bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

डिजाइनरों का महाकुंभ

रायपुर. डिजाइनर ज्वेलरी के साथ फैशन के नए रंगों में सजे ऊर्जा क्लब की फैशन प्रदर्शनी कृति का शुभारंभ 22 जुलाई को निरंजन धर्मशाला वीआईपी रोड में सुबह 10:30 बजे राज्य की प्रथम महिला विमला नरसिम्हन करेंगी। 23 जुलाई तक चलने वाली प्रदर्शनी में देशभर के फैशन डिजाइनर अपनी नई डिजाइनों के साथ राजधानी में दस्तक देंगे।

क्लब की अध्यक्ष नीना होरा, सचिव विपुला शारदा और कोषाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल ने बताया कि इसमें लोगों को पारंपरिक और आधुनिक परिधानों की विशाल श्रंखला के साथ फैशन ज्वेलरी, इंटीरियर सजावट के सामान, डिजाइनर राखियों तथा बच्चों एवं पुरुषों के लिए भी बहुत कुछ मिलेगा। रोजाना रात 8 बजे तक खुली रहने वाली इस प्रदर्शनी में मुंबई, मध्यप्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली, कोलकाता, रांची, देहरादून आदि शहरों के डिजाइनर शामिल होंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: