bhaskar Web English
HomeNewsNational National

फालोआन खेलते हुए स्मिथ का अर्धशतक

लंदन. दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ (56) और नील मिकेंजी (40) ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में फालोआन खेलते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिला दी है। चौथे दिन खबर लिखे जाने तक दक्षिण अफ्रीका बगैर कोई विकेट गंवाए 103 रन बना लिए थे। इंग्लैंड की 8/593 के जवाब में तीसरे दिन मेहमान टीम पहली पारी में 247 रनों पर सिमट गई थी जिससे उसे फालोआन खेलना पड़ा। उसे अभी भी पारी हार से बचने के लिए 243 रन बनाने होंगे।

13 रनों से दिन की शुरुआत करने वाली मेहमान टीम के दोनों ओपनरों ने आज काफी संभलकर खेला। जिसका फायदा उसे मिला भी। कप्तान ग्रीम स्मिथ ने अपने 56 रनों में 120 गेंदों का समाना किया और सात चौके जमाए। जबकि मिकेंजी ने 40 रन बनाने में 159 गेंदें खेलीं। वे अब तक छह बार गेंद को सीमा रेखा से मिलवाने में सफल हुए हैं।

इससे पूर्व तीसरे दिन स्पिन गेंदबाज मोंटी पानेसर (4/74) की सटीक गेंदबाजी की मदद से इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट में फालोआन खेलने पर मजबूर कर दिया। हालांकि उसकी ओर से एश्वेल प्रिंस ने शतकीय पारी खेली लेकिन यह फालोआन टालने के लिए नाकाफी रही। फालोआन खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका दिन का खेल खत्म होने तक बगैर कोई विकेट गंवाए 13 रन बना लिए थे। कप्तान ग्रीम स्मिथ आठ और नील मिकेंजी एक रन बनाकर खेल रहे थे। सात रनों से दिन की शुरुआत करने वाली मेहमान टीम के लिए अश्वेल प्रिंस अकेले किला लड़ाते रहे। उन्होंने 101 रनों की पारी खेली। प्रिंस ने अपनी इस पारी में 183 गेंदों में 13 चौके और एक छक्का जमाया।

वह नौवें विकेट के रूप में आउट हुए। प्रिंस के अलावा एवी डिविलियर्स ने 42 और नील मिकेंजी ने 40 रनों की पारी खेली। निचले क्रम में डेल स्टेन ने 19 रनों का योगदान दिया। शेष बल्लेबाजों को दोहरी संख्या भी नसीब नहीं हुई। मोंटी पनेसर ने 23 ओवर में 74 रन देकर चार विकेट झटके। जबकि साइडबाटम और क्रिस ब्रोड ने दो-दो विकेट झटके।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: