
Special
Beijing Olympics, 2008 Beijing Olympics, 2008 बुडापेस्ट.
दो बार के ओलिंपिक चैंपियन जियोर्जी कोलोनिक्स ने मंगलवार को यहां अभ्यास के दौरान दम तोड़ दिया। 36 वर्षीय कोलोनिक्स कैनोइंग स्पर्धा का अभ्यास करते समय पानी में गिर गए थे। उन्हें जब बाहर निकाला गया, तो वे बेहोश थे। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। मेडिकल स्टाफ के अनुसार उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
कोलोनिक्स ने 1996 के अटलांटा ओलिंपिक में 500 मीटर डबल कैनोइंग का स्वर्ण पदक जीतने के बाद 2000 के सिडनी खेलों में 500 मी. सिंगल्स में बाजी मारी थी। उन्हें अटलांटा खेलों तथा 2004 के एथेंस ओलिंपिक में 1000 मीटर डबल रेस के कांस्य पदक भी मिले थे।