bhaskar Web English
HomeNewsNational National

ब्रंहा की 8 फीट लंबी, 7 क्विंटल वजनी मूर्ति मिली

कुल्लूएलायन दुहांगन (एडी) प्रोजेक्ट की ट्रांसमिशन लाइन बिछाने के लिए त्रियुगी नारायण दियार एरिया में चल रही खुदाई के दौरान शनिवार को भगवान ब्रंहा की मूर्ति निकली। आठ फीट लंबी इस मूर्ति का वजन सात क्विंटल है। इलाके के लोग इसे शुभ संकेत मान रहे हैं। त्रियुगी नारायण दियार के कारदार पुरुषोत्तम लाल शर्मा ने बताया कि शनिवार को एडी प्रोजेक्ट के मजदूर जब ट्रांसमिशन लाइन का टावर लगाने के लिए एक जगह खुदाई कर रहे थे तो यह मूर्ति सामने आई। विशालकाय मूर्ति को देखकर मजदूर हैरान रह गए।

मूर्ति इतनी भारी थी कि 14 मजदूर मिलकर भी इसे गड्ढे से बाहर नहीं निकाल सके। शर्मा ने बताया कि मूर्ति मिलने की खबर मिलने के बाद दैविक विधि-विधान से इसकी पूजा की गई। इसके बाद लोगों ने मिलकर मूर्ति को बाहर निकाला। देवता के गुर के अनुसार, देवता ने सोमवार को मूर्ति मंदिर में स्थापित करने के लिए कहा है। फिलहाल त्रियुगी नारायण मंदिर में विष्णु और महेश की मूर्तियां हैं और ब्रrा की मूर्ति भी इसी मंदिर में स्थापित की जाएगी।

यह मूर्ति दियार काहिका उत्सव से एक दिन पहले मिली है। दियार काहिका उत्सव का आयोजन इलाके की खुशहाली के लिए हर तीसरे साल किया जाता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: