
Special
Beijing Olympics, 2008 Beijing Olympics, 2008 बीजिंग.
खेलों की नई ‘महाशक्ति’ चीन ने 2004 एथेंस ओलिंपिक में अपने लाजवाब प्रदर्शन से ओलिंपिक ‘सुपर पावर’ अमेरिका के माथे पर पसीना ला दिया था। अब यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि बीजिंग ओलिंपिक में मेजबान चीन पदक तालिका में अमेरिका को शीर्ष स्थान से अपदस्थ कर देगा।
एथेंस में दूसरे स्थान पर था चीन:
एथेंस ओलिंपिक में चीन ३२ स्वर्ण पदक जीतकर अमेरिका (३६ स्वर्ण) के बाद दूसरे स्थान पर रहा था। उसने कुल ६३ पदक जीते थे, जो ओलिंपिक में उसका रिकॉर्ड प्रदर्शन था।
सोवियत संघ के टूटने के बाद अमेरिकी बादशाहत कायम :
सोवियत संघ के टूटने के बाद अमेरिका को ओलिंपिक में कोई चुनौती नहीं दे पा रहा था। अब चीन इसके लिए तैयार दिख रहा है। चीन बीजिंग ओलंपिक में अब तक का अपना सबसे बड़ा ६१३ एथलीटों का दल उतार रहा है।
‘पिछली बार से 25 पदक अधिक जीतेगा चीन’ :
विश्व प्रसिद्ध अकाउंटेंसी फर्म प्राइस वाटर हाउस कूपर्स ने पिछले तीन ओलिंपिक में प्रदर्शन, अर्थव्यवस्था और राजनीतिक योजना के आधार पर प्रत्येक देश के लिए पदक जीतने का आकलन किया है। इसके आधार पर बीजिंग ओलंपिक में चीन को पिछले ओलिंपिक के मुकाबले स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक को मिलाकर कुल २५ पदक ज्यादा मिलेंगे। इस आंकलन में अमेरिका को एथेंस के मुकाबले १६ पदक कम दिए हैं। अमेरिकी ओलिंपिक समिति ने ओलिंपिक खेलों में विश्व चैंपियनशिप के परिणामों और पिछले दो वर्षो के आधार पर जो निष्कर्ष निकाला है, उसके आधार पर इस बार ओलिंपिक में चीन कहीं ज्यादा पदक जीतता दिखाई दे रहा है। समिति के अध्यक्ष स्टीव रौश का आंकलन अमेरिका को कुल ८७ पदक दे रहा है।
एथलेटिक्स-तैराकी में रहेगा अमेरिका का दबदबा :
बीजिंग ओलिंपिक में अमेरिका का दबदबा मुख्यत: एथलेटिक्स और तैराकी में रहने की उम्मीद है। अमेरिका एथलेटिक्स में १२६ एथलीटों का दल उतार रहा है, जिसमें सात विश्व चैंपियन और कई ओलंपिक पदक विजेता शामिल हैं।
चीन ने नहीं खोले पत्ते :
चीन ने भी एथलेटिक्स में अपने पžो पूरी तरह नहीं खोले हैं। इसलिए यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि चीन का एथलेटिक्स में प्रदर्शन कैसा रहेगा।
पिछले छह ओलिंपिक में चीन का प्रदर्शन
सत्र कहां स्वर्ण रजत कांस्य कुल स्थान
१९८४ लास एंजिलिस १५ 8 9 32 4
१९८८ सियोल 5 ११ १२ 28 ११
१992 बाíसलोना १६ २२ १६ 54 4
१९९६ अटलांटा १६ २२ १२ 50 4
१क्क्क् सिडनी २८ १६ १५ 59 3
१क्क्४ एथेंस ३२ 17 14 ६३ 2