Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबई.
अब इसे सानिया मिर्जा से उनकी बढ़ती नजदीकियां कहें या पुरानी प्रेमिका करीना कपूर की याद, अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी दोस्त और ‘किस्मत कनैक्शन’ की सह-कलाकार विद्या बालन से कन्नी काट रहे हैं। हाल ही में नई दिल्ली में ‘किस्मत कनैक्शन’ के प्रीमियर पर दोनों आए तो साथ-साथ ही थे लेकिन उन्होंने एक-दूसरे से बहुत कम बात की। इससे पहले फिल्म की प्रमोशन के सिलसिले में स्टार प्लस के शो ‘जो जीता वही सुपरस्टार’ के सैट पर भी शाहिद ने विद्या से बात न करना ही मुनासिब समझा था।
सूत्रों का कहना है कि शाहिद के विद्या से दूरी की वजह सानिया मिर्जा है। चूंकि इन दिनों बॉलीवुड में शाहिद और सानिया की दोस्ती के खूब चर्चे हैं और शाहिद को भी सानिया अच्छी लगती हैं, वह नहीं चाहते कि विद्या से दोस्ती के कारण उनका और सानिया का रिश्ता बिगड़ जाए। इसलिए उन्होंने विद्या से कन्नी काटना जरूरी समझा है।
विद्या की एक सहेली का कहना है कि शाहिद के इस रवैये से विद्या काफी नाराज हैं क्योंकि जब शाहिद और करीना का ब्रेकअप हुआ था तो विद्या ने ही शाहिद को संभाला था लेकिन अब उन्होंने भी सोच लिया है कि जैसा व्यवहार शाहिद उनके साथ करेंगे, वह भी उन्हें वैसा जवाब देंगी।