
Special
Beijing Olympics, 2008 Beijing Olympics, 2008 जयपुर.
ओलिंपिक का काफिला आखिरकार एशिया में प्रवेश कर ही गया और इसकी मेजबानी का सौभाग्य मिला टोक्यो को। 15 दिन तक चले इस टूर्नामेंट में 93 देशों के 5151 एथलीटों ने भाग लिया। 90 पदक जीतकर अमेरिका पहले स्थान पर रहा।
सोवियत संघ को दूसरा व जापान को तीसरा स्थान मिला। दूसरे विश्वयुद्ध के दंश को झेलने वाले जापान ने अब तक खुद को संभाल लिया था और उसने ओलिंपिक मशाल भी हिरोशिमा के योशिनोरी सकाई से जलवाई। योशिनोरी उसी दिन (6 अगस्त, 1945) पैदा हुए, जिस दिन हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराए गए थे।
>>
अमेरिकी एथलीट बिली मिल्स ने 10,000 मीटर की दौड़ में स्वर्ण जीतकर सबको चौंका दिया। इस स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले पहले अमेरिकी बने। उनके पहले व उनके बाद कोई भी अमेरिकी यह स्पर्धा नहीं जीत पाया।
>>जापान के ओसामु वाटेनेबल ने फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण जीता। उनका कॅरिअर रिकॉर्ड 189-0 रहा।
>>कुल 94 देशों ने इस ओलिंपिक में भाग लिया, जिनमें से 16 ऐसे थे, जो पहली बार प्रतिनिधित्व कर रहे थे। लीबिया ने एक ही एथलीट भेजा था, लेकिन उद्घाटन समारोह के बाद उसने अपना नाम वापस ले लिया। इस प्रकार 93 देशों का ही प्रतिनिधित्व हो सका।