लखनऊ. उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री व बसपा की मुखिया मायावती ने केन्द्र सरकार और विपक्षीयों को आडे़ हांथों लेते हुए कहा कि ये सब मिलकर मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं।
मायावती एक प्रेस कांन्फ्रेंस में अपने खिलाफ हो रहे सीबीआई कार्यवाही को एकदम गलत बताया और कहा कि विरोधियों के कहने पर सीबीआई उन्हें परेशान कर रही है। समाजवादी पार्टी को भी आड़े हांथों लेते हुए मायावती ने कहा कि यूपीए सरकार इनके कहने पर हमारे रास्ते में रोड़ा बना रही है।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमों ने कहा कि सीबीआई कार्यवाही मेरे खिलाफ एक सोची-समझी राजनीति है, जिसे मै कामयाब नहीं होने दूंगी। उन्होंने कहा कि सुप्रीमकोर्ट में सीबीआई का हलफनामा मेरे खिलाफ साजिश का एक हिस्सा है। मीडिया पर भी आरोप लगाते हुए मायावती ने कहा कि विपक्षीयों के कहने पर ये लोग भी मुझे परेशान कर रहे हैं।
मायावती ने ललकारते हुए विपक्षियों को यह कह डाला कि बसपा इस तरह के षडयंत्रों से डरने वाली नहीं है। वह और उसकी पार्टी इस साजिस का खुलकर मुकाबला करेगें। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे खिलाफ इस साजिश से सुर्पीमकोर्ट को गुमराह किया जा रहा है लेकिन मेरा पूरा विश्वास सुप्रीमकोर्ट पर है।