bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

सबसे महंगा स्टंट

बॉलीवुड में कुछ दृश्यों पर लाखों रुपए खर्च किए जाते है जिससे वह शॉट कमाल का बन सके और फिल्म में भव्यता नजर आए। फिल्म ‘शोले’ में ट्रेन डकैती का फिल्माया गया दृश्य आज भी लोगों के दिमाग में ताजा है। इसी तर्ज पर सनसनीखेज स्टंट फिल्म ‘सिंह इज किंग’ के लिए फिल्माया गया है।

अनीस बज्मी ने बताया, ‘यह स्टंट बहुत ही जटिल और महंगा है। इस स्टंट के लिए चार हेलीकॉप्टर, एक जेट स्की, सेफ्टी नेट और 50 से ज्यादा लोगों का इस्तेमाल किया गया है। अक्षय कुमार को हाईस्पीड जेट स्की चलाते हुए हेलीकॉप्टर के बीच में से जाना था। इस स्टंट के निर्देशन के लिए हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर डैनी बाल्डविन को विशेष रूप से बुलाया गया था।

डैनी ने टॉम क्रूज की फिल्म ‘द लास्ट समुराई’ और माइकल डगलस की फिल्म ‘द घोस्ट एंड द डार्कनेस’ के लिए स्टंट निर्देशित किए हैं। जेम्स बांड ने ‘गोल्डन आई’ फिल्म में जिस तरह जेट स्की की मदद से विमान में जंप मारी थी उसी तरह का यह दृश्य है।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: