bhaskar Web English
HomeNewsNational National

कांग्रेस का हाथ अमेरिका के साथ : करात

नई दिल्ली.सीपीएम महासचिव ने आज एक सभा में बोलते हुए कांग्रेस पर अमेरिकापरस्त होने का आरोप लगाया है। उन्होनें कहा है कि कांग्रेस अमेरिका के दबाव में काम कर रहीं है और इस समय कांग्रेस का हाथ अमेरिका का साथ दे रहें है। उन्होनें ने कहा कि वे परमाणु करार कांे रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे । गौरतलब है कि आज से वामदलों ने परमाणु करार और महंगाई के मुद्दे पर सरकार विरोधी देशव्यापी अभियान शुरु किया है ।

22 को गिरा देंगे यूपीए सरकार

करात ने दावा किया है कि वे २२ तारीख को यूपीए सरकार को विश्वासमत नहीं प्राप्त होने देंगे और मनमोहन सिंह की सरकार को गिराने के पूरे प्रयास किए जाएगें।

प्रणव नहीं मनमोहन सिंह जिम्मेदार हैं

वामदलों ने आज एक बार फिर से मनमोहन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जो बयान प्रणव मुखर्जी की तरफ से आया है वह दरअसल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कहने पर दिया गया है। करात ने कहा कि वे प्रणव मुखर्जी पर विश्वास करते है वे उनकी ईमानदारी पर कोई प्रश्ननहीं उठा रहें है ।

जो आज कांग्रेस का साथ दे रहे है उन्हें पछताना पड़ेगा

करात ने सपा प्रमुख पर आरोप लगाते हुए कहा कि कल तक जो लोग करार का विरोध करते थे और तीसरे मोर्चे को खड़ा करने का दम भरते थे आज वे कांग्रेस का साथ दे रहें है और उनकों समय आने पर अपनी गल्ती का आभास होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस का जो लोग आज साथ दे रहें है वे भविष्य में पछताएंगे।

25 करोड़ में बिक रहें हैं सांसद

वाम नेताओं ने आरोप लगाया है कि यूपीए सरकार को बचाने के लिए इस समय भारी खरीद फरोक्त हो रहीं है । एबी वर्धन ने अपने एक बयान में कहा है कि एक एक सांसद 25 करोड़ तक में खरीदा जा रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: