News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. पंजाब के अमृतसर, जालंधर व फगवाड़ा में इमारतों के निर्माण में कायदे-कानून की उल्लंघना सामने आने पर नौ अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है।
लोकल बाडी मिनिस्टर मनोरंजन कालिया ने आज यहां यह जानकारी देते हुए कहा, अमृतसर व जालंधर में व्यापारिक इमारतों की चैकिंग के दौरान निर्माण नियमों की उल्लंघना सामने आई है। अमृतसर व जालंधर निगमों के कमिश्नर्स को इन इमारतों के मालिकों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए कहा गया है।
फगवाड़ा में रिहायशी प्लाट को विकास स्कीम में शामिल किया गया है और उस पर बिना किसी पार्किंग प्रोवीजन के निर्माण कार्य कर लिया गया है। इस सिलसिले में आदेश दिए गए हैं कि कानून के मुताबिक प्लाटों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाए। कालिया ने कहा, दो म्यूनिसिपल टाउन प्लानर्स, दो असिस्टेंट प्लानर्स, पांच बिल्ंिडग इन्सपेक्टर्स को अमृतसर व जालंधर में सस्पैंड किया गया है।
इसके साथ ही कालिया ने कहा, तीन कार्यकारी अधिकारियों, चार सहायक ट्रस्ट इंजीनियर्स, चार जूनियर इंजीनियर्स व एक ड्राफ्ट्समैन को फगवाड़ा में कायदे-कानून के उल्लंघन मामले में समय पर कार्रवाई नहीं करने पर चार्जशीट किया गया है।