Market investment strategy
Market investment strategy
Source: Agency
Published: November 05

बाजार में निवेश की रणनीति


पिछले 11 दिनों से चली आ रही गिरावट के बाद बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही करीब सवा तीन फीसदी चढ़कर बंद हुए। लेकिन जानकारों की माने तो निवेशकों को फिलहाल बाजार में कोई नया निवेश नहीं करना चाहिए। बल्कि बाजार में तेजी का फायदा उठाकर मुनाफावसूली कर लेना चाहिए।

सेंट्रम ब्रोकिंग के मेहरबून ईरानी के मुताबिक निवेशकों को अभी नया निवेश नहीं करना चाहिए। मौजूदा स्तरों से अभी और करीब दस फीसदी की गिरावट की आशंका है। जो अगले एक से डेढ़ महीने में हो सकती है। उसके बाद ही निवेशकों को नई खरीदारी का मौका बनता है। टेक्निकल ट्रेंड्स के सुदर्शन सुखानी का मानना है कि निफ्टी 4,500 से नीचे आया तो और गिरावट आ सकती है। लिहाजा निवेशकों को बाजार में करेक्शन खत्म होने का इंतजार करना चाहिए। बाजार जब दो-तीन दिनों की तेजी दिखाए तभी खरीदारी करें। ऐसे में बाजार में कहां हैं निवेश के मौके, कहां लगाएं स्टॉप लॉस और कैसे कमाएं मुनफा। पेश है इस पर जानकारों की राय।

Have Your Say

Your Say
Your Name
Email
Code