bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

टेम्पो की जगह चलेगा मैजिक

इंदौर. शहर के बाद अब इंदौर जिले के देहात क्षेत्र से भी प्रदूषण फैलाने वाले टेम्पो विदा हो जाएंगे। उनके स्थान पर प्रदूषण रहित नई टाटा-एस मैजिक जल्द ही दौड़ने लगेंगी। परिवहन विभाग द्वारा तैयार किए मसौदे को अंतत: कलेक्टर ने हरी झंडी दे दी। चूंकि नए वाहन टेम्पो के स्थान पर चलेंगे, इसलिए इसके परमिट भी टेम्पो वालों को ही दिए जाएंगे।

परिवहन विभाग काफी समय से टेम्पो का विकल्प तलाश रहा था। अंतत: परिवहन विभाग ने टाटा एस मैजिक वाहन की विशेषताओं का अध्ययन करने के बाद उन्हें ग्रामीण अंचलों में चलाने का प्रस्ताव तैयार कर कलेक्टर के समक्ष पेश किया था जिसे श्री अग्रवाल ने जाने के पहले मंजूरी दे दी। तब से परिवहन विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है।

आरटीओ गिरिशमोहन पाठक ने भी इसकी पुष्टि की और बताया आने वाले दो-तीन माह में करीब 200 टाटा मैजिक दौड़ने लगेंगी। भोपाल में करीब आठ माह से टाटा मैजिक शहरी क्षेत्र में दौड़ रही हैं और वहां की सफलता के बाद ही इन्हें इंदौर के देहात में चलाने का निर्णय लिया गया।

मारुति वैन से ज्यादा मजबूत
टाटा एस गाड़ी चालक सहित सात सीटर है जो डीजल चलित है। टेम्पो के बनिस्बत नहीं के बराबर धुआं छोड़ती है जिससे प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी।

टाटा मैजिक शहर में दौड़ रही सिटी वैन से कहीं अधिक मजबूत है क्योंकि इसमें चेचिस है जबकि वैन का ढांचा साधारण बेस पर टिका है।
टेम्पो के परमिट नवीनीकरण बंद
आरटीओ श्री पाठक के अनुसार टेम्पो बंद करना है इसलिए उनके परमिट व फिटनेस के नवीनीकरण बंद कर दिए हैं। संभवत: कुछ टेम्पो बचे होंगे जिनके परमिट की अवधि बची होगी।

कहां-कहां दौड़ेंगे

टेम्पो के स्थान पर जिन मार्गो पर टाटा मैजिक स्थान लेंगे वे हैं-
>> हवाई अड्डा रोड पर गांधीनगर व हातोद तक करीब 15 टेम्पो चलते थे।
>> धार रोड पर 39 टेम्पो चंदननगर से नूरानीनगर तक चलते थे।
>> खंडवा रोड पर आसाराम बापू चौराहा रिंग रोड से सिमरोल तक 42 टेम्पो चलते थे।
>> नेमावर रोड पर रिंगरोड चौराहे से खुड़ैल तक 22 टेम्पो थे।
>> एबी रोड पर देवास नाका से मांगलिया व शिप्रा तक टेम्पो चलते थे।
>> सांवेर रोड पर भी टेम्पो वहां तक चलते हैं जहां से देपालपुर रोड निकलता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: