bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

मिनरल वाटर की फैक्ट्री पर छापा

जयपुर.जिला प्रशासन के निर्देश पर रसद व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त दल ने लक्ष्मीनारायणपुरी में एक पानी की फैक्ट्री पर छापा मारकर पानी के सैंपल लेकर प्रयोगशाला में भिजवाए।

प्रशासन को शिकायत मिली थी कि इस फैक्ट्री में टैंकरों से सीधे ही पानी केनों में भरकर बेचा जाता है। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि छापा लक्ष्मीनारायणपुरी मीणा पेट्रोल पंप के सामने ओम श्री एक्वा फैक्ट्री पर मारा गया। उन्होंने बताया कि फर्म के पास न तो यूवी ट्रीटमेंट प्लांट है और न ही आरओ सिस्टम पाया गया, जिससे पानी को फिल्टर कर पैक किया जाता है। पानी के सैंपल जांच के लिए अपमिश्रण प्रयोगशाला में भिजवाए गए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: