bhaskar Web English
HomeNewsNational National

सपा के सांसदो को धमकाया जा रहा है : मुलायम

लखनऊ.सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने आज इस बात का दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के सांसदों को धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि सांसदों को करार के विरोध में मत देने के लिए कहा जा रहा है । उन्होंने कहा है कि सपा के सांसद इन धमकियों में आने वाले नहीं है और वे सपा के साथ रहेंगे , जिनकों जाना था वे जा चुके है । सपा प्रमुख ने इसके साथ ही इस बात की तरफ भी सकंेत किया कि जेल में बंद सांसदों को भी प्रलोभन दिया जा रहा है कि वे अगर विश्वासमत के खिलाफ मत दे तो उनपर से मुकदमें वापस ले लिए जाएगें ।

सरकार में शामिल नहीं होगी सरकार

मुलायम सिंह ने कहा है कि सपा देश के हालात को देखते हुए सरकार का समर्थन कर रही है और मनमोहन सिंह की सरकार को दिया गया समर्थन राष्ट्रहित को देख कर लिया गया हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में शामिल नहीं होगी ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: