रांची. रांची की सीबीआई कोर्ट ने आज चारा घोटाले की सुनवाई करते हुए 64 लोंगो को इस मामले में दोषी पाया है। 64 लोंगो मे तीन महिलाओं के भी नाम है। आज कोर्ट ने सुनवाई करते हुए इन सभी को इस मामले में दोषी करार देने के साथ ही सजा के निर्धारण के लिए कल का दिन निर्धारित कर दिया है, हालाकिं जो 3 महिलाएं इस मामले में दोषी है उनकीं सजा का फैसला आज ही होगा ।
सजल चक्रवर्ती भी दोषी
इन 64 लोंगो में जो सबसे बड़ा नाम सामने आ रहा है उसमें तत्कालीन उपायुक्त और इस समय झारखंड में परिवहन सचिन सजल चक्रवर्ती का नाम भी है। सजल चक्रवर्ती ने अपने बचाव में कोर्ट में कहा था कि एक आईएस ऑफीसर सीधे सीधे पैसे नहीं निकालता है इसलिए इस मामले में वे निर्दोष है। लेकिन सीबीआई कोर्ट ने उनकी दलील नहीं मानी और उनकों दोषी करार देते हुए कहा है कि चूंकि उस वक्त आप उपायुक्त थे और पैसा आपके माध्यम से ही निकाला गया है इस लिए आप इस मामले में दोषी हैं। गौरतलब है कि उस वक्त 38 करोड़ 40 लाख रुपए की अवैध निकासी हुई थी।
सजल चक्रवर्ती सुप्रीम कोर्ट में जा सकते हैवर्तमान में झारखंड में परिवहन सचिव के पद पर कार्य कर रहें सजल चक्रवर्ती ने दोषी करार दिए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट में जानें का सकेंत दिया है।