bhaskar Web English
HomeNewsNational National

विश्वासमत प्राप्त कर लेगी सरकार : पीएम

नई दिल्ली.प्रंधानमंत्री मनमोहन सिंह को इस बात का पूरा विश्वास है कि उनकी सरकार 22 जुलाई को लोकसभा में अपना बहुमत साबित करने में कामयाब रहेगी । इसके साथ ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि अंतराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के साथ सुरक्षा मानक समझौते से भारत के सामरिक कार्यक्रम प्रभावित नहीं होंगे । आज प्रधानमंत्री ने कुछ संपादकों के साथ बातचीत की है।

प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार ने एक बयान जारी कर जानकारी दी है कि प्रधांनमंत्री मनमोहन सिंह को इस बात का भरोसा है कि भारत की जनता यूपीए सरकार की पहल को समझेगी और परमाणु करार पर उसका समर्थन करेगी।

विदेश नीति पर समझौता नहीं

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि भारत अपनी स्वतंत्र विदेश नीति में किसी को हस्तक्षेप नहीं करने देगा और भारत सरकार अपने सभी पड़ोसी राष्ट्रो के साथ अच्छे संबंधो को जारी रखेगी।

अंबानी विवाद से वास्ता नहीं प्रधानमंत्री के मीडिया सलाकार संजय बारु ने एक बयान जारी कर कहा है कि अंबानी विवाद से पीएमओ का कोई हस्तक्ष्ेाप नहीं हैं । राष्ट्र के आर्थिक मुद्दों पर विचार विमर्श करने के लिए प्रधानमंत्री औद्योगिक घरानों के नेताओं से मिलते रहते हैं , जैसा कि किसी आधुनिक अर्थव्यवस्था का कोई भी नेता करता ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: