bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

इंडियाबुल्स का हेलिकॉप्टर जब्त

जयपुर. शुक्रवार को सांगानेर एयरपोर्ट पर आए इंडिया बुल्स के चार सीटर हेलिकॉप्टर को कस्टम विभाग ने टैक्स चोरी के मामले में जब्त कर लिया है।

इस हेलिकॉप्टर में दो क्रू मैम्बर और दो अन्य लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि यह हेलिकॉप्टर राज्य सरकार ने मंगाया था और इससे मुख्यमंत्री को शनिवार को पुष्कर जाना था, लेकिन इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की है।

दरअसल सरकारी हेलिकॉप्टर इन दिनों खराब है और मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री को इससे बूढ़ा पुष्कर में गुर्जरों की ओर से बनाए गए देवनारायण घाट के लोकार्पण समारोह में जाना है। भास्कर ने राज्य सरकार के सभी अधिकारियों से इस संबंध में बात करनी चाहिए, लेकिन किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की।

उल्लेखनीय है कि हाल ही कस्टम विभाग ने मुंबई में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज कई नामी औद्योगिक घरानों पर रियायती कस्टम शुल्क के भुगतान से मंगाए विमानों के निजी उपयोग के मामले में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: