गौशाला दानवीरों की चंदे से चलती थी। इसके बाद 1970 में रेलवे स्टेशन के पार आधुनिक श्रीकृष्णा गौशाला का...
महिला यात्री के पर्स से 80 हजार रुपए के गहने चोरी
हिसार. हांसी के बस स्टैंड से भिवानी की एक महिला गीता के पर्स से लगभग 80 हजार की कीमत के गहने चोरी हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भिवानी के सेक्टर 23 में रहने वाली महिला गीता देवी किसी काम से रिश्तेदारों के यहां हांसी आई थी। वापसी में जब वह भिवानी के लिए बस में चढ़ने लगी तो किसी अज्ञात ने उसका पर्स चोरी कर लिया। पुलिस के अनुसार...
जमाखोरी बनी सिरदर्द
हिसार. रबी की फसल की बिजाई के लिए खाद व बीज की समस्या से एक तरफ किसान जूझ रहे हैं, तो दूसरी तरफ कृषि विभाग का भी अपना दर्द है। विभाग का दावा है कि पर्याप्त मात्रा में खाद व बीज उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ बड़े नंबरदारों द्वारा की गई ओवरस्टॉकिंग की वजह से विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
उपनिदेशक कृषि कार्यालय में शायद ही कोई ऐसा दिन होता है, जब दिन भर में सैकड़ों किसानों के फोन न आते हों। रोज...
shopping








