bhaskar Web English
HomeNewsNational National

देश में उम्मीद पर खरा उतरा मानसून

नई दिल्ली. मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर चाहे उंगलियां उठाई जाती रही हो पर इस बार मानसून को लेकर उसका पूर्वानुमान एकदम ठीक बैठा है। देशभर में समग्र रूप से उम्मीद के अनुसार मानसून सक्रिय है। दिल्ली और हरियाणा पर मानसून की मेहरबानी जरूर कुछ ज्यादा रही।

यहां अब तक 147 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक अब तक पूरे देश में सामान्य औसत से 10 फीसदी अधिक २६८.५ मिमी बारिश दर्ज की गई है जबकि इस अवधि में औसतन 243.8 मिमी बारिश होती है।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने मार्च में दीर्घावधि के पूर्वानुमान में इस वर्ष मानसून सामान्य रहने की बात कही थी।

‘मानसून पूरे देश में सक्रिय हो चुका है। बारिश का इंतजार कर रहे इलाकों में कुछ ही दिनों में बारिश होगी।’

- आरसी भाटिया, अतिरिक्त महानिदेशक मौसम विभाग

राज्य ---------------- सामान्य बारिश -- इस वर्ष दर्ज बारिश -- डिपार्चर (प्रतिशत में)

दिल्ली, हरियाणा --------- ८८.१ --------- २१७.८ ---------- १४७

पश्चिमी राजस्थान --------- ५२.५ -------- ५६.५ ----------- ८

पूर्वी राजस्थान ----------- ११२.७ --------- १७५ ---------- ५५

पश्चिमी उत्तर प्रदेश -------- १३५.२ -------- २८४.३ --------- 110

पूर्वी उत्तर प्रदेश ---------- १८२.४ --------- ३९५.४ --------- ११७

पश्चिमी मध्य प्रदेश ------- १८९.५ --------- २२५.५ --------- १९

पूर्वी मध्य प्रदेश --------- २४९.२ --------- ३८२.८ --------- ५४

छत्तीसगढ़ -------------- 303.३ --------- ३२४.९ -------- 07

बारिश के आंकड़ें मिमी में और गत ९ जुलाई तक दर्ज बारिश के अनुसार हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: