bhaskar Web English
HomeNewsNational National

ममता बनर्जी वोट नहीं करेंगी

नई दिल्ली.टीएमसी की नेता ममता बनर्जी ने आज घोषणा की हैं कि वे ना तो कांग्रेस के साथ है ओर ना ही कम्युनिस्ट पार्टी के साथ इसलिए वे वोटिंग के दौरान अपना मत नहीं देंगी। ममता बनर्जी के इस फैसले से सरकार को जहां फायदा होता हुआ दिख रहा है वहीं विपक्ष की ताकत कुछ कमजोर हो गई है।

विपक्ष ने बहस के लिए एक दिन और मांगा

लोकसभा में चल रही कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने बहस के लिए 1 दिन की और मांग की है लेंकिन स्पीकर ने फिलहाल विपक्ष की इस मांग को अस्वीकार कर दिया है। कहा राष्ट्रपति ने दो ही दिन दिए है।

प्रणव ने बहुमत का दावा किया सरकार की तरफ से बोलते हुए विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने 276 सदस्यों के समर्थन का दावा करते हुए कहा है कि सरकार सदन में बहुमत सिद्व कर देगी ।

करार देशहित में सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने परमाणु करार को देशहित में बताते हुए प्रधानमंत्री को इसके लिए अपना समर्थन दिया है ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: