भोपाल. अब आपको नए वाहनों के पंजीयन और नंबरों के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के बार-बार चक्कर काटने नहीं होंगे। परिवहन विभाग ने ई-सेवा के तहत डीलर द्वारा आन लाइन रजिस्ट्रेशन किए जाने की व्यवस्था राजधानी में शुरु कर दी है।
आरटीओ ने भोपाल के पांच प्रतिष्ठित चार पहिया वाहन विक्रेताओं मायकार, सत्यम मोटर्स, मैकमेन मोटर्स, जीवन मोटर्स और एस एंड आर मोटर्स को वाहनों के पंजीयन के लिए अधिकृत कर दिया गया है। यह डीलर अब शोरूम से बिकने वाले वाहनों का पंजीयन स्वयं करेंगे। जिसके बाद वाहनों को नंबर भी दे सकेंगे। आरटीओ कार्यालय ने इन डीलरों को चार पहिया वाहनों की नई सीरीज सीडी आवंटित कर दी है।
राजधानी के पांच डीलरों को चार पहिया वाहनों के पंजीयन करने का अधिकार सौंप दिया गया है। यह डीलर आन लाइन वाहनों का टैक्स और फीस आदि जमा करेंगे, शोरूम से ही गाड़ी मालिक को सीडी सीरीज में पंजीयन नंबर भी प्राप्त होगा।
-दिनेश कुमार जैन, आरटीओ
योजना का मकसदअपराधिक गतिविधियों में बगैर नंबरों के वाहनों के इस्तेमाल व सड़क हादसों में बगैर पंजीयन के वाहनों से होने वाली दिक्कतों के मद्देनजर यह व्यवस्था लागू की गई है। जिसके तहत खरीदा गया वाहन पंजीयन के बाद ही डीलर के शोरूम से बाहर आएगा।