bhaskar Web English
HomeNewsNational National

सीरीज अवश्य जीतेंगे : लक्ष्मण

चेन्नई.श्रीलंका में तीन टेस्टों की सीरीज खेलने के लिए रवाना होने से पहले मिस्टर वेरी वेरी स्पेशल वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट सीरीज रोचक होगी। हम वहां सन 2001 के बाद खेल रहे हैं। उम्मीद है कि हम सीरीज जीत कर ही लौटेंगे।

लक्ष्मण ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि श्रीलंका की गेंदबाजी में मारक क्षमता है लेकिन हम उसका सामना करेंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि स्पिन गेंदबाजी में मुरलीधरन व अजंथा मेंडिस व तेज गेंदबाजी में चामिंडा वास का सामना करना आसान नहीं है। मेंडिस घरु मैदान व घरु वातावरण में संहारक बन सकते हैं। लक्ष्मण ने कहा कि टीम इंडिया में सचिन, सौरव व राहुल द्रविड़ किसी भी स्पिन गेंदबाजी का कुशलता से सामना करने में सक्षम हैं।

उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने अभ्यास शिविर में काफी मेहनत की है इसलिए कहा जा सकता है कि हम अवश्य ही फतह हासिल करेंगे। जहां तक टीम इंडिया के प्रदर्शन का सवाल है तो हमने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती है तथा द.अफ्रीका के खिलाफ भी हमारा प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। स्वयं के बारे में लक्ष्मण ने कहा कि वे मैच विजेता पारी खेलने की कोशिश करेंगे। सचिन के बारे में लक्ष्मण ने कहा कि हमारे लिए यह बेहद खुशी की बात होगी यदि 172 रन बना कर सचिन लारा के सर्वाधिक रनों के कीर्तिमान को पार कर सकें।

कोई सीनियर व जूनियर नहीं :

लक्ष्मण ने कहा कि टीम इंडिया में कोई सीनियर या जूनियर नहीं है। टीम एकसूत्र में बंधी है तथा सभी का ध्येय सीरीज जीतने में है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: