• Hindi News
  • National
  • Modi Cabinet Meeting Update; Parliament Special Session Bills 2026 | Congress INDIA Bloc

लोकसभा-विधानसभा सीटें 50% बढ़ाने को सरकार की मंजूरी:25 साल संख्या नहीं बदलेगी; 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा में बिल आएगा

नई दिल्ली3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
पीएम मोदी की अध्यक्षता में दोपहर 1 बजे सेवा तीर्थ (पीएम ऑफिस) में कैबिनेट बैठक हुई। - Dainik Bhaskar
पीएम मोदी की अध्यक्षता में दोपहर 1 बजे सेवा तीर्थ (पीएम ऑफिस) में कैबिनेट बैठक हुई।

लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी के प्रस्ताव शुक्रवार को कैबिनेट ने मंजूर कर दिया। लोकसभा में अभी 543 सीटें हैं। 50% बढ़ोतरी के बाद ये 815 हो जाएंगी। यानी 272 सीटें बढ़ेंगी। लोकसभा में सीटों की संख्या 850 तक हो सकती है।

सीटों की संख्या का निर्धारण 1971 की जनगणना से और संसदीय क्षेत्रों की सीमाओं का परिसीमन 2011 के जनगणना के आधार पर होगा।

कई राज्यों में 50% के हिसाब से आधी सीट बढ़ रही है। ऐसे में अगली सीट पूरी गिनी जा सकती है। तब बढ़ने वाली सीटें 281 होंगी और कुल सीटें 824 हो जाएंगी।

बढ़ाई गई सभी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जा सकती हैं। कुल सीटों की यह संख्या अगले 25 साल तक नहीं बदलेगी।

संसद के विशेष सत्र में बिल पास कराने की तैयारी

सरकार परिसीमन के बिल को 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में पास कराना चाहती है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से बिल पर बहस में हिस्सा लेने की अपील की है।

दूसरी तरफ, कांग्रेस का आरोप है कि सरकार बिल पास कराने के लिए धोखे से बहुमत जुटा रही है।

सीटें बढ़ाने का नया बिल, पुराने बिल से कितना अलग

16 अप्रैल को संसद में जो बिल पास नहीं हो सका था। उसमें जनसंख्या आधारित परिसीमन के जरिए सीटों की संख्या बढ़ाने की योजना थी, जिससे राज्यों के बीच प्रतिनिधित्व का अनुपात बदलने की आशंका थी।

अब नए बिल में सभी राज्यों की मौजूदा सीटों में 50% बढ़ोतरी और 2051 तक राज्यों के बीच मौजूदा सीट अनुपात बनाए रखने की योजना है। यानी नए प्रस्ताव का मुख्य बदलाव यह है कि लोकसभा में सीटें तो बढ़ेंगी, लेकिन किसी राज्य की दूसरे राज्य के मुकाबले मौजूदा आनुपातिक हिस्सेदारी कम नहीं होगी।

अप्रैल में 54 वोट से बिल गिर गया था

मोदी सरकार ने 16 से 18 अप्रैल 2026 को संसद का विशेष सत्र बुलाकर परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल पेश किए थे। तर्क दिया कि 2029 चुनाव तक महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए इन्हें पारित होना जरूरी है।

विधेयक के पक्ष में 298 सांसदों ने वोट दिया। इसके विरोध में 230 सांसदों ने वोट दिया। वोटिंग के दौरान सदन में कुल 528 सांसद मौजूद थे।

संविधान संशोधन पारित कराने के लिए मौजूद और वोट करने वाले सांसदों के दो-तिहाई समर्थन की जरूरत थी। इस हिसाब से विधेयक को कम से कम 352 वोट चाहिए थे। विधेयक को 298 वोट ही मिले, यानी यह 54 वोट से पास नहीं हो सका।

लोकसभा में 40, राज्यसभा में 11 सांसदों की जरूरत

लोकसभा में NDA के साथ 320 सांसद हैं। फिलहाल 3 लोकसभा सीटें खाली हैं। यानी लोकसभा में अधिकतम 540 सांसद बिल पर वोटिंग करेंगे। इस हिसाब से लोकसभा में बिल पास कराने के लिए दो-तिहाई के 360 के आंकड़े से NDA अभी 40 वोट पीछे हैं।

राज्यसभा में NDA के साथ 151 सांसद हैं। राज्यसभा में 243 सांसद वोट करेंगे। इस हिसाब से राज्यसभा में बिल पास कराने के लिए दो-तिहाई के 162 के आंकड़े से NDA अभी 11 वोट पीछे हैं।

सरकार संसद में संशोधन बिल कैसे पास कराएगी

पहली स्थिति- सभी 540 सांसद वोटिंग करें तो सरकार को तीन पार्टियों (DMK, NCP-SP और YSRCP) का समर्थन चाहिए। साथ ही क्रॉस वोटिंग की भी जरूरत पड़ेगी।

दूसरी स्थिति- यूपी चुनाव को देखते सपा वोटिंग से बच सकती है। क्योंकि बिल के खिलाफ वोट करने पर आगामी चुनाव में भाजपा इसको मुद्दा बना लेगी। सपा के अनुपस्थित रहने से केंद्र सरकार की राह आसान हो जाएगी।

.

अपडेट्स

05:57 PM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
नए परिसीमन बिल के कई प्रावधानों में बदलाव हुए

परिसीमन बिल, 2026 के तहत लोकसभा सीटों की संख्या में 50% बढ़ोतरी का नया प्रावधान किया गया है। इसका मकसद संविधान के आर्टिकल 334A के तहत महिलाओं के लिए सीटों का आरक्षण जल्द लागू करना है।

नए विधेयक में पुराने परिसीमन बिल, 2026 के कई प्रावधानों में बदलाव किया गया है। इसलिए सरकार ने लोकसभा में लंबित पुराने विधेयक को वापस लेने का प्रस्ताव रखा है।

02:03 PM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
30 नवंबर को बिल पर चर्चा, 1 दिसंबर को वोटिंग

सूत्रों के मुताबिक, 30 नवंबर को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक होगी। इसमें विधायी कामकाज को लेकर सभी राजनीतिक दलों से चर्चा की जाएगी। लोकसभा में 1 दिसंबर 2026 को विधेयकों पर वोटिंग की प्रक्रिया लंबी चलने की संभावना है। इसमें करीब 5 से 6 घंटे लग सकते हैं।

12:37 PM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
NCP विधायक बोले- हमारी पार्टी बिल का समर्थन करेगी

NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड ने पार्टी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात के बाद स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का समर्थन करेगी।

10:49 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
सुप्रिया सुले INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होंगी

NCP-SP की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को कहा कि वह शनिवार को होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होंगी। यह बैठक संसद के विशेष सत्र में विपक्ष की रणनीति तय करने के लिए बुलाई गई है। सुले ने इसकी वजह अपने पिता शरद पवार की खराब तबीयत बताई।

09:49 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
आज कांग्रेस की बैठक, कल INDIA ब्लॉक जुटेगा

संसद सत्र से पहले कांग्रेस ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। संसद सत्र की तैयारी के लिए आज शाम 4:30 बजे दिल्ली में संसदीय रणनीति समूह की बैठक होगी। शनिवार को INDIA ब्लॉक के नेता भी बैठक करेंगे।

07:49 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
रिजिजू बोले- संसद चलाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, मैं पहले ही इस तरह की टिप्पणियां न करने की अपील कर चुका हूं। संसद के अलग-अलग सत्र होते हैं—मानसून, शीतकालीन और बजट सत्र। जरूरत पड़ने पर विशेष सत्र भी बुलाए जाते हैं। संसद के भीतर सदस्यों को अपनी बात खुलकर रखने की स्वतंत्रता है, लेकिन सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

07:45 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
DMK की शर्त- सभी राज्यों की सीटें 50% बढ़ें

DMK के 22 सांसदों वाली पार्टी ने तमिलनाडु में कांग्रेस से गठबंधन टूटने के बाद INDIA ब्लॉक से अलग होने के बाद विधेयक के विरोध में अपना रुख नरम किया है। पार्टी ने कहा है कि उसकी मांग है कि परिसीमन के बाद भी संसद में तमिलनाडु की मौजूदा 7.2% हिस्सेदारी बरकरार रहे। अगर सरकार विधेयक के प्रावधानों में सभी राज्यों की सीटें 50% बढ़ाने का फॉर्मूला लिखित रूप में शामिल करती है, तो तमिलनाडु की यह चिंता दूर हो सकती है।

07:42 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
रिजिजू बोले- महत्वपूर्ण बिल लाने के लिए संसद सत्र बुलाया गया

किरेन रिजिजू ने कहा- जब किसी विशेष सत्र की घोषणा होती है, तो इसका मतलब है कि उसमें कुछ महत्वपूर्ण काम होना है। इसमें जरूरी विधेयक या राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। ऐसे सत्र को असंवैधानिक बताना या यह कहना कि शीतकालीन सत्र समय से पहले खत्म कर दिया गया, गैर-जिम्मेदाराना है। खासकर जब ऐसी बातें सांसद कह रहे हों। संसद का सत्र बुलाना असंवैधानिक कैसे हो सकता है?

07:32 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
RJD सांसद बोले- यह लोकतंत्र का गला घोंटने की मुहिम है

RJD सांसद मनोज झा ने कहा, मानसून सत्र कब खत्म हुआ? यह अभी तक खत्म नहीं हुआ है। क्या आपने कभी सुना है कि सर्दियों में भी मानसून जारी रहता है? यह कैसी ‘चाणक्य नीति’ है? आप आखिर चाहते क्या हैं? क्या लोकतंत्र का गला घोंटना चाहते हैं? यह लोकतंत्र का गला घोंटने की मुहिम है। यह परिसीमन नहीं, बल्कि लोकतंत्र का खात्मा है।

06:36 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 815 करने की तैयारी

इन बिलों के तहत परिसीमन के जरिए लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर अधिकतम 815 किया जा सकता है। सरकार का उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का रास्ता तैयार करना है। सरकार इसे 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करना चाहती है।

06:29 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
DMK सांसद बोले- हम पार्टी से चर्चा के बाद फैसला लेंगे

DMK सांसद ए. राजा ने कहा, पार्टी का रुख बताने से पहले हम इस मामले पर आंतरिक रूप से चर्चा करेंगे।

06:27 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक के मंत्री बोले- आखिर भाजपा की मंशा क्या है

कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली ने कहा, BJP परिसीमन के साथ महिला आरक्षण का मुद्दा बार-बार उठा रही है, जबकि महिला आरक्षण विधेयक पहले ही मंजूर हो चुका है। इसके पीछे BJP की मंशा क्या है, यह स्पष्ट नहीं है।

06:25 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
सुप्रिया सुले बोलीं- बिल देखने के बाद फैसला लेंगे

NCP (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, सत्र की घोषणा हो चुकी है, लेकिन मुझे इसका एजेंडा नहीं पता है। मैंने अभी तक विधेयक भी नहीं देखा है। जब तक मैं विधेयक नहीं देख लेती, तब तक इस पर कुछ नहीं कह सकती।

06:23 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
अखिलेश बोले- परिसीमन भाजपा की सबसे बड़ी भूल
06:22 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
जयराम रमेश बोले- सरकार धोखाधड़ी से बहुमत जुटा रही
06:14 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस सांसद बोले- सरकार बहुमत जुटाने के लिए फूट डाल रही

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा, जब से मोदी के नेतृत्व वाली यह सरकार सत्ता में आई है, तब से उसने संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में कोई विश्वास नहीं दिखाया है।

इस बात पर काफी चर्चा हो रही है कि सरकार इस विधेयक को पारित कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत जुटाने के उद्देश्य से राजनीतिक दलों में फूट डालने की कोशिश कर रही है।

06:12 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
जेडीयू नेता बोले- हमें इस विशेष सत्र से बहुत उम्मीदें हैं

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, हमें इस विशेष सत्र से बहुत उम्मीदें हैं। पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से एक वादा किया था। अब इस विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन विधेयक, दोनों मुद्दों का तार्किक निष्कर्ष निकल सकता है।

06:06 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
सरकार ने गुरुवार को सत्र बुलाने का ऐलान किया

सरकार ने गुरुवार को बताया था कि लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर को होगी। 3 दिसंबर को सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी जाएगी।

सरकार ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयकों को लाएगी या नहीं इस पर अभी कोई बयान नहीं दिया।

06:06 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
विशेष सत्र में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं होगा

लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से शुरू होगी। दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर तक चल सकती है। इस विशेष सत्र में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं होगा।

लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सत्र में जरूरी सरकारी कामकाज पर ध्यान दिया जाएगा।

06:03 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
सरकार को लोकसभा में 40, राज्यसभा में 11 सांसदों की जरूरत

लोकसभा में NDA के साथ 320 सांसद हैं। फिलहाल 3 लोकसभा सीटें खाली हैं। यानी लोकसभा में अधिकतम 540 सांसद बिल पर वोटिंग करेंगे। इस हिसाब से लोकसभा में बिल पास कराने के लिए दो-तिहाई के 360 के आंकड़े से NDA अभी 40 वोट पीछे हैं।

राज्यसभा में NDA के साथ 151 सांसद हैं। राज्यसभा में 243 सांसद वोट करेंगे। इस हिसाब से राज्यसभा में बिल पास कराने के लिए दो-तिहाई के 162 के आंकड़े से NDA अभी 11 वोट पीछे हैं।

06:03 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
विकल्प: विपक्ष के सांसद गैरहाजिर रहें

बिल तभी पास होगा, जब या तो विपक्ष सहयोग करे या कुछ विपक्षी सांसद सदन में ना आएं। ऐसा करने से संसद में दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा 360 से कम हो जाएगा। एनडीए की नजर 7 निर्दलीय व छोटे दलों के 10 सांसदों पर भी है।

06:02 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
DMK बोली- बिल पेश होने के बाद समर्थन पर फैसला लेंगे

परिसीमन के मुद्दे पर तमिलनाडु की पार्टी DMK ने कहा है कि वह लोकसभा सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव का समर्थन कर सकती है, लेकिन राज्य की मौजूदा करीब 7.2% हिस्सेदारी सुरक्षित रहनी चाहिए।

फिलहाल 543 लोकसभा सीटों में से तमिलनाडु की 39 सीटें हैं। DMK नेताओं के मुताबिक, पार्टी चाहती है कि जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले दक्षिणी राज्यों को परिसीमन का राजनीतिक नुकसान न हो। पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन विधेयक संसद में पेश होने के बाद इस पर अंतिम फैसला लेंगे।

06:00 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
अप्रैल में दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने से गिरा था बिल

16 अप्रैल को विशेष सत्र में संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया गया था, लेकिन जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण पारित नहीं हो सका। उस समय 528 सांसदों ने मतदान किया था। इनमें 298 ने विधेयक के पक्ष में और 230 ने विरोध में वोट दिया था।

विपक्ष की मांग है कि राज्यों के प्रतिनिधित्व को सुरक्षित रखने के सरकार के आश्वासन को विधेयक में कानूनी गारंटी दी जाए। कुछ विपक्षी दलों ने यह भी सुझाव दिया है कि महिला आरक्षण को लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों के आधार पर ही लागू किया जाए।

    Local NEWS

    Today Weather Update

    Our Group Site Links