News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. राजधानी से 30 किमी दूर चंपारण रोड पर आज शाम कार और स्कार्पियों के बीच जबर्दस्त भिड़ंत में तीनों युवकों की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
हादसा गनौद मोड़ पर रविवार शाम 5 बजे हुआ। इसमें कार सवार जसप्रीत सिंह पिता सुरेंद्र सिंह अरोरा (27), उनके दोस्त रीतेश भानुशाली (26) और स्कार्पियो के ड्राइवर वकार खान (30) की मौत हो गई।
देवेंद्रनगर निवासी मृतक जसप्रीत शहर के प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी गुरुचरण सिंह होरा के भांजे थे। वे जमीन के कारोबार से जुड़े हुए थे। पुलिस के मुताबिक जसप्रीत आज स्विफ्ट कार से अपने दोस्त रीतेश और शिवम के साथ नई राजधानी क्षेत्र में जमीन देखने गए थे। लौटते वक्त सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो (सीजी04एसए5373) से उनकी गनौद मोड़ पर जोरदार टक्कर हो गई। जसप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई।
उनके दोनों साथियों को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां इलाज के दौरान रीतेश ने भी दम तोड़ दिया। शिवम की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में स्कार्पियो के चालक वकार की मौत हो गई और इसमें सवार अन्य चार लोग घायल हो गए। सभी पिथौरा के रहने वाले बताए हैं। आज वे किसी काम से रायपुर आए थे। लौटते वक्त यह हादसा हो गया। इसमें सवार हेमंत ध्रुव (20), जयकिशन धृतलहरे, जागृति नेताम और डेम सिंह ध्रुव को घायल अवस्था में अस्पताल में दाखिल कराया गया है।