bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

एम्स में जयपुर के पांच छात्रों का चयन

जयपुर.अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) परीक्षा में पहली बार जयपुर के पांच छात्रों का चयन हुआ है। देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान की इस परीक्षा में 50 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे।

20 वें स्थान पर आया पुनीत गोयल अपनी सफलता पर काफी उत्साहित है। उसका एआईपीएमटी में छठा और आरपीएमटी में चौथा स्थान था। आईआईटी में भी उसका चयन हो चुका है।

एम्स में 32 वें स्थान पर आए अभिषेक अग्निहोत्री अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को देते हैं। अभिषेक के माता-पिता दोनों ही डॉक्र्ट है। अभिषेक का एआईपीएमटी में 10 वां और आरपीएमटी में 32 वां स्थान था।

सेंट एंसलम स्कूल के ही छात्र पीयूष कुमार शर्मा की 37 वीं रैंक आई है। उसका एआईपीएमटी में 39 वां, आरपीएमटी में 17 वां स्थान था।

एससी केटेगरी में तीसरे स्थान पर आए अंक्षाश वर्मा ने बीएचयू में प्रवेश भी ले लिया था। एम्स की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद अब वह लौट रहा है।

ओबीसी श्रेणी में 15 वें स्थान पर आए रोमन सैनी ने भी एम्स की परीक्षा में उत्तीर्ण होने को लक्ष्य बना कर पढ़ाई की। पुनीत, अभिषेक अंक्षाश और रोमन को कोचिंग देने वाले आकाश इंस्टीट्यूट के प्राचार्य विनय कस्वां ने बताया कि इन्हें एम्स परीक्षा के हिसाब से ही तैयारी कराई गई थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
sunder lal
Wednesday, 16th Jul 2008, 12:00
it is a good achievement and it will motivate other students