अहमदाबाद.अहमदाबाद में दो बच्चों की मौत से दु:खी जनमानस आज आसाराम बापू के आश्रम के खिलाफ सड़को पर उतर आया है। गौरतलब है कि आशाराम बापू के आश्रम में रह रहे बच्चों के शव कुछ दिन पूर्व आश्रम के पास से बरामद हुए थे। इस पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही और आश्रम ने जिस तरह से सवेंदना विहीन होकर काम किया है उससे जनता में रोष है जो आज अहमदाबाद की सड़को पर दिख रहा है।
गौरतलब है कि इस मामलें में कल जब बच्चों के पालक न्याय के लिए अनशन पर बैठ थे। और कल ही इस पूरे घटनाक्रम में जिस तरह से आश्रम को संदेह के रुप में देखे जानें से संत आसाराम बापू भी अपना आपा खोते हुए कहा था कि उन्हें अपने साधकों पर विश्वास है अगर मेरे किसी साधक ने हत्या कि है तो सजा पहले मुझे होनी चाहिए। मैं अपने साधकों पर विश्वास करता हूं और अगर यह साबित हो जाय कि कोई साधक इसमें शामिल हैं तो वे खुद सजा भोगगें।