bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

विवेक, दीपाशा अव्वल

जयपुर.जयपुर के दो स्टूडेंट विवेक विजय और दीपाशा अग्रवाल ने सीए फाइनल ऑल इंडिया मैरिट में 44 वां और 49वां स्थान बनाया है। सीए जयपुर ब्रांच का फाइनल का रिजल्ट 40 परसेंट रहा है।

जयपुर से कुल 298 स्टूडेंट्स ने यह एग्जाम दिया था। इनमें से 121 स्टूडेंट ने दोनों ग्रुप पास कर लिए हैं। जयपुर से मैरिट में आने वाले दोनों स्टूडेंट ने ट्रैनिंग पीरियड पूरा होने से पहले ही सीए के सभी एग्जाम पास कर लिए हैं। यहां 59 स्टूडेंट सिर्फ फस्र्ट ग्रुप में और 5 स्टूडेंट सिर्फ सैकंड ग्रुप में पास हुए हैं। इनके अलावा 115 स्टूडेंट ऐसे थे जिन्होंने सिर्फ फस्र्ट ग्रुप का एग्जाम दिया था, जबकि 139 स्टूडेंट ऐसे थे जो सिर्फ सैकंड ग्रुप के एग्जाम्स में शामिल हुए थे।

सीए इंस्टीट्यूट जयपुर ब्रांच के चेयरमैन पवन पाराशर ने बताया कि जयपुर ब्रांच का रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक रहा है। यहां के स्टूडेंट्स के मैरिट में स्थान बनाने से दूसरे स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है। कॉमर्स सब्जेक्ट्स के प्रति स्टूडेंट्स का रुझान बढ़ रहा है। स्टूडेंट्स अब पहले से ज्यादा अवेयर हो रहे हैं और करिअर ओरिएंटेड कोर्सेज को पसंद कर रहे हैं।

प्रैक्टिस करनी है :

ऑल इंडिया में 44वीं रैंक लाकर जयपुर टॉप करने वाले विवेक विजय का कहना है कि मेरा लक्ष्य प्रैक्टिस ही है। विजय ने कुल 508 और अकाउंट्स में सबसे ज्यादा 74 नम्बर हासिल किए हैं। विवेक के पिता एसएन विजय पीएचईडी में सर्विस करते हैं।

एमएनसी में जाना है :

ऑल इंडिया में 49वीं रैंक लाकर गल्र्स में जयपुर टॉप करने वाली दीपाशा अग्रवाल ने बताया कि उन्हें किसी मल्टीनेशनल कम्पनी में जॉब करनी है। इनके कुल 503 और सबसे ज्यादा अकाउंट्स में 76 नम्बर हैं। यह सीएस भी कर चुकी हैं और लॉ भी कर रही हैं। दीपाशा के पिता कमल जैन भी सीए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: